Responsive Scrollable Menu

1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को तबाह करने की धमकी के महज कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने बड़ा दावा किया है। ईरानी राष्ट्रपति ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि देश की रक्षा के लिए जनता खुद को कुर्बान करने के लिए तैयार है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “अब तक 14 मिलियन (1 करोड़ 40 लाख) से ज्यादा बहादुर ईरानियों ने ईरान की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने का ऐलान कर दिया है। मैंने भी ईरान के लिए अपनी जान कुर्बान की है, कर रहा हूं और करता रहूंगा।”

बता दें कि ईरान की आबादी लगभग 90 मिलियन है।

पेजेश्कियन से पहले, देश के सुप्रीम काउंसिल ऑफ यूथ एंड एडोलसेंट्स के सचिव (युवा और खेल मामलों के उपमंत्री) अलीरेजा रहीमी ने ऊर्जा संयंत्रों के बाहर प्रबुद्ध ईरानी जनों और युवाओं को मानव श्रृंखला बनाने की सलाह दी थी।

रहीमी ने सोशल मीडिया पोस्ट में भी लिखा, “हम सब हाथों में हाथ डालकर यह कहेंगे कि सार्वजनिक ढांचे पर हमला करना युद्ध अपराध है।”

इस बीच इजरायल की ओर से ईरान पर हमले लगातार जारी हैं। आईडीएफ ने मंगलवार को लोगों को ट्रेन से सफर न करने की चेतावनी जारी की। इसमें कहा गया है कि अगले 12 घंटे तक ट्रेन का इस्तेमाल न करें और रेल की पटरियों से भी दूर रहें। द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार सेना का मानना है कि आतंकी गतिविधियों के लिए रेल मार्ग का उपयोग किया जाता है।

आईडीएफ ने मंगलवार को एक्स पर बयान जारी कर कहा, “प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा के लिए हम आपसे अपील करते हैं कि अभी से लेकर रात 9 बजे (ईरान समय) तक पूरे देश में ट्रेन से यात्रा न करें। ट्रेन और रेलवे लाइनों के पास मौजूदगी आपको खतरे में डाल सकती है।”

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समय) तक का समय दिया है, लेकिन इजरायल की चेतावनी उससे करीब 6.5 घंटे पहले खत्म हो जाएगी।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुकुल चौधरी ने कोलकाता के जबड़े से छीन ली जीत, लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी गेंद पर केकेआर को हराया

KKR vs LSG Match Report: मुकुल चौधरी की शानदार पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया. ईडन में खेले गए इस मैच में मुकुल ने वन मैन आर्मी बनकर कोलकाता के जबड़े से जीत छीन ली. कोलकाता की चार मैचों में यह तीसरी हार है. वही एलएसजी की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है. Thu, 9 Apr 2026 23:39:26 +0530

  Videos
See all

Ambedkar Jayanti 2026: बाबा साहेब की जयंती से पहले सपा का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में लगे हजारों पोस्टर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T20:30:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: लोकसभा की सीटें मौजूदा 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी! #loksabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T20:20:30+00:00

Pakistan News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: जेडी वेंस इस्लामाबाद जाएंगे या नहीं? #usiranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T20:39:08+00:00

The US military has relied on an all-volunteer force since 1973. #Military #Draft #USNews #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T20:29:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers