Responsive Scrollable Menu

तुर्की: इजरायली दूतावास के बाहर गोलीबारी, गवर्नर बोले 'राइफल-बंदूक से लैस थे हमलावर'

इस्तांबुल, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में मंगलवार को इजरायली कॉन्सुलेट के पास गोलीबारी हुई। स्थानीय मीडिया के अनुसार कुछ लोग बंदूक लेकर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई।

इलाके को सील कर दिया गया और बड़ी संख्या में पुलिस यूनिट्स को मौका-ए-वारदात पर भेजा गया।

इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने कहा, “एक आतंकवादी मारा गया और दो घायल हो गए। हमारी पुलिस के उठाए गए कदमों की वजह से, कम नुकसान हुआ। मरने वालों की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। यह एक ऐसा काम था जिससे उकसावे की बू आ रही है।”

इससे पहले एक बयान में, इस्तांबुल पुलिस ने तीन संदिग्धों के मारे जाने की जानकारी दी थी।

रॉयटर्स के अनुसार इस गोलीबारी में 3 हमलावर मारे गए जबकि स्थानीय मीडिया ग्रुप्स के अनुसार 2 मारे गए। वारदात में दो पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।

ब्रॉडकास्टर एनटीवी ने बताया कि एक बंदूकधारी को घायल हालत में पकड़ लिया गया, और दूसरा मारा गया। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, संदिग्धों ने बिल्डिंग के पास तैनात पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाई, जो एक खास बिजनेस हब में है और यहां बड़े तुर्की बैंकों का हेडक्वार्टर भी है।

अभी यह पता नहीं है कि हमलावरों ने कॉन्सुलेट को निशाना बनाया था या नहीं।

गवर्नर ने कहा कि हमलावरों ने इजरयाली कॉन्सुलेट पर हमला करने के लिए राइफल और बंदूकों का इस्तेमाल किया। वहीं, मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हमलावरों का मकसद पता नहीं चल पाया है।

इस्तांबुल में इजरायली कॉन्सुलेट के इर्द गिर्द ठीक-ठाक सुरक्षा व्यवस्था रहती है।

यह गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ इजरायल-यूएस संघर्ष चरम पर है। ऐसा तनाव जिससे पूरा खाड़ी क्षेत्र हिल गया है और पूरी दुनिया की एनर्जी सप्लाई पर असर पड़ा है।

28 फरवरी को ईरान पर यूएस-इजरायल ने मिसाइलें दागीं, जिसे अब यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खत्म करना चाहते हैं, और उन्होंने ईरानियों को ऐसा करने के लिए “मंगलवार रात 8 बजे (वाशिंगटन समय, भारत में बुधवार 5.30 बजे)” तक की डेडलाइन दी है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bengal SIR Row: बंगाल चुनाव में 91 लाख लोग नहीं डाल पाएंगे वोट! एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट से नाम बाहर

West Bengal SIR Row: भारतीय निर्वाचन (ECI) आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के तहत वोटर लिस्ट से लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। हटाए गए ये नाम बंगाल के कुल 7.6 करोड़ मतदाताओं का लगभग 11.9% हैं

Continue reading on the app

  Sports

केकेआर पर जीत के साथ ही लखनऊ सुपरजायंट्स को हुआ भारी नुकसान, आईपीएल से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Wanindu Hasaranga ruled out IPL 2026: श्रीलंका के स्टार स्पिरन वानिंदु हसरंगा चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. हसरंगा को लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था. हसरंगा को हैमस्ट्रिंग हुई है, जिससे वह अभी तक नहीं उबर पाए हैं. ऐसे में अब लखनऊ हसरंगा का विकल्प तलाश रही है. Fri, 10 Apr 2026 07:47:05 +0530

  Videos
See all

Astro Mantra Virgo: कन्या राशि वालों को आज नई शुरुआत का मौका मिलेगा | #horoscope #aajkarashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T03:07:30+00:00

Rewa में 'तालिबानी' न्याय! 20 हजार के नकली सोने पर युवक की बेल्टों से बर्बर पिटाई, Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T03:07:56+00:00

Astro Mantra Pisces: मीन राशि वालों को आज रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है..करें ये उपाय..#aajkarashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T03:12:50+00:00

#shortvideo : इजरायल ने लेबनान पर बरसाया कहर | US | Israel | Lebanon | Donald Trump #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-10T03:07:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers