IND vs SL: टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर हुआ फ्लॉप तो यह खिलाड़ी बनेगा संकटमोचन, वॉर्म-अप मैच में दिखाया दम
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले भारत और श्रीलंका के बीच 7 अगस्त से एक 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी, जिसके बाद टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे और शानदार फिफ्टी जड़ दी है.
श्रीलंका के खिलाफ इस वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने की. जायसवाल पहले ही ओवर में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें विश्वा फर्नांडो ने पवेलियन भेजा. इसके बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल को बल्लेबाजी के लिए उतारा गया. इसके बाद राहुल और पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर राहुल 67 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और एक छक्का निकला. उन्हें केशरा नुवांता ने पवेलियन भेजा.
इसके बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंड रविंद्र जडेजा नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे. जडेजा और पडिक्कल ने टीम इंडिया की पारी संभाली और आगे बढ़ाया. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी, लेकिन फिर पडिक्कल शानदार शतक लगाकर रिटायर्ड आउट हो गए. इसके बाद जडेजा भी शानदार फिफ्टी लगाकर रिटायर्ड आउट हो गए. जडेजा ने 63 रन बनाए.
Half-century for Ravindra Jadeja! ????
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
A solid knock so far from the experienced all-rounder ????????#TeamIndia 215/4, trail by 148 runs
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/Z8hYr1q4LE
भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में खेला जा रहा है. इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मैच में श्रीलंका की बल्लेबाजी काफी शानदार दिखी. लगभग सभी खिलाड़ियों ने रन बनाए. श्रीलंका ने दूसरे दिन की शुरुआत में 8 विकेट पर 363 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी.
26 साल के जापानी करोड़पति ने कुत्ता बनने के लिए करवाई 220 करोड़ की सर्जरी? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद अजीबोगरीब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जापान के 26 वर्षीय करोड़पति जासो नाम के एक शख्स ने खुद को कुत्ते जैसा दिखाने के लिए करीब 220 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। पोस्ट में बताया जा रहा है …
The post 26 साल के जापानी करोड़पति ने कुत्ता बनने के लिए करवाई 220 करोड़ की सर्जरी? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar









