जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के बड़े मॉड्यूल का खुलासा, पांच जिलों में मारी रेड, 5000 से पूछताछ
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया मॉड्यूल देखने को मिल रहा है. यह अब पहाड़ियों से निकलकर मोबाइल स्क्रीन्स तक पहुंच चुका है. काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने इसके बड़े मॉड्यूल का खुलासा किया है. इटेलिजेंस विंग ने शनिवार को सुबह ही उत्तर और दक्षिणी कश्मीर के पांच जिलों में रेड मारी है. ऐसे आरोप हैं कि ऑनलाइन माध्यमों से आतंकवाद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा था. युवाओं को ब्रेनवॉश कर उन्हें कट्टरपंथ की ओर धकलने का प्रयास हो रहा था. इसके साथ आतंकियों की भर्ती की तैयारी थी. ये रेड आतंकियों के स्लीपर सेल और ओवरग्राउंड वर्कर्स को लेकर मारी गई थी. इस अभियान के तहत बारामूला, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में छापेमारी की गई है.
आतंकी ट्रेनिंग को लेकर भर्ती
छापेमारी की कार्रवाई एक एफआईआर के बाद सामने आई है. इसमें आतंकवाद फैलाने, कट्टरता की ओर युवाओं को धकेलने का प्रयास हो रहा है. उन्हें आतंकी ट्रेनिंग को लेकर भर्ती किए जाने के आरोप का केस दर्ज किया है.
टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद से कार्रवाई तेज
अधिकारियों के अनुसार, FIR में दर्ज है कि लोग सोशल मीडिया का उपयोग आतंकवाद को ग्लोरिफाई करने के लिए किया जा रहा था. इसके साथ युवाओं को आतंकी संगठन से जुड़ने के लिए लुभाया गया था. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हाल में टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद से कार्रवाई तेज हो चुकी है. उनकी घटनाओं के बाद से पुलिस अब तक पूरी कश्मीर घाटी में करीब 5000 लोगों से इस मामले में पूछताछ हो रही है.
दिल्ली एनसीआर में अचानक सुहाना हुआ मौसम, नोएडा में शुरू हुई झमाझम बारिश
दिल्ली एनसीआर में बारिश शुरू हो चुकी है. यहां उत्तर प्रदेश के नोएडा में अचानक काले बादल छा गए और बरसात शुरू हो गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









