Responsive Scrollable Menu

SUV Comparison: महिंद्रा XUV 3XO और मारुति ब्रेजा में कौन बेहतर? जानें इंजन, कीमत और फीचर्स डिटेल

SUV Comparison: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगातार ग्राहकों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। इस सेगमेंट में Mahindra की Mahindra XUV 3XO और Maruti Suzuki की Maruti Brezza दो मजबूत विकल्प माने जाते हैं। अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन दोनों के बीच तुलना आपके लिए मददगार हो सकती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

  • Mahindra XUV 3XO में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसका टर्बो पेट्रोल इंजन 111 hp और 200 Nm टॉर्क देता है, जबकि TGDi इंजन 131 hp और 230 Nm टॉर्क जनरेट करता है। डीजल इंजन 300 Nm टॉर्क के साथ आता है। माइलेज की बात करें तो यह SUV 18 से 21 km/l तक का प्रदर्शन देती है।
  • वहीं Maruti Brezza में 1.5 लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 PS की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क देता है। माइलेज के मामले में यह SUV मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट में लगभग 19.8 km/l तक का एवरेज देती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
फीचर्स के मामले में XUV 3XO काफी एडवांस है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Level-2 ADAS, Alexa सपोर्ट और Harman Kardon ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। दूसरी ओर, Brezza में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, 9-इंच SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, की-लेस एंट्री और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और वैल्यू
Mahindra XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत 7.37 लाख रुपये से शुरू होकर 14.55 लाख रुपये तक जाती है। वहीं Maruti Brezza की कीमत 8.26 लाख रुपये से शुरू होकर 13.01 लाख रुपये तक है।

कौन सी SUV बेहतर?
अगर आप ज्यादा पावर, डीजल ऑप्शन और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो XUV 3XO बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं बेहतर माइलेज, भरोसेमंद ब्रांड और कम मेंटेनेंस के लिए Brezza एक अच्छा विकल्प साबित होती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

1 शेयर पर 6 शेयर बोनस, डिविडेंड का भी ऐलान, चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

Bonus Share: Alka India Ltd ने निवेशकों को 1 शेयर पर 6 शेयर बोनस के तौर पर बांटने का फैसला किया है। कंपनी ने बोनस शेयर के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। 

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: इंदौर लोकायुक्त का एक्शन, PWD के 2 अधिकारी 90000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 17 लाख के बिल भुगतान के एवज में मांगे थे पैसे

मध्य प्रदेश में रिश्वत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अलग-अलग जिलों से लोकायुक्त की कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है जहां लोक निर्माण विभाग के 2 अधिकारियों को 17 लाख के बिल के भुगतान के एवज में 90 हजार रुपये की … Wed, 08 Apr 2026 09:11:23 GMT

  Videos
See all

Iran-US Israel War Ceasefire: इजरायल के साथ समझौता नहीं- ईरान | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:45:06+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: US-ईरान सीजफायर पर इजरायल खुश नहीं-US मीडिया | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T04:00:28+00:00

Big Breaking on Iran-US Ceasefire LIVE: अमेरिका से युद्ध मेंईरान की जीत? | Iran America War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:58:21+00:00

Iran-US Israel War Ceasefire: ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का युद्धविराम | Donald Trump | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T03:50:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers