Responsive Scrollable Menu

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्टर अपने सूत्र बताने से मना करते हैं तो उन्हें जेल हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हम उस लीकर को ढूंढने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। सरकार उनसे कहेगी कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, इसलिए जानकारी सौंप दें, वरना जेल जाना पड़ सकता है।”

ट्रंप ने कहा कि लीक से पता चला कि एक अमेरिकी पायलट अभी भी लापता है, जबकि दूसरे को बचा लिया गया था, जिससे ईरानी अधिकारी अलर्ट हो गए और ऑपरेशन मुश्किल हो गया। उन्होंने कहा, “अचानक, पूरे ईरान को पता चल गया।”

उन्होंने सोर्स को बीमार इंसान कहा और चेतावनी दी कि जिस व्यक्ति ने यह स्टोरी की है, अगर वह नहीं बताएगा तो उसे जेल जाना पड़ेगा।

यह बात प्रेस की आजादी और राष्ट्रीय सुरक्षा रिपोर्टिंग को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आई है। उस सोर्स की पहचान का जिक्र करते हुए जिसने लापता पायलट के बारे में डिटेल्स बताई थीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “सोर्स बता दो या जेल जाओ।”

व्हाइट हाउस ने कहा कि लीक की जांच चल रही है। ट्रंप ने कहा कि इस खुलासे से उस आदमी (पायलट) को बहुत खतरा हुआ” और उन सैकड़ों लोगों को खतरा हुआ जो उन्हें ढूंढने गए थे।

यह घटना तेजी से बदलते संघर्ष के दौरान प्रशासन और मीडिया के बीच बढ़ते तनाव को दिखाती है, जहां सैन्य मिशन के लिए ऑपरेशनल सीक्रेसी बहुत जरूरी है।

न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर की आलोचना की। उन्होंने कहा, “न्यूयॉर्क टाइम्स, अब आपकी कोई विश्वसनीयता नहीं रही, क्योंकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा, ट्रंप चुनाव नहीं जीतेंगे और मैं भारी मतों से जीता। मैंने हर स्विंग स्टेट जीता। उनकी जो विश्वसनीयता है, वह यह है कि पहले वे सभी खबरें छापने लायक होती थीं।”

ट्रंप ने आरोप लगाया, “यह बहुत अच्छा था। लेकिन वे पुरानी बातों पर चल रहे हैं और आप ऐसा करते नहीं रह सकते। आपको सही खबरें देनी होंगी और आप जैसे लोगों को मैं फर्जी मानता हूं। आप फेक हैं।”

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Matka Malai Kulfi Recipe: गर्मियों में घर पर इस तरह झटपट तैयार करें Sugar Free मटका मलाई कुल्फी, नोट कर लें बनाने की रेसिपी

Matka Malai Kulfi Recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मजा ही कुछ और होता है. बच्चे हों या बड़े. ठंडी और क्रीमी कुल्फी का स्वाद सभी को पसंद आता है.  कई लोग सोचते हैं कि बाजार जैसी कुल्फी घर पर बनान मुश्किल होता है लेकिन ऐसा नहीं है.  थोड़ी सी मेहनत से आप घर पर भी आसानी से बेहद ही टेस्टी और हेल्दी कुल्फी बना सकते हैं. अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो शुगर फ्री कुल्फी भी बना सकते हैं. चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में शुगर फ्री मटका मलाई कुल्फी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं. 

शुगर फ्री मटका मलाई कुल्फी सामग्री 

2 लीटर दूध
 ½ कप काजू
150 ग्राम गुड़
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 छोटा चम्मच केसर
कुछ कटे हुए पिस्ता और बादाम

शुगर फ्री मटका मलाई कुल्फी रेसिपी (Sugar Free Matka Malai Kulfi Recipe In Hindi) 

अगर आप घर शुगर फ्री मटका मलाई कुल्फी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें. उबालने के बाद आंच धीमी कर दें और दूध को 15 से 20 मिनट तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा होकर आधा न हो जाए. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह तले में न लगे. अब इसमें इलायची पाउडर, गुड़, केसर, और मलाई डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक पूरी तरह से घुल न जाए. अगर आप इंस्टेंट बना रहे हैं तो पीसी हुई ब्रेड या 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर डाल सकते हैं इससे कुल्फी में बर्फ के क्रिस्टल नहीं जमते. फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इस तैयार रबड़ी को छोटे मटकों के साचों में डालें. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. मटके को फॉयल या ढक्कन से ढक दें और 7 से 8 घंये या रात भर के लिए फ्रीजर में रख दें. आपकी ठंडी-ठंडी कुल्फी तैयार है. 

 

शुगर फ्री मटका कुल्फी खाने के फायदे ( Sugar Free Matka Kulfi Benefits) 

शुगर-फ्री मटका मलाई कुल्फी स्वाद और सेहत का बेहतरीन संतुलन है. यह पारंपरिक कुल्फी का एक हेल्दी विकल्प है, जो वजन को कंट्रोल रखने में सहायक है, कैलोरी की मात्रा कम करती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठे की तलब को बिना ब्लड शुगर बढ़ाए पूरा करती है. यह कैल्शियम से भरपूर होती है और पाचन व हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहतर मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: Sugar Free kulfi Recipe: गर्मियों में घर पर बनाएं ये Sugar Free ठंडी-ठंडी कुल्फी, जानें बनाने की आसान रेसिपी

Continue reading on the app

  Sports

IPL में जीते गए मुकाबलों में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन, देखें कौन- कौन हैं लिस्ट में


आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं बल्लेबाजी से जुड़े अहम रिकॉर्ड्स की बात हो तो विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो विराट कोहली। सबसे ज्यादा शतक के मामले में भी विराट कोहली ही आगे हैं। वहीं आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रनों के मामले में भी विराट कोहली सबसे आगे हैं। वहीं इस मामले में टॉप 5 में भारतीय बल्लेबाज ही शामिल हैं। जबकि एक विदेशी बल्लेबाज लिस्ट में है। 

आईपीएल में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली
आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रनों के मामले में टॉप पर आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने 127 पारियों में 50.24 की औसत और 139.59 के स्ट्राइक रेट से 4.873 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 37 अर्धशतक जड़े हैं। जीते हुए मैचों में उनका सर्वाच्च स्कोर 113 रन है। 
Tue, 07 Apr 2026 16:47:40 +0530

  Videos
See all

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इतने मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क | N18V | Mitchell Starc |TOp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:02+00:00

Breaking News: Ghaziabad के Indirapuram की एक सोसायटी में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:36:30+00:00

Amit Shah in Cachar: घुसपैठिए ममता और राहुल के 'वोट बैंक' हैं! अमित शाह का कछार रैली में बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:46+00:00

Patna में BJP के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, नेताओं की उपस्थिति और दीप प्रज्वलन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:44:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers