Responsive Scrollable Menu

दम है तो बीजिंग आकर ले जाओ! अमेरिका-इजरायल की नाक के नीचे से चीन उठा ले गया ईरान का यूरेनियम?

जब दुनिया की नजरें एक तरफ अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी थी। जहां F15 ईगल के पायलट को बचाने की जद्दोजहद चल रही थी। उसी वक्त बता दें कि एक ऐसा खेल हुआ जिसने पूरी दुनिया को इस समय हैरान कर दिया और यह खेल बड़े ही चुपचाप तरीके से हुआ। बिना शोर के और सीधे अमेरिका को यहां पर चैलेंज दिया गया। यानी कि चुनौती देते हुए यह खेल किया दावा यह सामने आया है कि चाइना ने ईरान में अपने विमान भेजे और उन्हीं विमानों में हथियार भी पहुंचाए गए और साथ ही साथ ईरान का जो यूरेनियम था वो भी बाहर निकाल लिया गया है। रिपोर्ट्स और चर्चाओं में यह दावा सामने आ रहा है कि चीन के कार्गो विमान ईरान पहुंचे। ऊपर से लॉजिस्टिक सपोर्ट दिख रहा था। लेकिन अंदर क्या था? यह सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है। दावा यह सामने आया है कि इन विमानों में मिसाइल के पार्ट्स, डिफेंस इक्विपमेंट भेजा गया और वापसी में ईरान का संवेदनशील यूरेनियम साथ ले जाया गया। अब समझिए कि अगर यह सच है तो इसके पीछे का गेम क्या हो सकता है? 

इसे भी पढ़ें: US प्रेसिडेंट का टर्म पूरा कर वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप? कहा- मैं वहां बहुत पॉपुलर हूं

अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को खत्म करना चाहता है। यूरेनियम सबसे बड़ा टारगेट है अमेरिका का। अगर चीन उसे अपने पास ले जाता है तो सीधे-सीधे इसे अमेरिका को चैलेंज करना है और अमेरिका को यह मैसेज देना है कि अब अगर हिम्मत है तो चाइना से इसे ले जाकर दिखाओ। यानी ईरान को भी बचाया और खुद को भी एक बड़ी स्ट्रेटेजिक पोजीशन पर चाइना यहां पर ले आया। अब देखिए सबसे दिलचस्प हिस्सा। यह सब कुछ कब हुआ। यह दावा सामने आया है कि यह सब कुछ उस समय हुआ जब अमेरिका अपने पायलट को बचाने में उलझा हुआ था। ऑपरेशन चलाया जा रहा था। फोकस था रेस्क्यू मिशन पर। मीडिया का ध्यान वही था और इसी डिस्ट्रैक्शन के बीच चीन ने अपना ऑपरेशन पूरा कर लिया। यह सवाल बना हुआ है। यानी सामने जंग और पीछे चाल। अब सबसे बड़ा सवाल। क्या यह वाकई संभव है? अगर कार्गो फ्लाइट्स पहले से ही अप्रूव्ड हो। मिलिट्री कोऑर्डिनेशन पहले से ही बेहतर हो और ऑपरेशन हाई सीक्रेट रखा जाए। लेकिन अभी तक बता दें कि कोई भी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है और ना ही कोई ठोस सबूत सामने आए हैं इस दावे को लेकर। 

इसे भी पढ़ें: ईरान का 10-पॉइंट काउंटर-प्रपोजल क्या है, होर्मुज से हिजबुल्लाह तक शामिल, ट्रंप हो गए राजी?

कुल मिलाकर कहे तो यह एक स्ट्रांग जियोपॉलिटिकल थ्योरी समेत सामने आई हैं इस पूरी स्थिति को देखकर जिसे अभी जांचा जाना बाकी है। और अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह गेम चेंजर भी साबित होगा मिडिल ईस्ट की जंग पर। सीधे चीन जो है वह अमेरिका को चैलेंज कर रहा है। ईरान को न्यूक्लियर शील्ड मिल जाएगी और पावर बैलेंस पूरी तरह से यहां पर बदल सकता है। यानी बता दें कि यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं यह ग्लोबल पावर शिफ्ट की शुरुआत हो सकती है। तो क्या वाकई चीन ने चुपचाप ईरान से यूरेनियम निकाल लिया है। अमेरिका को चकमा देकर क्या चाइना ने पूरा खेल पलट दिया है और दुनिया को एक नए टकराव की तरफ धकेल दिया है चाइना ने? फिलहाल यह सवाल बने हुए हैं और फिलहाल यह सब कुछ दावे हैं, शक है और एक बड़ा सवाल भी है। लेकिन अगर यह सच हुआ तो आने वाले जो कुछ दिन हैं यह दुनिया के नक्शे को बदल कर भी रख सकते हैं। 

Continue reading on the app

22 साल के इस खिलाड़ी ने लगाए हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के, जानिए रोहित-विराट कौन से नंबर पर मौजूद

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का धमाल इस समय देश और दुनिया में देखा जा सकता है. टूर्नामेंट में अब तक कुल 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं. आज यानी 7 अप्रैल (मंगलवार) को आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच असम में खेला जाने वाला है. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है.  आईपीएल 2026 में किस बल्लेबाज ने अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. इसके बारे में जानने के लिए क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है. तो आज हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बातने वाले हैं.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले बल्लेबाज  

1 - समीर रिजवी : आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के 22 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज समीर रिजवी हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लागने हैं. समीर ने 2 मैचों की 2 पारियों में कुल 11 छक्के लगाए हैं. उनके बल्ले से 12 चौके भी निकले हैं. वो इस समय आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बललेबाज भी हैं. उनके नाम 160 रन बनाए हैं. 

2 - टिम डेविड : ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने आईपीएल के 2 मैचों की 2 पारियों में 9 छक्के लगाए हैं, जिसमें से 8 छक्के उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में लगाए थे.

3 - रजत पाटीदार : भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक 2 मुकाबलों में कुल 9 छक्के लगाए हैं. वो टिम डेविड के बाद लिस्ट में मौजूद हैं. 

4 - रियान रिकेल्टन : साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रियान रिकेल्टन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. मुंबई इंडियंस की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 2 मुकाबलों में 8 छक्के लगाए हैं. 

5 - रोहित शर्मा : भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छकके लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. मुंबई इंडियंस के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक 2 मुकाबलों में कुल 7 छक्के लगाए हैं. उनके नाम 11 चौके भी शामिल हैं. 

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले बल्लेबाज की लिस्ट

खिलाड़ी मैच पारी रन अर्धशतक चौके छक्के
समीर रिजवी (DC) 2 2 160 2 12 11
टिम डेविड (RCB) 2 2 86 1 4 9
रजत पाटीदार (RCB) 2 2 79 0 3 9
रयान रिकेल्टन (MI) 2 2 90 1 6 8
रोहित शर्मा (MI) 2 2 113 1 11 7
विराट कोहली (RCB) 2 2 97 1 7 6
देवदत्त पडिक्कल (RCB) 2 2 111 2 12 6
वैभव सूर्यवंशी (RR) 2 2 83 1 9 6
नितीश कुमार रेड्डी (SRH) 3 3 96 1 7 6
पियाशआर्य (PBKS) 2 2 46 0 3 5

ये भी पढ़ें : IPL 2026 में किस गेंदबाज के नाम है पर्पल कैप, जानिए किन 4 गेंदबाजों के बीच जारी कांटे की टक्कर

Continue reading on the app

  Sports

मोबाइल नंबर के ये 2 अंक बना देंगे धनवान, अपने आप खुलेंगे सफलता के रास्ते

अंको का हमारे जीवन से बहुत गहरा कनेक्शन है। अगर यह कहा जाए कि इनके बिना जीवन की कल्पना कर पाना मुश्किल है, तो गलत नहीं होगा। हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हर काम कहीं ना कहीं से अंको से जुड़ा हुआ है। मोबाइल नंबर से लेकर हम जो पैसे उद्योग करते हैं उन्हें … Tue, 07 Apr 2026 13:33:10 GMT

  Videos
See all

Israel की Iran के 3 एयरपोर्ट पर एयरस्ट्राइक #aajtak #shorts #viral #iranwar #iranuswar #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T08:06:09+00:00

Iran ने फिर अमेरिकी ठिकानों पर किए हमले #aajtak #shorts #viral #iranwar #iranuswar #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T08:08:46+00:00

Ghaziabad Hindu Murder Case: बुर्के वाली बेगम ने मार डाला हिन्दू | Love Jihad | Khoda | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T08:05:21+00:00

Ghaziabad Encounter: UP Police को बड़ी सफलता, हाफ एनकाउंटर के बाद ईनामी बदमाश गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T08:07:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers