प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति दोगुनी हुई : केंद्र
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि प्रवासी मजदूरों को वितरित करने के लिए प्रत्येक राज्य को उपलब्ध कराए जाने वाले 5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडरों की दैनिक मात्रा को दोगुना कर दिया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 2-3 मार्च, 2026 के दौरान प्रवासी श्रमिकों को दी जाने वाली औसत दैनिक आपूर्ति के आधार पर 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति दोगुनी की जा रही है। ये 5 किलोग्राम के सिलेंडर राज्य सरकार के पास उपलब्ध होंगे और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की सहायता से केवल अपने राज्य में प्रवासी श्रमिकों को ही इनकी आपूर्ति की जाएगी।
23 मार्च से अब तक लगभग 7.8 लाख 5-किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर बेचे जा चुके हैं। सोमवार को देशभर में 1.06 लाख से अधिक 5-किलो के सिलेंडर बिके, जबकि फरवरी महीने में प्रतिदिन औसतन 7,7000 सिलेंडर बिके थे।
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पिछले चार दिनों में 5-किलो सिलेंडरों के लिए लगभग 1,300 जागरूकता शिविर भी आयोजित किए, जिनमें 10,000 से अधिक सिलेंडर बिके।
बयान में कहा गया है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के कारण एलपीजी की समग्र आपूर्ति प्रभावित हो रही है, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और वितरकों के यहां सिलेंडरों की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
कुल एलपीजी बुकिंग में ऑनलाइन की हिस्सेदारी लगभग 96 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जबकि डायवर्जन को रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी लगभग 90 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
कुल व्यावसायिक एलपीजी आवंटन को संकट-पूर्व स्तर के लगभग 70 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें 10 प्रतिशत फॉर्म-लिंक्ड आवंटन भी शामिल है।
14 मार्च से अब तक लगभग 86,439 मीट्रिक टन व्यावसायिक एलपीजी (45.5 लाख से अधिक 19 किलोग्राम सिलेंडरों के बराबर) बेची जा चुकी है, जबकि सोमवार को 3.4 लाख से अधिक 19 किलोग्राम सिलेंडर बेचे गए।
इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के कार्यकारी निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति व्यावसायिक एलपीजी वितरण की योजना बनाने के लिए राज्य अधिकारियों और उद्योग निकायों के साथ समन्वय कर रही है।
बयान में कहा गया कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए देश भर में प्रवर्तन कार्रवाई जारी है, और सोमवार को देश भर में 4,300 से अधिक छापे मारे गए और 1200 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए।
राज्यों को घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं के लिए नए पीएनजी कनेक्शन की सुविधा प्रदान करने की सलाह दी गई है।
सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। देश में पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक है। बयान में कहा गया है कि घरेलू खपत को पूरा करने के लिए रिफाइनरियों से एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है।
इसके अलावा, सरकार ने लोगों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'राम का रोल मेरे भाई से बेहतर नहीं निभा सकता था कोई भी', सुशांत सिंह राजपूत का AI फोटो देख बहन हुई इमोशनल
Sushant Singh Rajput AI Ram Image:सोशल मीडिया पर इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput ) की कुछ AI तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया है और इसी बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति का रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने भाई को याद किया और एक भावुक पोस्ट लिखा. खास बात यह है कि ये तस्वीरें ऐसे समय पर वायरल हो रही हैं, जब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म में भगवान राम के किरदार को लेकर चर्चा बनी हुई है.
राम के रूप में भाई को देख भावुक हुई बहन
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भाई को राम जी के रूप में देखकर इतनी भावनाएं क्यों उमड़ती हैं? आप जानते हैं क्यों? क्योंकि राम जी सिर्फ एक व्यक्ति या किरदार नहीं हैं, बल्कि वो मर्यादा, करुणा, गरिमा, साहस, सत्य और सीता मां के प्रति पवित्र प्रेम जैसे मूल्यों का प्रतीक हैं. अपने पिता के वचन को निभाने के लिए उन्होंने सभी सांसारिक सुखों को त्याग दिया और वन में तपस्या का जीवन चुना. इससे हमें क्या सीख मिलती है? हम इन आदर्शों से शक्ति लेते हैं और इन्हीं मूल्यों की पूजा करते हैं.'
श्वेता ने आगे लिखा, 'भाई को राम के रूप में देखना हमें इसलिए भावुक करता है क्योंकि वह सिर्फ दिव्य और सौम्य नहीं लगते, बल्कि उनके अंदर वही चरित्र की शक्ति झलकती है जो राम जी में थी. उनकी आंखों की मासूमियत और चेहरे की गरिमा यह साबित करती है कि आज के दौर में राम का किरदार मेरे भाई से बेहतर कोई नहीं निभा सकता था.' उनके इस पोस्ट ने फैंस को भी भावुक कर दिया और सोशल मीडिया पर लोग लगातार सुशांत को याद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: क्या एक्टिंग छोड़ थलपति विजय संग त्रिशा कृष्णन ने कर ली शादी? ट्रोल होने पर एक्ट्रेस ने यूजर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
AI तस्वीरों और फिल्म को लेकर बढ़ी चर्चा
सुशांत सिंह राजपूत की ये AI तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं, जब भगवान राम पर आधारित एक बड़ी फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं. इसी वजह से फैंस इन तस्वीरों की तुलना भी करने लगे हैं और कई लोग यह कह रहे हैं कि अगर सुशांत आज होते, तो वह इस रोल में काफी फिट बैठते. हालांकि ये तस्वीरें सिर्फ AI के जरिए बनाई गई हैं, लेकिन इन्होंने लोगों की भावनाओं को गहराई से छू लिया है.
सुशांत के निधन ने देश को किया था स्तब्ध
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था. वह अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे. उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस घटना के बाद लंबे समय तक यह मामला चर्चा में रहा और कई तरह के सवाल भी उठे. आज भी उनके फैंस और परिवार उन्हें न्याय दिलाने की बात करते हैं. सुशांत का जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जाता है, लेकिन उनके काम और यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की अवॉर्ड शो में क्यों हुई थी बेइज्जती? एक्टर ने खुद आकर बताई सच्चाई, होस्ट को लेकर कही ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)



