Responsive Scrollable Menu

चैन से सो रही थी मां, बेबी करने लगा ऐसी हरकतें, कैमरे में हो गया रिकॉर्ड, VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो धमाल मचा रहा है जिसमें एक महिला सो रही होती है लेकिन फिर भी उसका बेबी उसके साथ खेलने लगता है।

Continue reading on the app

Prabhasakshi NewsRoom: Mojtaba Khamenei कोमा में हैं तो Iran की सत्ता को चला कौन रहा है?

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर जो ताजा खुलासा सामने आया है, उसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि 56 वर्षीय यह ताकतवर धर्मगुरु इस वक्त कुम शहर में बेहोशी की हालत में गंभीर चिकित्सा देखरेख में हैं। यह खबर पूरे ईरान की सत्ता संरचना के हिल जाने का संकेत है। हम आपको बता दें कि खुफिया आकलनों पर आधारित एक राजनयिक दस्तावेज के अनुसार मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है और वह शासन से जुड़े किसी भी निर्णय में शामिल होने की स्थिति में नहीं हैं। यह पहली बार है जब उनकी वास्तविक लोकेशन सार्वजनिक रूप से सामने आई है। अब तक उनकी मौजूदगी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब साफ हो गया है कि सत्ता का असली केंद्र कहीं और खिसक चुका है।

गौर करने वाली बात यह है कि ईरान पहले ही स्वीकार कर चुका है कि 28 फरवरी को हुए एक भीषण हवाई हमले में मोजतबा खामेनेई घायल हुए थे। इसी हमले में उनके पिता अली खामेनेई समेत परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। इसके बावजूद ईरानी अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि मोजतबा अभी भी देश की कमान संभाले हुए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक उनका कोई भी प्रमाणित वीडियो या आवाज सामने नहीं आई है। केवल लिखित बयान, जिन्हें सरकारी मीडिया पर पढ़कर सुनाया गया और हाल ही में जारी एक कृत्रिम रूप से तैयार किया गया दृश्य ही जनता को दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का मीडिया को अल्टीमेटम- 'गद्दार का नाम बताओ वरना जेल की सलाखों के पीछे जाओ!'

यही खामोशी अब सबसे बड़ा सवाल बन चुकी है। विपक्षी समूहों का दावा है कि मोजतबा खामेनेई कोमा में हैं, जबकि कुछ अपुष्ट खबरें कहती हैं कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें हड्डियां टूटना और चेहरे पर गहरे घाव शामिल हैं। अगर यह सच है, तो इसका मतलब साफ है कि ईरान की सर्वोच्च सत्ता इस समय नेतृत्वविहीन हो चुकी है।

इस पूरी स्थिति ने सत्ता के वास्तविक नियंत्रण को लेकर गहरे संदेह पैदा कर दिए हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ही असली फैसले ले रहा है? क्या मोजतबा खामेनेई सिर्फ नाम मात्र के नेता बनकर रह गए हैं? इन सवालों ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने इन आशंकाओं को और मजबूत कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह सीधे सर्वोच्च नेता से नहीं, बल्कि ईरान के अन्य अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। यह संकेत है कि असली ताकत अब किसी और के हाथ में है।

उधर, कुम में अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार एक विशाल मकबरे का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कई कब्रें बनाई जा सकती हैं। लेकिन यहां भी एक असामान्य देरी ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। शिया परंपरा के अनुसार शव को जल्द से जल्द दफनाया जाता है, लेकिन यहां 40 दिन बीत जाने के बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हुआ। यह देरी सिर्फ रस्मों की नहीं, बल्कि अंदरूनी उथल पुथल की गवाही दे रही है।

इस बीच, अमेरिका और इजराइल के साथ तनाव लगातार चरम पर पहुंचता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप बार बार ईरान के बुनियादी ढांचे जैसे बिजली संयंत्र और पुलों पर हमले की धमकी दे चुके हैं। होरमुज जलडमरूमध्य को लेकर भी चेतावनियां दी जा रही हैं। दूसरी तरफ ईरान ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है और युद्धविराम के प्रस्तावों को ठुकरा चुका है।

बहरहाल, पूरी दुनिया इस वक्त एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां एक देश की अंदरूनी कमजोरी वैश्विक संकट में बदल सकती है। ईरान में सत्ता का यह धुंधलापन न केवल क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ा रहा है, बल्कि यह भी संकेत दे रहा है कि आने वाले दिन और ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। सवाल अब सिर्फ यह नहीं है कि मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं, बल्कि यह है कि ईरान को असल में चला कौन रहा है?

Continue reading on the app

  Sports

3 साल 31 मैच और जीत के नाम पर जीरो, बदल गए 2 कप्तान, फिर भी नहीं हुई राह आसान, भारतीय क्रिकेट का काला सच

1981 से 1984 के बीच भारतीय टीम ने 31 टेस्ट खेले जिसमें से 9 मैच हार गई और 22 टेस्ट मैच ड्रा खेले. ये वो दौर था जब पाकिस्तान की टीम ने भारतीय टीम को कई सीरीज में एकतरफ मुकाबलों में हराया. 1983 वर्ल्ड कप जीतने के तुरंत बाद भारत दौरे पर आई वेस्टइंडीज ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.  Tue, 7 Apr 2026 15:01:51 +0530

  Videos
See all

Alka Lamba। “क्या हुआ महाराष्ट्र में शिव सेना के दो टुकड़े करके जिसको CM बनाया अगले चुनाव में...” #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:33:42+00:00

इस्राएल की वॉर्निंग, ट्रेन ना लें ईरान के लोग [IDF issued a warning to Iran to avoid train stations] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:34:08+00:00

Uttarakhand: ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग | #rishikesh #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:34:34+00:00

Hezbollah का इजरायल पर खौफनाक हमला | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:32:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers