Responsive Scrollable Menu

मिस्ट्री गर्ल: अर्शदीप सिंह के साथ दिखी ये लड़की कौन? Samreen Kaur का रणवीर सिंह कनेक्शन!

Who Is Samreen Kaur: भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि लड़की का चेहरा साफ नहीं दिख रहा, लेकिन इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?

तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लड़की पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर हो सकती हैं। कई यूजर्स ने फोटो में दिख रहे टैटू को समरीन के टैटू से मिलता-जुलता बताया है, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिल गई है।

यह भी पढ़े - विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ में बांधे पुल, रणवीर सिंह और आदित्य धर को बताया ‘जीनियस’

IPL मैच में भी दिखी समरीन

इसी बीच समरीन कौर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आई। उन्हें न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम को चीयर करते देखा गया, जिससे दोनों के बीच कनेक्शन की चर्चा तेज हो गई।

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर पंजाबी इंडस्ट्री की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। वह कई म्यूजिक वीडियोज और फिल्म प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। खास बात यह है कि वह रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ में भी दिखाई दी थी, जो 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित थी।

समरीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ तस्वीरें और अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है, खासकर यंग ऑडियंस के बीच उनकी अच्छी पकड़ बन रही है।

अर्शदीप सिंह का क्रिकेट करियर

वहीं अर्शदीप सिंह IPL में पंजाब किंग्स के अहम गेंदबाज हैं और टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए भी अहम खिलाड़ी बन चुके हैं।

यह भी पढ़े -  ‘धुरंधर से सबकी जली है’, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज; बोले- ‘बम ल्यारी में फूटा लेकिन इसका असर…’

Continue reading on the app

महिंद्रा की इस 7-सीटर कार को नहीं मिल रहे ग्राहक, पिछले 3 महीने से तो खाता तक नहीं खुला

महिंद्रा की मार्च 2026 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी इस एक बार फिर उसकी 7-सीटर मराजो MPV सबसे कम बिकने वाली कार रही। दरअसल, मार्च में इसेए क भी ग्राहक नहीं मिला। हालांकि, इस साल अभी तक इस MPV का खाता नहीं खुला है।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Pakistan vs Iran: ईरान के साथ पाकिस्तान का 'खेला'! #shorts #shehbazsharif #iranamericawar #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:27:22+00:00

सड़क, नाली, पानी मूलभूत अधिकार है! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:15:49+00:00

Noida Harshit Bhatt Drowning Death: Yuvraj की मौत से नहीं ली किसी ने सबक, Moninder ने खोले राज #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:25:08+00:00

Aaj Ka Sutra: अहंकार से कैसे बचें? #shorts #ego #humility #selfimprovement #mentalpeace #awareness #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T18:22:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers