Responsive Scrollable Menu

आसमान में आग का समंदर, पनामा कैनाल पर एक पल में तबाही! ब्रिज पर कारें दौड़ रही थीं, तभी नीचे फटा तेल का टैंकर- VIDEO

Panama City Blast Video: पनामा सिटी में 'ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज' के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। इसके बाद आसमान में काळा बादल छा गए। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Continue reading on the app

उत्तराखंड के 3 जिलों में बर्फबारी:राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; दिल्ली-पंजाब में ओले गिरने की संभावना

IMD के मुताबिक, 7 अप्रैल को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देश में सक्रिय होगा। बैक-टू-बैक दो सिस्टम एक्टिव होने से मंगलवार को 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में मंगलवार को बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में लगातार तीसरे दिन बर्फ गिरी, जबकि राज्य के 8 जिलों में बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिन बारिश और ओले गिरने की संभावना है। सोमवार को लाहौल के मोसूमा थेतुप कुरकुर इलाके में पहाड़ी से बड़ा पत्थर कार पर गिर गया, जिससे कार सवार दंपती घायल हो गए। इधर राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार को तेज बारिश हुई, जबकि सीकर में आंधी चली। राज्य के 10 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। तमिलनाडु के चेन्नई में भी सोमवार को तेज बारिश दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को बारिश और आंधी का अलर्ट है। कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम बर्फबारी की संभावना है। इससे पहले रविवार को सिक्किम के मंगन जिले में लाचेन-चुंगथांग रोड पर तेज बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क पर बड़ी दरारें आ गईं और करीब 1500 पर्यटक फंस गए थे। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल 7-8 अप्रैल- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में नया सिस्टम एक्टिव, 3 दिन आंधी-बारिश; भोपाल-ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम एक्टिव हो गया है। इस वजह से अगले 3 दिन तक उत्तरी और पूर्वी हिस्से में आंधी-बारिस की संभावना रहेगी। आज भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में अलर्ट है। 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में सिस्टम का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 17 जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, ओलावृष्टि भी हो सकती है; दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा राजस्थान में आज से तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। जयपुर समेत 17 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। यहां 20 से 50 mm बारिश हो सकती है। कई जिलों में दिन का तापमान 3°C तक बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी; पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश हो संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी भी हो सकती है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में ओलावृष्टि हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में सामान्य से 120% ज्यादा बारिश, तेज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 120% अधिक बारिश हुई है। अगले 3 दिन और बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए 5 जिलों में तेज ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चंडीगढ़ में भी मौसम बदला; तापमान में आएगी गिरावट पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। आज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के औसत तापमान में 1.3°C की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ये सामान्य से 1.6°C कम है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 के बाद कर लिया था रिटायर होने का फैसला, पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर ने अब बदला इरादा

Pakistan Cricket: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ही संन्यास लेने का फैसला कर लिया था. लेकिन, अब उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. ये खिलाड़ी पाकिस्तान के लिए 120 T20I खेल चुका है. Tue, 07 Apr 2026 07:41:15 +0530

  Videos
See all

Iran US War: ईरान-अमेरिका में भीषण जंग जारी, प्रोफेसर ने बताया ईरान के सामने कितना कमजोर अमेरिका #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T03:35:00+00:00

US-Iran War: Tehran में America और Israel ने बड़े पैमाने पर हमले किए, 25 से ज्यादा लोगों की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T03:43:30+00:00

Azam Khan PAN Card Case: आजम खान और बेटे की सजा पर कोर्ट में सुनवाई पूरी, 20 अप्रैल को फैसला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T03:44:09+00:00

US Iran Israel War LIVE Updtates: ईरान पर भारी आज की रात, कुछ बड़ा करेंगे Donald Trump? | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T03:36:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers