Responsive Scrollable Menu

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों को दो हफ्ते के लिए रोका जाएगा, बशर्ते ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने पर सहमत हो जाए। इस फैसले से दुनिया भर के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

यह निर्णय उस समय लिया गया, जब ट्रंप द्वारा तय की गई रात 8 बजे (ईएसटी) की समयसीमा में केवल 90 मिनट बाकी थे। इस दौरान पाकिस्तान की मध्यस्थता से पर्दे के पीछे बातचीत हुई।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को खोलने के लिए तैयार होता है, तो अमेरिका दो हफ्तों तक हमले रोक देगा। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान के साथ बातचीत के बाद एक तरह का “दोनों पक्षों का युद्धविराम” संभव हुआ है।

ट्रंप के अनुसार, अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को पहले ही हासिल कर चुका है और ईरान के साथ लंबे समय की शांति के लिए एक समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिस पर बातचीत आगे बढ़ सकती है। ट्रंप ने दावा किया कि पहले जिन मुद्दों पर विवाद था, उनमें से ज्यादातर पर सहमति बन चुकी है। दो हफ्तों का यह समय समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दिया गया है।

हालांकि यह युद्धविराम पूरी तरह पक्का नहीं है। ट्रंप ने साफ किया कि यह तभी लागू होगा जब ईरान तुरंत और सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर सहमत होगा।

ईरान ने भी इस पर शुरुआती सहमति के संकेत दिए हैं। विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद होते हैं, तो उसकी सेना भी अपनी कार्रवाई रोक देगी। उन्होंने कहा कि दो हफ्तों तक ईरान की सेना के साथ समन्वय बनाकर और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए इस समुद्री रास्ते से सुरक्षित आवाजाही संभव होगी।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, इजरायल ने भी इस दो हफ्तों के विराम पर सहमति जताई है, हालांकि इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस घोषणा से पहले हालात काफी तनावपूर्ण थे। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।”

होर्मुज स्ट्रेट इस पूरे संकट का केंद्र बना हुआ है। इसके बंद होने से तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है और कीमतें बढ़ गई हैं। संयुक्त राष्ट्र में बहरीन की अगुवाई में इस रास्ते को खोलने का प्रस्ताव लाया गया, लेकिन रूस और चीन ने उसे वीटो कर दिया।

व्हाइट हाउस ने कहा कि बातचीत जारी रह सकती है, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि जब तक राष्ट्रपति या व्हाइट हाउस की तरफ़ से कोई घोषणा नहीं की जाती, तब तक कुछ भी फाइनल नहीं है।

हालांकि घोषणा के बाद भी खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मिसाइल और ड्रोन गतिविधियों की खबरें आई हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि युद्धविराम कैसे लागू होगा। फिलहाल दो हफ्तों का यह समय बातचीत के लिए एक सीमित मौका देता है। अभी भी प्रतिबंधों, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण जैसे मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं।

यह संघर्ष पिछले कुछ हफ्तों से जारी है, जिसमें अमेरिका और इजरायल ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए हैं। इससे पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल गुजरता है।

भारत के लिए भी यह स्थिति महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह खाड़ी क्षेत्र से आने वाले तेल पर काफी निर्भर है। ऐसे में इस रास्ते में कोई भी रुकावट या तनाव भारत की अर्थव्यवस्था और रणनीतिक हितों को सीधे प्रभावित कर सकता है।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

DC vs GT: केएल राहुल या शुभमन कौन पड़ेगा भारी, कहीं बारिश न बिगाड़ दे खेल, जानें दिल्ली का वेदर रिपोर्ट

DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मैच 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस अपने शुरुआती दोनों मैच हार गई थी. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं. ऐसे में दिल्ली की टीम लगातार तीसरे जीत के इरादे से उतरेगी. जबकि गुजरात टाइटंस की टीम वापसी करना चाहेगी, तो चलिए जानते हैं कि इस मैच का मजा बारिश किरकिरा तो नहीं कर देगी. 

दिल्ली के मौसम का मिजाज

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 8 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली में बारिश की संभावना 20 से 30% के बीच है. हालांकि काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे दिन लगातार या भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यानी फैंस को पूरे 40 ओवर मैच देखने को मिल सकता है.  

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां छोटी बाउंड्री होने की वजह से खूब चौके-छक्के लगते हैं. हालांकि इस मैदान पर स्पिनर्स भी धमाल मचाते हैं. अब देखने वाली बात है कि दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच में बल्लेबाज और गेंदबाज क्या कमाल दिखाते हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत हासिल किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 3 मैचों में जीत मिली है. देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ी टक्कर देखने को मिली है. 

दिल्ली और गुजरात की संभावित प्लेइंग 11:

दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एन्गिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11:  शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फ़िलिप्स, शाहरुख ख़ान, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड - केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी. 

गुजरात टाइंटस का स्क्वाड -  साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.

यह भी पढ़ें:  IPL में सबसे कम उम्र में किस खिलाड़ी ने जीती Orange Cap, नाम शायद ही जानते हों आप

Continue reading on the app

  Sports

गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश तक रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन, आसान होगी यात्रा

गर्मियां शुरू होते ही समर वेकेशन भी शुरू हो चुके हैं और लोगों का घूमना फिरना बढ़ गया है। अगर आप हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे की ओर से गोरखपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच समर स्पेशल ट्रेन … Wed, 08 Apr 2026 09:24:50 GMT

  Videos
See all

Iran-US Israel War Ceasefire: इजरायल के साथ समझौता नहीं- ईरान | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:45:06+00:00

Big Breaking on Iran-US Ceasefire LIVE: अमेरिका से युद्ध मेंईरान की जीत? | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:58:21+00:00

Iran-US Ceasefire Updates LIVE: सीजफायर के लिए क्यों माने Trump? | Mojtaba Khamenei | Explained #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:48:41+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: US-ईरान सीजफायर पर इजरायल खुश नहीं-US मीडिया | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T04:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers