Exclusive: '500 करोड़ की गुडविल है बाबू राव की...', हेरा फेरी के 'Babu Rao'के रोल पर ट्रेप महसूस करते हैं परेश रावल
Paresh Rawal Exclusive Interview: दिग्गज एक्टर परेश रावल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) में नजर आने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इस बीच परेश रावल ने न्यूज नेशन संग फिल्म को लेकर खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने हेरा फेरी 3 को लेकर भी अपडेट दिया. साथ ही अपने बाबू राव के रोल को लेकर भी बात की.
हेरा फेरी 3 को लेकर दिया अपडेट?
परेश रावल से जब पूछा गया कि क्या हेरा फेर 3 आ रही है. तो उन्होंने हामी भरते हुए कहा कि ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी. वहीं, जब उनसे बाबूराव के किरदार के बारे में सवाल किया गया कि क्या वो फिर से उसी लुक और अंदाज में दिखेंगे. तो एक्टर ने कहा कि बाबूराव का अंदाज और स्टाइल कभी भी नहीं बदलेगा. वहीं, कहानी की बारे में उन्होंने ज्यादा नहीं बताया. परेश रावल ने कहा कि वो ऑडियंस की डिमांड और मेकर्स के हिसाब से होगा.
बाबू राव की इमेज पर कही ये बात
परेश रावल से जब पूछा गया कि क्या वो बाबू राव के रोल में खुद को ट्रैप महसूस करते हैं तो एक्टर ने कहा- 'हां करता हूं, अभी भी कर रहा है. लोगों का प्यार सराखों पर है, लोग इतना प्यार देते हैं. लेकिन उन्हें मेरे लिए थोड़ा अलग जाना चाहिए. मैंने और भी कई अच्छे किरदार किए है, उस नजरिए से भी देखना चाहिए. लोगों को बाबूराव के अलग पहलू भी देखना चाहिए. 500 करोड़ की गुडविल है बाबू राव की, उसको आप अलग जर्नी दे दो.'
ओटीटी कंटेंट पर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा, 'वरना हमने देखा है जब ओटीटी का दौर शुरू हुआ था. पता भी नहीं चलता था फैमिली वाले कहां जाएं. लॉकडाउन के समय में भी आप बाहर नहीं जा सकते थे. घर में ही बैठना था तो एक कमरे से निकलकर दूसरे कमरे में भागना पड़ता था. भूत बंगला ये मैसेज देती है कि अगर डायरेक्टर अच्छा है, अगर डायरेक्टर को अपनी कहानी और क्राफ्ट पर भरोसा है, उसको ये सब चीजें करने की जरूरत नहीं है. इस फिल्म का सबसे बड़ा मैसेज यही है.'
कब रिलीज होगी फिल्म
बता दें, हाल ही में भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हुआ. इसकी बात करें तो इसमें हॉरर और कॉमेडी का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है. अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में दर्शकों को हंसाते नजर आ रहे हैं. वहीं राजपाल यादव और परेश रावल की मौजूदगी फिल्म में कॉमेडी को और मजबूत बनाती है. ट्रेलर में एक रहस्यमयी कहानी की झलक भी दिखाई गई है, जो फिल्म को और दिलचस्प बनाती है. कुल मिलाकर ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें- Exclusive: परेश रावल ने 'भूत बंगला' की OTT फिल्मों से की तुलना, कहा-'डबल मीनिंग के बगैर भी बन सकती हैं मूवीज'
Monsoon 2026: Skymet ने जारी किया फोरकास्ट! इस साल मानसून रहेगा कमजोर, जानें- किस महीने कितनी होगी बारिश?
Monsoon 2026: स्काईमेट वेदर ने साल 2026 के लिए भारत के दक्षिण-पश्चिम मानसून का अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। स्काईमेट के अनुसार, इस साल मानसून 'सामान्य से कम' रहने की संभावना है। और जून से सितंबर तक औसत लंबी अवधि की बारिश (LPA) का लगभग 94% ही हो सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol




















