Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली 4 घंटे तक 'Dhurandhar 2' से नहीं हटा पाए नजरें, रणवीर सिंह की तारीफ में बोले- 'आप तो जीनियस हैं'

Virat Kohli on Dhurandhar 2: फिल्म मेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है और लगातार नए-नए रिकॉर्ड मना रही है. आम लोगों से लेकर कई बड़-बड़े सेलेब्स इसकी तारीफ कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली का भी नाम जुड़ गया है.  चलिए जानते हैं विराट ने क्या कहा. 

धुरंधर 2 की तारीफ में क्या बोले विराट?

विराट कोहली ने हाल ही में पत्नी अनुष्का शर्मा संग धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) देखी. जिसके बाद एक्टर अपना रिव्यू शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लंबा चौड़ा पोस्ट किया और फिल्म की तारीफ तो की है. साथ ही रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफों के भी पुल बांधे. विराट ने लिखा- 'आज फिल्म देखी और मैं दावे से कह सकता हूं कि भारत में बनी ऐसी सिनेमैटिक प्रजेंटेशन मैंने पहले कभी नहीं देखी. इसने हर तरह की भावनाओं को उभारा और मैं लगभग चार घंटे तक एक पल भी नहीं हिला.'

Virat Kohli-Anushka Photograph: (Virat Kohli-Anushka (Instagram))

रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ

विराट कोहली (Virat Kohli) ने आदित्य धर की तारीफ करते हुए आगे लिखा- 'आपकी प्रतिभा और दृढ़ विश्वास आपकी रचना में झलकता है.आपको सलाम! आप तो जीनियस हैं!' वहीं, रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा- 'इस फिल्म के बाद आपने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है और आपका अभिनय लाजवाब था. वाकई कमाल.' वहीं, विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर धुरंधर 2 के निर्देशक आदित्य धर और फिल्म के कलाकारों की जमकर तारीफ की.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मेकर्स ने किया बड़ा बदलाव, फिल्म से हटाई सभी गाली-गलौज, जानिए क्या रही वजह?

अनुष्का ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

अनुष्का शर्मा ने लिखा- 'आपने क्या शानदार फिल्म बनाई है आदित्य धर! लगभग 4 घंटे लंबी फिल्म बनाना बहुत दृढ़ विश्वास की बात है. ग्रिपिंग एंड इमर्सिव, बारीकी से क्राफ्ट की गई, यह फिल्म शुरू से अंत तक आपका ध्यान खींचती है. आप एक बेहद ओरिजनल और आत्मविश्वास से भरे फिल्मकार हैं.' रणवीर के लिए एक्ट्रेस ने कहा- 'आपने एक अनमोल किरदार को बखूबी निभाया और दमदार, फ्लॉलेस परफॉर्मेंस दी.' वहीं,  अनुष्का ने आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकारों की तारीफ में कहा- 'हर कलाकार का अभिनय बेमिसाल है, आप सभी के बिना फिल्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई.'

आदित्य धर ने भी किया रिएक्ट

Aditya Dhar Photograph: (Aditya Dhar (Instagram))

 

आदित्य धर ने इसके बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पोस्ट पर रिएक्ट किया और शुक्रिया अदा किया. आदित्य धर ने लिखा- 'वाह! विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा हो रहा है विराट, इसका मेरे लिए बहुत महत्व हैय मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप के दिनों से ही आपका फैन रहा हूं. एक जनरेशन में एक बार आने वाले दिग्गज को इस तरह प्यार जताते देखना वाकई अमेजिंग है. जिस तरह आप हर बार देश को रिप्रेजेंट करते हैं, वह हमें इंस्पायर करता है. हम भी अपनी फिल्मों के जरिए भारत को गौरवान्वित करने की पूरी कोशिश करेंगे. जय हिंद.' वहीं, आदित्य ने अनुष्का की एक्टिंग की तारीफ करते हुए उन्हें भी बहुत-बहुत थैंक्यू कहा.

ये भी पढ़ें- Exclusive: परेश रावल ने 'भूत बंगला' की OTT फिल्मों से की तुलना, कहा-'डबल मीनिंग के बगैर भी बन सकती हैं मूवीज'

Continue reading on the app

ट्रंप ने ईरान के पुनर्निर्माण में अमेरिका की भूमिका का दिया संकेत

वॉशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि यदि कोई समझौता हो जाता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान के पुनर्निर्माण में भूमिका निभा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि बातचीत विफल होती है तो व्यापक तबाही हो सकती है।

उन्होंने कहा, हम उनकी राष्ट्र के पुनर्निर्माण में मदद करने में भी शामिल हो सकते हैं, जिससे वॉशिंगटन की संभावित युद्धोत्तर भूमिका का संकेत मिलता है।

यह टिप्पणी ईरानी बुनियादी ढांचे पर संभावित हमलों की कड़ी चेतावनी के साथ आई। उन्होंने कहा, “ईरान का हर पुल नष्ट कर दिया जाएगा…हर बिजली संयंत्र…जलता हुआ, विस्फोट होता हुआ और फिर कभी उपयोग में नहीं लाया जा सकेगा।”

ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि ऐसी तबाही उनका पसंदीदा परिणाम नहीं है। उन्होंने कहा, “हम ऐसा नहीं चाहते” और बताया कि पुनर्निर्माण में दशकों लग सकते हैं। उन्हें फिर से बनाने में 100 साल लगेंगे।

राष्ट्रपति ने इस रणनीति को दबाव और अवसर के मिश्रण के रूप में पेश किया और ईरान से समयसीमा से पहले अमेरिकी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “उनके पास कल तक का समय है… अब देखेंगे क्या होता है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका “दूसरी तरफ एक सक्रिय और इच्छुक भागीदार” के साथ बातचीत कर रहा है और वार्ताओं को लेकर सावधानीपूर्ण आशावाद जताया।

साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलना और “तेल की मुक्त आवाजाही” सुनिश्चित करना किसी भी समझौते का केंद्रीय हिस्सा होगा।

रिपोर्टिंग के अनुसार, ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि तेहरान ने पालन नहीं किया तो “पुलों और बिजली संयंत्रों” को निशाना बनाया जा सकता है, जो संभावित तनाव बढ़ने के जोखिम को दर्शाता है।

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी भूमिका केवल सैन्य उद्देश्यों तक सीमित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, “हम इसमें शामिल हो सकते हैं… और आप जानते हैं क्या? अगर ऐसा होता है, तो हम सबसे पहले बिजली संयंत्रों को निशाना नहीं बनाना चाहेंगे।”

यह दोहरी संदेश-प्रणाली दबावयुक्त कूटनीति की रणनीति को दर्शाती है, जिसमें बल प्रयोग की धमकी के साथ सहयोग के लिए प्रोत्साहन भी शामिल है।

ऐतिहासिक रूप से मध्य पूर्व में अमेरिका के नेतृत्व वाले पुनर्निर्माण प्रयास जटिल और विवादास्पद रहे हैं, जिनमें लंबे समय तक प्रतिबद्धता और मिश्रित परिणाम देखने को मिले हैं।

सैन्य अभियानों के साथ-साथ ईरान के पुनर्निर्माण की संभावना यह संकेत देती है कि वॉशिंगटन कई संभावित परिदृश्यों के लिए तैयारी कर रहा है।

--आईएएनएस

पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सरकारी कर्मचारियों का जल्द बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, एरियर का भी मिलेगा लाभ, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाले महंगाई भत्ते का बेसब्री से इंतजार है। आम तौर पर होली के आसपास (मार्च महीने में) डीए वृद्धि की घोषणा कर दी जाती है लेकिन इस बार अप्रैल 2026 का पहला सप्ताह बीतने को है लेकिन अबतक कोई फैसला नहीं लिया गया है। संभावना … Tue, 07 Apr 2026 11:49:51 GMT

  Videos
See all

Viral Video | ईरान ने USA का K 135 किया क्रैश! | #viralnews | #usa | #iran | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T04:09:34+00:00

Iran Israel War : ईरान में आज की रात 'कयामत' | Trump Statement | America Iran News | IRGC | US Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T04:03:16+00:00

Artemis II crew see solar eclipse from behind the Moon. #ArtemisII #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T04:13:22+00:00

Delhi Weather Today: बारिश के बाद दिल्ली में ठंडक, मौसम हुआ सुहाना | #delhiweather #rain #weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T04:08:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers