Responsive Scrollable Menu

अमेरिका-भारत व्यापारिक सहयोग में एआई साझेदारी और निवेश बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स हॉवर्ड लुटनिक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें अमेरिका-भारत व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा की गई।

इस बैठक में दोनों देशों के बीच एआई साझेदारी, निवेश बढ़ाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जो द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और गहरा बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

सर्जियो गोर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर कहा, यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स हॉवर्ड लुटनिक के साथ अमेर‍िका-भारत कमर्शियल रोडमैप पर एक सार्थक बैठक हुई। हमने भारत के एआई स्केल को अमेरिकी एआई इकोसिस्टम से जोड़ने वाले एक नए एमओयू, आने वाले स‍िलेक्‍ट यूएसए समिट में भारत की मजबूत भागीदारी, और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए अमेरिका में भारतीय फार्मा निवेश को बढ़ाने पर चर्चा की।

गोर इस समय अमेरिका में हैं और कई बैठकों में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान सर्जियो गोर व्हाइट हाउस में एक रात्रिभोज में भाग लेंगे।

इससे पहले गोर ने वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों, जिनमें एफबीआई निदेशक काश पटेल भी शामिल हैं, के साथ बैठकों के बाद सहयोग के विस्तार पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने रचनात्मक चर्चा की, जिसमें सीमा पार खतरों, साइबर अपराध, मादक पदार्थों और अवैध नेटवर्क से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

गोर ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ अपनी बैठक के बाद संबंधों के राजनीतिक पहलू पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “अभी-अभी उपराष्ट्रपति के साथ शानदार बैठक समाप्त हुई। अमेरिका-भारत संबंधों पर उपराष्ट्रपति के निरंतर नेतृत्व और ध्यान के लिए धन्यवाद।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस इस क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है।” उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र तथा उसमें भारत की भूमिका पर अमेरिका के निरंतर ध्यान की ओर इशारा किया।

कूटनीतिक प्रयासों में गोर और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के बीच बैठक भी शामिल रही, जो दोनों पक्षों के बीच करीबी समन्वय को दर्शाती है। गोर ने कहा, “मेरे मित्र क्वात्रा से मिलकर हमेशा खुशी होती है। वे हमारे रणनीतिक संबंधों की गहराई से परवाह करते हैं।”

क्वात्रा ने इस बातचीत को दोनों लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के जारी प्रयासों का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, “वॉशिंगटन डीसी की यात्रा के दौरान अपने मित्र, राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई। उनके सहयोग का सम्मान करता हूं, और हम दोनों देशों के नेताओं द्वारा तय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने मजबूत प्रयास जारी रखेंगे।”

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Instant Face Pack At Home: Party में जाना है? Dull Skin को 15 मिनट में बनाएं Glowing, अपनाएं ये Instant Face Pack

हम सभी अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि हर कोई चाहता है कि हमारा फेस खिला-खिला और ग्लोइंग लगे। इसके लिए अक्सर हम मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इनको फेस पर लगाने से कुछ समय के लिए निखार नजर आता है। वहीं फेस अजीब लगने लगता है।
 
लेकिन अगर आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करती हैं, तो आपके चेहरे का निखार बढ़ेगा और इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को मिलाकर आप फेस पैक बना सकती हैं।

सामग्री

मलाई- आधा कप
चंदन पाउडर- 1 चम्मच
शहद-1 चम्मच
हल्दी- चुटकीभर

ऐसे बनाएं फेस पैक

एक बाउल में फ्रेश मलाई लें।
फिर इसमें शहद को मिक्स कर लें।
अब इसमें चंदन पाउडर मिलाएं।
इसके बाद इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स करें।
इन सभी चीजों को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें।

जानिए कैसे करें अप्लाई

इस फेस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से वॉश करें।
फिर ब्रश की मदद से चेहरे पर फेस पैक अप्लाई करें।
फिर फेस पैक को 10 से 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
सूखने के बाद इसको पानी की मदद से साफ कर दें।
आप सप्ताह में 1 से 2 बार इसको फेस पर अप्लाई करें। इससे आपका फेस ग्लो करने लगेगा।

फायदे

इस फेस पैक को लगाने से चेहरे की गंदगी साफ हो जाती है।
 
अगर आप घर का बना फेस पैक लगाती हैं, तो फेस पर केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
 
अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आप एक्सपर्ट की राय लेकर फेस पैक लगा सकती हैं।
 
फेस पैक में शामिल इंग्रीडिएंट्स को हमेशा चेक करके लगाना चाहिए। जिससे कि आपकी स्किन टाइप पर सही रहे।

बता दें कि स्किन केयर के लिए सबसे जरूरी है कि आप जिस भी चीज का इस्तेमाल करें, उससे आपका फेस ग्लो नजर आए। अगर आपको एलर्जी या अन्य समस्याएं न हो, जिससे आपके फेस का ग्लो बना रहे। इसलिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय और पैच टेस्ट जरूर करें।

Continue reading on the app

  Sports

CM डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के सभी कार्य दिवाली 2027 तक पूरे करने के दिए निर्देश, 2923 करोड़ रूपए के 22 कामों को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। दरअसल मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि सिंहस्थ से जुड़े सभी प्रस्तावित कार्य 2027 की दीपावली तक हर हाल में पूरे किए जाएं। वहीं बैठक में ₹2923.84 करोड़ की लागत वाले 22 विकास कार्यों … Tue, 07 Apr 2026 23:42:31 GMT

  Videos
See all

No, the Artemis II moon mission was NOT filmed on a green screen. #Nasa #Space #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T19:44:22+00:00

Mojtaba Khamenei in Coma: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई? अब तक का सबसे बड़ा खुलासा | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T20:00:03+00:00

Iran america war update live: ईरान की मिलिट्री लीडरशिप खत्म, तेहरान पर अमेरिका का बड़ा हमला | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T19:54:30+00:00

Iran America War Update: 1 बजते ही ईरान पर अमेरिका का बड़ा अटैक ! | Trump | Iran Israel War | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T19:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers