Responsive Scrollable Menu

ईरान ने अपना रवैया नहीं बदला तो और भी साधन हैं, उम्‍मीद है तय समय सीमा से पहले मिलेगा जवाब: जेडी वेंस

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा क‍ि ईरान को अब अपनी मंशाओं से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जेडी वेंस ने कहा क‍ि अमेरिका को उम्मीद है कि आज रात तक ईरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया मिल सकती है। मुझे उम्मीद है कि वे सही जवाब देंगे।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हैं, जहां वे हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन के साथ अमेरिका और हंगरी के बीच द्विपक्षीय बैठक में शाम‍िल हुए।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा, ईरान को अब अपने इरादों से ग्लोबल इकॉनमी को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका इस बात को लेकर आश्वस्त है कि बातचीत जारी है और तय समय के भीतर कोई जवाब मिल सकता है। भरोसा जताया कि आज रात तक ईरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया मिल सकती है।

उन्होंने कहा, उन्हें यह जानना होगा कि हमारे पास ऐसे साधन मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करने का फैसला हमने अब तक नहीं किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनका इस्तेमाल करने का फैसला कर सकते हैं। अगर ईरानी अपना रवैया नहीं बदलता तो वे निश्चित रूप से उनका इस्तेमाल करेंगे।

उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा, अमेरिका और हंगरी मिलकर प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में जिस चीज का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह है पश्चिमी सभ्यता की रक्षा... उस विचार की रक्षा कि हमारी नींव एक विशिष्ट ईसाई सभ्यता और ईसाई मूल्यों पर रखी गई है।

वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी धमकी को दोहराते हुए कहा क‍ि मंगलवार को ईरान की पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।

ट्रंप ने मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।

इसके साथ ही विश्वास दिलाने की कोशिश की वो इसकी ख्वाहिश नहीं रखते। उन्होंने कहा, मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद हो जाए।

फिर दावा किया कि अब पूर्ण सत्ता परिवर्तन की गुंजाइश है। उनके मुताबिक, इस बदलाव के साथ ही सत्ता पर ज्यादा होशियार और कम रेडिकल सोच वाले लोग काबिज होंगे। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि अगर ऐसा हुआ तो शायद कुछ बहुत ही शानदार हो जाए।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

भारत का स्वच्छ ऊर्जा विस्तार कम कार्बन वाले ऊर्जा स्रोतों की ओर एक निर्णायक संरचनात्मक बदलाव का प्रतीक : केंद्र

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत का स्वच्छ ऊर्जा विस्तार, जीवाश्म-ईंधन पर निर्भरता से हटकर विविध और कम कार्बन वाले ऊर्जा स्रोतों की ओर एक निर्णायक संरचनात्मक बदलाव का प्रतीक है। यह जानकारी केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के तहत की गई प्रतिबद्धताओं और घरेलू सुधारों से निर्देशित, इस ट्रांजिशन का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता और दीर्घकालिक आर्थिक सुदृढ़ता को बढ़ाना है।

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 50 प्रतिशत से अधिक संचयी स्थापित बिजली क्षमता हासिल कर ली, जो उसके 2030 के लक्ष्य से पांच वर्ष पहले है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 31 जनवरी 2026 तक, भारत की कुल स्थापित बिजली क्षमता 520,510.95 मेगावाट है। इसमें 248,541.62 मेगावाट जीवाश्म ईंधनों से और 271,969.33 मेगावाट गैर-जीवाश्म स्रोतों से प्राप्त होता है। गैर-जीवाश्म घटक में 8,780 मेगावाट परमाणु ऊर्जा और 263,189.33 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी (आईआरइएनए) के अक्षय ऊर्जा सांख्यिकी 2025 (दिसंबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार) के आधार पर, वैश्विक स्तर पर भारत सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता में तीसरे स्थान पर, पवन ऊर्जा की क्षमता में चौथे स्थान पर और कुल नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता में चौथे स्थान पर है।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में एनर्जी ट्रांजिशन हर स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। 9 अक्टूबर 2022 को गुजरात का मोढेरा एकीकृत सौर प्रणालियों के माध्यम से चौबीसों घंटे स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करने वाला भारत का पहला 24x7 सौर ऊर्जा संचालित गांव बन गया। इसी क्रम में, मध्य प्रदेश का ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पार्क (4 जनवरी 2025 तक की स्थिति के अनुसार) भारत का सबसे बड़ा और एशिया के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पार्कों में से एक है। इस तरह की परियोजनाएं न केवल संसाधनों के उपयोग को अनुकूलित करती हैं, बल्कि नवाचार के माध्यम से देश की अक्षय ऊर्जा क्षमता का विस्तार भी करती हैं।

ऊर्जा दक्षता में सुधार, क्षमता विस्तार के पूरक होते हैं। बिजली क्षेत्र की कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन तीव्रता, जीडीपी की प्रति इकाई के हिसाब से, 2015–16 में 1 करोड़ रुपए पर 61.45 टन से घटकर 2022–23 में 1 करोड़ रुपए पर 40.52 टन हो गई, यह स्वच्छ विकास के रास्तों और तकनीकी सुधारों को दर्शाता है।

सरकार के मुताबिक, दक्षता में हुई इन वृद्धियों को उन नीतिगत साधनों का समर्थन प्राप्त है, जो विभिन्न क्षेत्रों में दीर्घकालिक उत्सर्जन कटौती को सुदृढ़ करते हैं। इस गति को बनाए रखने के लिए, भारत की जलवायु रणनीति विनियामक ढांचों को बाजार-आधारित तंत्रों और तकनीकी नवाचार के साथ जोड़ती है, जिससे जवाबदेही मजबूत होती है और कम-कार्बन वाली अर्थव्यवस्था की ओर ट्रांजिशन की प्रक्रिया तेज होती है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी-वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, जीत की हैट्रिक लगाकर राजस्थान रॉयल्स नंबर-1

RR vs MI Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई. बारिश के चलते 11-11 ओवर के हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट खोकर 150 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की बल्लेबाजी खुश खास नहीं रही, जिसका खामियाजा उन्हें हार से उठाना पड़ा. मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन तक ही पहुंच सकी. Wed, 8 Apr 2026 00:38:17 +0530

  Videos
See all

Iran and US agree to conditional ceasefire and opening of Hormuz strait | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:11:29+00:00

Iran US War Ceasefire: ईरानी Supreme Leader ने दी सीजफायर की मंजूरी | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:16:12+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | इजरायल की ईरान के लोगों को चेतावनी ! | Iran Vs America | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:00:39+00:00

NKP| Sushant Sinha: America में बड़ी हलचल..... क्या ट्रंप फँसेंगे ? Hindi News| Iran vs Israel #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T01:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers