Responsive Scrollable Menu

'मैं ट्रॉमा में था, मन में बुरे विचार आए..' मां की मौत से टूटा LSG का तेज गेंदबाज, दर्द बयां कर बताई इमोशनल स्टोरी

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है. टीम ने अब तक कुल 2 मैच खेले हैं. उसे एक मैच में हार मिली है, जबकि दूसरे मैच में उसे जीत मिली है. लखनऊ को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली थी, जबकि अपने दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. इस टीम के तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उससे अपने बुरे दौर के बारे में बात की और अपने दर्द बयां करते हुए इमोशनल स्टोरी बताई है. इस तेज गेंदबाज ने अपनी मां की मौत के बाद की स्थिति के बारे में भी खुलकर बात की है. 

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने एक निजी पॉडकास्ट में बात करते हुए अपना दर्द बयान किया है. उन्होंने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी मां की मौत के बाद की अपनी यात्रा के बारे में भी बात की है. उन्होने क्या कहा आए जातने हैं.

मोहसिन खान ने दिया बड़ा बयान

मोहसिन खान ने कहा कि, 'मेरी मां ने मुझे प्रेरित किया. मुझे IPL में वापसी करने की ताकत दी. जब मैं कॉम्पिटिटिव क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं था और सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहा था. इस दौरान कई बार मेरे मन में बुरे विचार आए. मुझे लगा कि मैं फिर कभी खेल पाऊंगा या नहीं क्योंकि मैं 14-15 महीने बाहर था. लेकिन मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया और कहा कि मैं फिर से खेलूंगा'.

मोहसिन ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'मेरी मां का सपना था कि मैं फिर से IPL और कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलूं. मैं LSG कैंप में था, बेंगलुरु से लौटा था और उसी दिन उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद मैं ट्रॉमा में था. मैंने एक महीने तक प्रैक्टिस नहीं की'.

LSG के स्पोर्ट स्टाफ को दिया धन्यावाद

उन्होंने कहा कि, 'मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी कि लखऊ सुपर जायंट्स मुझे रिटेन करेगी. मुझे फिटनेस और रिदम वापस पाने में मदद करने के लिए LSG के फिजियो वैभव डागा, ट्रेनर सोहम और बॉलिंग कोच भरत अरुण को क्रेडिट जाता है'. 

मोहसिन खाने ने आगे कहा कि, 'मैंने पेसर मोहम्मद शमी के साथ अमरोहा में उनके फार्म पर भी प्रैक्टिस की. उन्होंने अपने फार्म पर एक अच्छा जिम और ग्राउंड बनाया है. हमने बॉलिंग की बारीकियों पर बात की और मुझे उन्होंने बहुत कुछ बताया, जो मेरे काम आया है'.

मोहसिन खान का प्रदर्शन

दरअसल, इस सीजन अब तक मोहसिन खान ने 1 मैच खेला है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मकुाबले में 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया था.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2 मैच के बाद एक जीत और एक हार के बाद 2 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर मौजूद है. अब उसके पास मौका होगा कि 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाले अपने तीसरे मैच को जीतकर अपनी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में और मजबूत करे.

ये भी पढ़ें : 'इसे हटाओ, तुरंत रिजल्ट मिलेगा...' पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, रिजवान पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

Continue reading on the app

अनंत अंबानी का दान: केरल के मंदिरों और हाथियों के लिए ₹18 करोड़ की घोषणा

Anant Ambani Donation: अनंत अंबानी ने राजराजेश्वरम और गुरुवयूर मंदिरों को ₹3-3 करोड़ (कुल ₹6 करोड़) का दान दिया है. इसके अतिरिक्त, उन्होंने राजराजेश्वरम मंदिर के 200 साल पुराने पूर्वी गोपुरम के पुनरुद्धार के लिए ₹12 करोड़ की कॉमेटमेंट की है. साथ ही, 'वंतारा' (Vantara) पहल के जरिए गुरुवयूर में हाथियों के लिए एक आधुनिक अस्पताल और 'चेन-फ्री' शेल्टर बनाने की योजना भी साझा की है.

The post अनंत अंबानी का दान: केरल के मंदिरों और हाथियों के लिए ₹18 करोड़ की घोषणा appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

अर्जुन तेंदुलकर में घुसी बुमराह की आत्मा! बैक टू बैक यॉर्कर्स से कप्तान को किया खामोश, वीडियो देख सचिन भी खुशी से झूम उठेंगे

arjun tendulkar yorkers on लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर एक के बाद एक यॉर्कर गेंदें फेंकते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी सटीक यॉर्कर गेंदों का सामना कर रहे टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अब्दुल समद पैर को बचाते नजर आए. नेट्स में अर्जुन की इस घातक गेंदबाजी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. Tue, 7 Apr 2026 21:01:17 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ट्रंप के सामने ईरान के लोगों ने चैलेंज खड़ा कर दिया! | Sushant Sinha | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:13:49+00:00

News Ki Pathshala: ट्रंप के खिलाफ नेताओं ने खोला मोर्चा ! #shorts #ytshorts #trump #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:04:00+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Trump की Iran को भयंंकर धमकी, पूरी दुनिया हिल गई |World News |Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:13:46+00:00

Prateek Trivedi: भैयाजी के लिए सबको कमरे से निकाल देते हैं! | #usiranconflict #iranisraelwar #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T16:04:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers