Responsive Scrollable Menu

रत ने सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न भेजा, 175 मिलियन डॉलर पैकेज के तहत और मदद जल्द

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को हिंद महासागर के द्वीपीय देश सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न की खेप भेजी। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज के तहत आगे भी सहायता भेजी जाएगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह खाद्यान्न सहायता की पहली खेप है और आने वाले समय में और मदद दी जाएगी।

फरवरी में भारत यात्रा पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने भारत द्वारा विकास, सुरक्षा और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 फरवरी को मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी।

दोनों देशों ने डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत ने सेशेल्स में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), खासकर डिजिटल पेमेंट सिस्टम के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

‘सस्टेनेबिलिटी, इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सिक्योरिटी थ्रू एन्हांस्ड लिंकज’ (सेशेल) संयुक्त विजन के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के विकास एजेंडा में भारत के विश्वसनीय साझेदार बने रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें सतत विकास, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण और समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

भारत द्वारा घोषित 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज में 125 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट और 50 मिलियन डॉलर की अनुदान सहायता शामिल है। यह सहायता विकास परियोजनाओं, नागरिक और रक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण तथा समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में उपयोग की जाएगी।

भारत और सेशेल्स के बीच 1976 में सेशेल्स की स्वतंत्रता के बाद राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। तब से दोनों देशों के बीच घनिष्ठ मित्रता और सहयोग लगातार मजबूत होता रहा है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

आचार्य बालकृष्ण को मिला ‘विश्व आयुर्वेद रत्न’ सम्मान, नई दिल्ली में आयोजित हुआ समारोह

आयुर्वेद को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले आचार्य बालकृष्ण को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है. उन्हें ‘विश्व आयुर्वेद रत्न’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान नेट ग्रीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित “अर्थ अवार्ड एंड हाई इंपैक्ट सस्टेनेबिलिटी डायलॉग 2026” के दौरान दिया गया. कार्यक्रम का आयोजन यूनेस्को हाउस, नई दिल्ली में हुआ, जिसमें देश-विदेश के कई बड़े विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल हुए.

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी-वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, जीत की हैट्रिक लगाकर राजस्थान रॉयल्स नंबर-1

RR vs MI Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई. बारिश के चलते 11-11 ओवर के हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट खोकर 150 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की बल्लेबाजी खुश खास नहीं रही, जिसका खामियाजा उन्हें हार से उठाना पड़ा. मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन तक ही पहुंच सकी. Wed, 8 Apr 2026 00:38:17 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | US Vs Iran War | Donald Trump की सनक जारी ! क्या आज Iran पर होगा बड़ा हमला ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:25:01+00:00

News Ki Pathshala | Deadline से पहले Trump की Iran को धमकी ! क्या होगा Middle East में बड़ा धमाका? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:09:11+00:00

Iranians form "human chains" at bridges and power plants. #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:02:13+00:00

Trump accused of genocide threat after warning Iran its “civilisation will die tonight” | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:20:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers