Responsive Scrollable Menu

ईरान में अमेरिकी एयरक्रू सदस्य को बचाने में इजरायल की मदद पर ट्रंप ने धन्यवाद द‍िया: नेतन्याहू

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने “आस्था और शक्ति” को बदलाव की कुंजी बताते हुए कहा क‍ि आज का ईरान पहले जैसा नहीं रहा, कमजोर हो चुका है, जबकि इजरायल पहले से कहीं अधिक ताकतवर बनकर उभरा है।

नेतन्याहू ने अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ हुई हालिया बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने एक अमेरिकी एयरक्रू सदस्य के साहसी रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना की और इस मिशन में इजरायल की भूमिका को भी अहम बताया।

नेतन्याहू के अनुसार, इजरायल अब केवल रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि ईरान की आर्थिक और सैन्य क्षमताओं को व्यवस्थित रूप से कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, मैंने अपने मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से एक बार फिर बात की। मैंने उस अमेरिकी एयरक्रू सदस्य को बचाने के लिए चलाए गए साहसी बचाव अभियान के प्रति अपनी गहरी सराहना व्यक्त की; और राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपनी ओर से, इस मिशन में इजरायल की ओर से दी गई सहायता के लिए मुझे धन्यवाद दिया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्‍ट में कहा, ईरान अब वह ईरान नहीं रहा, और इजरायल भी अब वह इजरायल नहीं रहा। इजरायल पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत है, और ईरानी शासन पहले से कहीं ज़्यादा कमजोर है। और इसकी कुंजी क्या है? इसका राज क्या है? आस्था और शक्ति। हमारे पास ये दोनों ही प्रचुर मात्रा में हैं।

एक अन्‍य पोस्‍ट में इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, हमने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट को नष्ट कर दिया। इसका मतलब है कि हम आईआरजीसी की पैसे की मशीन को सुनियोजित तरीके से खत्म कर रहे हैं। हम फैक्ट्रियों को तबाह कर रहे हैं, गुर्गों को खत्म कर रहे हैं, और हम उनके वरिष्ठ अधिकारियों को भी लगातार खत्म कर रहे हैं।

साथ ही उन्‍होंने उत्तरी इजरायल में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्‍होंने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, मैंने हाइफा के मेयर योना याहाव से बात की और हाइफा में चार लोगों की जान जाने की भयानक घटना पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया। योना याहाव ने कुछ अनुरोध किए, और मैंने तुरंत अपने कार्यालय के डायरेक्टर जनरल को निर्देश दिया कि परिवारों के साथ-साथ नगर पालिका को भी सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

उत्तरी इजरायल में हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सरकार का कहना है कि यह हमला ईरानी शासन और उसके समर्थकों की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किया गया।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गैस सिलेंडर की समस्या? अपनाएं ये आसान नो-कुक ब्रेकफास्ट आइडियाज

इन दिनों लोगों को गैस सिलेंडर की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कहीं गैस सिलेंडर की कीमत बहुत ज्यादा है, तो कहीं सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है। ऐसे में लोगों को यह टेंशन हो रही है कि अगर गैस खत्म हो गई तो वे अपने रोजमर्रा में खाना किस तरह बनाएंगे।

हो सकता है कि आप भी हर दिन ऐसी ही जद्दोजहद का सामना कर रहे हों, ऐसे में सबसे अच्छा है कि आप कुछ नो कुक रेसिपीज को अपनी डाइट में शामिल करें। खासतौर से, सुबह के समय जब टाइम कम होता है तो हम ऐसी किसी टेंशन का सामना नहीं करना चाहते। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ नो कुक ब्रेकफास्ट आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी किचन में गैस, समय और मेहनत तीनों बचाएंगे-

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: चिपचिपे चावल को कहें Bye-Bye! ये Cooking Tips अपनाएं, बनेगी परफेक्ट Restaurant Style Biryani

ओवरनाइट ओट्स

अगर आपके पास सुबह बिल्कुल भी समय नहीं होता तो ओवरनाइट ओट्स नाश्ते में खाना एक अच्छा ऑप्शन है। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, जो पेट भरा रखता है। यह ना केवल टेस्टी है, बल्कि वजन कम करने में भी मददगार है।

कैसे बनाएं- 

आधा कप ओट्स
आधा कप दूध (या बादाम का दूध)
1 छोटा चम्मच चिया सीड्स
फल (केला, सेब, आम)
मीठा करने के लिए (शहद या खजूर)
सबसे पहले सभी चीजों को एक जार में मिलाएं।
इसे रात भर फ्रिज में रखें और बस सुबह निकालकर खा लें।

पीनट बटर बनाना सैंडविच

सुबह के समय हम तुरंत एनर्जी चाहते हैं, जिससे काम पर फोकस कर सकें। ऐसे में पीनट बटर बनाना सैंडविच खाएं। यह तुरंत बनकर तैयार हो जाता है।

कैसे बनाएं- 

होल व्हीट ब्रेड
पीनट बटर
केले के स्लाइस
ब्रेड पर सबसे पहले पीनट बटर फैलाएं।
फिर इस पर केले के स्लाइस रखें।
आपका सैंडविच बनकर तैयार है। इसे एन्जॉय करें। 

स्मूदी

अगर आप सुबह कुछ फिलिंग लेना चाहते हैं तो ऐसे में आप केले या आम की मदद से स्मूदी जरूर बनाएं।

कैसे बनाएं-

1 फल (केला/आम)
1 गिलास दूध
1 बड़ा चम्मच बीज या पीनट बटर
बर्फ (ऑप्शनल)
एक जार में सभी सामग्री डालकर 30 सेकंड तक ब्लेंड करें।
आपकी स्मूदी बनकर तैयार है।

पनीर वेज बाउल

सुबह का नाश्ता हमेशा प्रोटीन रिच होना चाहिए। ऐसे में पनीर वेज बाउल बनाकर खाएं। यह कम समय में बन जाएगा और आपको गैस का इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

कैसे बनाएं- 

कच्चे पनीर के टुकड़े
खीरा 
टमाटर
नमक 
काली मिर्च 
नींबू

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और खाएं।  

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

क्या मुंबई-राजस्थान मैच भी बारिश फेरेगी रोमांच पर पानी? जानिए गुवाहाटी की मौसम रिपोर्ट

MI vs RR Guwahati weather forecast: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 7 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मुकाबले में बारिश होने की आशंका काफी कम है. हालांकि मैदान के आसपास बादल छाए रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. Tue, 7 Apr 2026 00:02:11 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | West Bengal Election | Malda Case पहुंचा Supreme Court ! सुनवाई में क्या हुआ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:15:00+00:00

NKP|Sushant Sinha: Iran War पर America में घमासान !| Iran War | Donald Trump | #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:10:00+00:00

Iran America War Update: रूस-चीन के लिए भी ट्रंप का प्लान तैयार! | Trump | Iran Israel War | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:00:47+00:00

News Ki Pathshala | Israel-US Vs Iran | क्या ईरान के Uranium पर था Donald Trump का सीक्रेट प्लान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:00:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers