Chitiyan Bhagane ke Gharelu Upay: किचन में चिटियों का आतंक? ये 5 घरेलू उपाय तुरंत दिलाएंगे छुटकारा
Ants in Kitchen Solution: गर्मियों के मौसम में रसोई में चींटियों की समस्या तेजी से बढ़ जाती है, लेकिन नींबू, सिरका, नमक और मसालों जैसे घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके इसे आसानी से रोका जा सकता है। नियमित सफाई और चीजों को सही ढंग से रखने से इस समस्या को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी या रोहित शर्मा कौन पड़ेगा भारी, जानें कैसा है राजस्थान और मुंबई का हेड टू हेड रिकॉर्ड
RR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आपस में भिड़ेंगी. राजस्थान रॉयल्स ने अपने शुरुआत लगातार 2 दोनों मैच जीता हैं. वहीं मुंबई इंडियंस को एक मैच में जीत और एक में हार मिली है. ऐसे में एमआई वापसी करना चाहेगी. जबकि राजस्थान लगातार तीसरा मैच जितना चाहेगी, तो आइए जानते हैं कि राजस्थान और मुंबई का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है.
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 16 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल किया है. जबकि 14 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. RR vs MI के बीच खेले गए मुकाबले का हाईएस्ट स्कोर 217 रन रहा है. जबकि सबसे लोएस्ट स्कोर 90 रहा है.
रोहित शर्मा से होगी बड़ी पारी की उम्मीद
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया था. रोहित शर्मा ने इस मैच में 38 गेंद पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली थी. रोहित ने लगभग 206 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 6 चौका और 6 छक्के लगाए थे. वहीं रयान रिकल्टन ने भी 53 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली थी, लेकिन फिर दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया था. इस मैच में रोहित 35 रन बनाए थे. अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोहित शर्मा के बल्ले से फैंस बड़ी पारी की उम्मीद करेंगे.
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी फैंस की नजर
आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था. राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वैभव ने लगभग 306 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे मैच में राजस्थान ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया था. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली थी. अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि सामने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज होंगे.
Never give up ???? pic.twitter.com/kjLdRQE8TM
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) April 4, 2026
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा
मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार
यह भी पढ़ें: "अपनेपन की भावना...इस टीम के माहौल....", संजू सैमसन को लेकर CSK के हेड कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation






















