‘बल प्रयोग की नीति पर सच्चे उद्देश्य की जीत होगी’, ईरान का अमेरिका को जवाब
तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि “बल प्रयोग की नीति” अंततः विफल होगी और न्यायपूर्ण उद्देश्य में विश्वास रखने वाली ताकत की जीत होगी।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि एक सभ्य राष्ट्र की संस्कृति, तर्क और अपने सही उद्देश्य पर विश्वास, बलपूर्वक दबाव की नीति पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईरान अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर दी गई समयसीमा समाप्त होने वाली है। ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए संकेत दिया है कि ईरान में “पूर्ण शासन परिवर्तन” संभव है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि मौजूदा हालात बेहद गंभीर हैं और यह दुनिया के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं बदले तो “एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।”
उन्होंने ईरान के नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 47 वर्षों में भ्रष्टाचार, दबाव और हिंसा का दौर चला है, जो अब खत्म हो सकता है। साथ ही उन्होंने ईरान के लोगों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
बीते कुछ दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ा है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और कूटनीतिक दबाव तेज हुआ है, खासकर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को लेकर।
हालांकि, ईरान ने किसी भी तरह के दबाव में झुकने से इनकार किया है और स्पष्ट किया है कि वह अपने हितों की रक्षा करेगा। ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो वह जवाबी कदम उठाएगा।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस टकराव को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इसका असर वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
लगातार दूसरे दिन बारिश ने मैच में डाला खलल, अब इतने ओवर का होगा RR vs MI का मुकाबला, मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार दूसरे दिन बारिश ने मैच में खलल डाला है. राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बारिश के कारण काफी देर से टॉस हुआ. टॉस शाम 7 बजे होना था, मगर बारिश के कारण करीब 9:55 बजे हुआ. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
11-11 ओवर का होगा राजस्थान और मुंबई का मैच
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में बारिश ने काफी देर बाधा डाला. बारिश के कारण ओवरों में कटौती हुई है. अब राजस्थान और मुंबई का मैच 11-11 ओवरों का खेला जाएगा. जबकि 3.2 ओवरों का पावरप्ले होगा. जबकि 4 गेंदबाज 2-2 ओवर डालेंगे. वहीं एक गेंदबाज 3 ओवर डाल सकता है.
???? TOSS ????@mipaltan have won the toss & will field first against @rajasthanroyals
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
Updates ▶️ https://t.co/BCCaxRwjYg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI pic.twitter.com/lyIVdlZjjM
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स - रवि बिश्नोई, रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे.
Match No.13, MI XI: Y. Jaiswal, V. Sooryavanshi, D. Jurel (wk), R. Parag (c), S. Hetmyer, D. Ferreira, R. Jadeja, J. Archer, N. Burger, T. Deshpande, S. Sharma. https://t.co/BCCaxRwjYg | #TATAIPL | #RRvMI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
मुंबई इंडियंस की इम्पैक्ट प्लेयर - शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार.
Match No.13, MI XI: R. Sharma, R. Rickelton (wk), T. Varma, S. Yadav, H. Pandya (c), N. Dhir, S. Thakur, D. Chahar, A. Mohammad Ghazanfar, T. Boult, J. Bumrah.https://t.co/BCCaxRwjYg | #TATAIPL | #RRvMI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है. वहीं 14 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी है. जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. RR vs MI के बीच खेले गए मुकाबले का हाईएस्ट स्कोर 217 रन रहा है. जबकि सबसे लोएस्ट स्कोर 90 रहा है.
रोहित शर्मा से होगी बड़ी पारी की उम्मीद
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स 38 गेंद पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली थी. रोहित ने लगभग 206 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 चौका और 6 छक्के लगाए थे. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित ने 35 रन बनाए थे. अब मुंबई इंडियंस की टीम और फैंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी फैंस की नजर
IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया था. वैभव ने लगभग 306 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर 38 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि सामने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज होंगे.
यह भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट को हल्के में लेने वालों को बैन करो', सुनील गावस्कर ने कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड पर दिया बड़ा बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















