Responsive Scrollable Menu

रात में अचानक गांव के लोग क्यों निकल पड़ते हैं घरों से बाहर? वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

रात में अचानक गांव के लोग क्यों निकल पड़ते हैं घरों से बाहर? वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलियाई डेविड वॉर्नर ड्रिंक एंड ड्राइव केस में फंसे:अगले महीने कोर्ट में पेशी तय; PSL के लिए पाकिस्तान लौटेंगे

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर पर ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज हुआ है। सिडनी में पुलिस ने उन्हें ब्रीथ टेस्ट के दौरान पकड़ा और गिरफ्तार कर थाने ले गई। अब उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होना होगा। सिडनी में रैंडम चेकिंग के दौरान कार्रवाई यह घटना सिडनी के मारूब्रा इलाके की है, जहां पुलिस रैंडम ब्रीथ टेस्ट कर रही थी। वॉर्नर अपनी कार लेकर टेस्टिंग प्वाइंट से पहले ही रुक गए, लेकिन पुलिस ने उनके पास जाकर जांच की। टेस्ट में वे नशे की हालत में पाए गए। थाने ले जाकर किया गया टेस्ट पुलिस वॉर्नर को मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले गई, जहां उनका अल्कोहल लेवल 0.104 रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद उन पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज किया गया। PSL के बीच ऑस्ट्रेलिया गए थे वार्नर वॉर्नर इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। मैचों के बीच मिले ब्रेक में वे ऑस्ट्रेलिया गए थे। अब वे 9 अप्रैल को पेशावर जालमी के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान लौटने की तैयारी में हैं। यह मैच कराची में खेला जाएगा। 2024 में लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 112 टेस्ट, 161 वनडे और 110 टी-20 मैच खेले। तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 15 हजार से ज्यादा रन बनाए। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार सक्रिय संन्यास के बाद भी वार्नर फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले सीजन बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए उन्होंने आठ मैच में 433 रन बनाए थे और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अगले सीजन के लिए भी टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज राजस्थान vs मुंबई मैच:हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस IPL में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का रवि शास्त्री को सम्मान, वानखेड़े में अब उनके नाम का स्टैंड

Ravi Shastri Stand at Wankhede Stadium: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) इस गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में अपने दिग्गज क्रिकेटरों को एक खास सम्मान देने जा रहा है. इस समारोह में 'रवि शास्त्री स्टैंड' का भव्य अनावरण किया जाएगा. सिर्फ शास्त्री ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के अन्य सितारों को भी यह सम्मान मिलेगा. स्टेडियम के अलग-अलग प्रवेश द्वारों को दिलीप सरदेसाई, एकनाथ सोल्कर और डायना इडुल्जी जैसे महान खिलाड़ियों की याद में उन्हें समर्पित किया जाएगा. Tue, 7 Apr 2026 22:07:00 +0530

  Videos
See all

Footwear Industry में क्रांति और Bengal-Assam चुनाव पर Giriraj Singh का बड़ा प्रहार! | Mission 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:42:01+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: बांग्लादेश से सटे जिलों में कटे ज्यादा नाम ! | West Bengal Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:35:49+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | डेडलाइन खत्म होने के बाद क्या करेंगे ? | Iran Vs USA | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:34:32+00:00

Iran America War Update: Kharg Island पर अमेरिकी हमले का ईरान ने लिया भयंकर बदला। UAE | Dubai | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:36:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers