Responsive Scrollable Menu

US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान में हिरासत में लिए गए दूसरे जापानी नागरिक की रिहाई

US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध को 39 दिन बीत चुके हैं. अब भी टकराव के हालत बने हुए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर ईरान मंगलवार तक होरमुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोलता है, तो अमेरिका कुछ ही घंटों में उसके पावर प्लांट और पुलों को पूरी तरह नष्ट कर सकता है. ट्रंप ने बताया कि ईरान ने युद्धविराम प्रस्ताव का जवाब दिया है, लेकिन वह संतोषजनक नहीं है. वहीं, ईरान की सेना ने ट्रंप की धमकियों को भ्रमित बताया और कहा कि अमेरिका क्षेत्र में अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहा है. इस बीच, अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई. जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों में मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे. गाजा में एक स्कूल के पास इजराइली हमले में 10 लोगों की मौत हुई. पल-पल अपडेट के लिए आप न्यूज नेशन के वार लाइव के साथ बने रहें.

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी के नाम का डंका बज रहा है. वह जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब हर किसी की नजरें इस 15 साल के खिलाड़ी पर टिकी रहती हैं और हर किसी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहती है. अब मंगलवार यानि आज एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आने वाले हैं. तो आइए जान लेते हैं कि ये मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कितने बजे देख सकेंगे?

आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?

IPL 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे.

अब आप वैभव को बैटिंग करते कितने बजे देख पाएंगे ये तो टॉस पर कप्तानों द्वारा फैसले लेने पर निर्भर करता है. यदि राजस्थान की टीम पहले बैटिंग करती है, तो वैभव को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते देखा जाएगा, वहीं यदि मुंबई की टीम पहले बैटिंग करती है, तो वैभव सूर्यवंशी पहले फील्डिंग करते नजर आएंगे.

IPL में ऐसे हैं वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अब तक कुल 9 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 213.38 की स्ट्राइक रेट और 37.22 के औसत से 335 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, वैभव ने इस सीजन में अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 237.14 की स्ट्राइक रेट और 41.50 के औसत से 83 रन बनाए.

RR VS MI लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले मैच को आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-2 का रुख कर सकते हैं. इसके अलावा एंग्लिश और हिन्दी कॉमेंट्री के लिए अलग चैनल मौजूद हैं, आप अपने अनुसार चैनल का चयन कर सकते हैं.

वहीं अगर आप लैपटॉप या मोबाईल पर जहां मर्जी बैठकर RR VS MI मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड करना होगा. इसका शुरुआती सब्स्क्रिप्शन 150 रुपये प्रति 3 महीने से शुरू हो जाता है. हालांकि स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा.

ऐसी हैं दोनों टीमें

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

ये भी पढ़ें: कौन है IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला बल्लेबाज? IPL 2012 में जड़े गए थे मैक्सिमम सिक्स

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: फ्लॉप पर फ्लॉप… तीन मैच में 25 रन भी नहीं बना पाया 25 करोड़ का स्टार

IPL 2026 में अभी तक कुछ ही खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ पाए हैं, जबकि कई बड़े नाम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. इसमें से ही एक खिलाड़ी कोलकाता में है, जो संघर्ष कर रहा है. Tue, 07 Apr 2026 06:01:56 +0530

  Videos
See all

Salman Khan Shoes Price: भाईजान का अलग अंदाज़, जूतों की कीमत ने मचाया बवाल | #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:40:36+00:00

36 घंटों में Trump ने बचाई दोनों पायलट की जान | America Pilot Rescue Operation | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:37:41+00:00

PM मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा,जीत चाहिए पक्का! | #viralvideo | #viralnews | #pmmodi | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:45:16+00:00

Trump Threat to Iran : ट्रम्प की ईरान को अब तक की सबसे बड़ी धमकी | America | Iran Israel War | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:41:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers