करण औजला ने यो यो हनी सिंह को कहा 'बेबी':सिंगर बोले- साड्डा 5-7, लेवल चेक करो; रैपर ने 6-7 कहकर मजाक उड़ाया था
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में दो सुपरस्टार यो-यो हनी सिंह और करण औजला के बीच राइवलरी छिड़ गई है। हनी सिंह ने दिल्ली के अपने हालिया कॉन्सर्ट में बिना नाम लिए करण औजला ‘6-7’ बताकर तंज कसा था। हालांकि फैंस समझ गए थे कि यह तंज करण औजला पर ही था। अब करण औजला ने यो-यो हनी सिंह पर काउंटर अटैक किया। करण औजला ने अपने लाइव शो में बिना नाम लिए कहा, “साड्डा 6-7 नहीं बेबी, 5-7 आ!”। यह 5-7 है ये 6-7 क्या है, ये तो बच्चों वाली बातें हैं। लेवल चेक करो। औजला के हनी सिंह को दिए जवाब पर फैंस ने जमकर शोर मचाया। दरअसल करण औजला का 5-7 सॉन्ग काफी लोकप्रिय हो रहा है और उस गीत के 36 मिलियन व्यूज हैं। जब यो-यो हनी सिंह ने अपने शो में 6-7 का जिक्र किया तो भी लोगों ने इस गाने को ढूंढकर सुना। औजला के जवाब के बाद दोनों सिंगर के फैंस भी आमने-सामने हैं। औजला के फैंस इसे 'करारा जवाब' बता रहे हैं, वहीं हनी सिंह के फैंस का कहना है कि इंडस्ट्री में 'किंग' का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। हनी सिंह और करण औजला ने एक-दूसरे को क्या कहा हनी सिंह- मेरा शो सुपरहिट, बाकी 6-7 यो-यो हनी सिंह अपने माय स्टोरी इंडिया टूर के तहत कुछ दिन पहले दिल्ली कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। स्टेज पर बोलते हुए उन्होंने गर्व से कहा कि उनके शो हमेशा ‘सुपरहिट’ होते हैं, जबकि बाकी आर्टिस्ट्स के शो ‘6-7’ ही रह जाते हैं। इस दौरान उन्होंने गंदे इशारे भी किए। ‘6-7’ शब्द Gen-Z स्लैंग में एवरेज परफॉर्मेंस के लिए इस्तेमाल होता है। फैंस ने हनी सिंह के इस कमेंट को करण औजला की तरफ इशारा माना, क्योंकि करण के हाल के गाने और कॉन्सर्ट्स भी जबरदस्त चल रहे हैं और दोनों के बीच इंडस्ट्री में साइलेंट कॉम्पिटिशन की चर्चा पहले से थी। औजला ने कहा- इट्स नॉट 6-7, इट्स 5-7 करण औजला ने इस पर पलटवार अपने हाल के लाइव परफॉर्मेंस पी पॉप कल्चर इंडिया टूर के एक शो में किया। स्टेज पर करण औजला ने बिना किसी का नाम लिए कहा – “इट्स नॉट 6-7, इट्स 5-7 बेबी!”। “साड़ा 6-7 नहीं बेबी, 5-7 आं!”। यह 5-7 है ये 6-7 क्या है ये तो बच्चों वाली बातें हैं। लेवल चेक करो। यह लाइन उनके अपने ही हालिया हिट गाने ‘5-7’ का सीधा रेफरेंस थी। करण औजला के 5-7’ गाने का सफर करण औजला का गाना ‘5-7’ 18 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ था। सिंगर-गीतकार-कंपोजर खुद करण औजला, म्यूजिक MXRCI का और फीचरिंग मॉडल-अभिनेत्री अलंकृता है। गाने की थीम, लिरिक्स और विजुअल्स ने युवाओं को आकर्षित किया। रिलीज के कुछ हफ्तों में ही गाने के 3.65 करोड़ (36.5 मिलियन) से ज्यादा व्यूज पार हो गए हैं। यूट्यूब पर यह वीडियो ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया रहा। गाना सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। ‘5-7’ वाली लाइन खूब वायरल हो रही है। हनी सिंह के कमेंट के बाद और बढ़ गया। हनी सिंह व करण औजला के बीच हुए विवाद गीत और म्यूजिक को लेकर विवाद: हनी सिंह ने कमबैक के बाद कई इंटरव्यू दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि आज के पंजाबी कलाकार उनके बनाए रास्ते पर चल रहे हैं। हनी सिंह ने एक बार यह तक कह दिया कि वह आजकल के गानों को बहुत ज्यादा नहीं सुनते। उन्हें लगता है कि म्यूजिक का लेवल गिर गया है। इसके बाद करण औजला ने एक इंटरव्यू में अपनी मेहनत के साथ आज के टाइम के संगीत को सक्सेसफुल बताया था। करण औजला ने कहा था- मैं सबकी रिस्पेक्ट करता हूं। यो-यो हनी सिंह पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज म्यूजिक बदल रहा है। अगर आप समय के साथ नहीं बदलेंगे, तो आप पीछे रह जाएंगे। वहीं से दोनों के बीच वॉर शुरू हुई। हनी सिंह के मैनेजर ने करण औजला पर कसे थे तंज हनी सिंह के मैनेजर ने भी पहले करण औजला पर तंज कसे थे। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में टॉप पर रहने की होड़ में हनी सिंह (जो 2010 के दशक में ‘इंटरनेशनल’ स्टार बने) और करण औजला (नई जनरेशन का चेहरा) के बीच कॉम्पिटिशन नेचुरल है। हनी सिंह ने हाल के सालों में कमबैक किया है, जबकि करण औजला लगातार हिट गाने दे रहे हैं। दोनों के फैंस अकसर सोशल मीडिया पर बहस करते रहते हैं। पंजाबी म्युजिक इंडस्ट्री में करण औजला के विवादों को जानिए… पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में यो-यो हनी सिंह से जुड़े विवादों को जानिए…
प्रिंसिपल सोने के लिए छोटे भाई को साथ ले गए..., जहानाबाद के हॉस्टल में छात्र की हत्या से पहले गैंगरेप
प्राथमिकी में मृतक के पिता ने कहा है कि उनका बड़ा बेटा भी उसी हॉस्टल में पहले से रह रहा था। उसने बताया कि पांच अप्रैल की रात प्रिंसिपल अपने साथ सोने के लिए छोटे भाई को लेकर चले गए थे। पिता का आरोप है कि उनके बच्चे के साथ सामूहिक दुराचार कर धारदार हथियार से हत्या की गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



