Responsive Scrollable Menu

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मनाया ईस्टर, देश की ताकत, सेना और धर्म पर जताया भरोसा

वॉशिंगटन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में ईस्टर का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक बातों के साथ-साथ कुछ राजनीतिक बातें भी कहीं और देश की ताकत और हाल की सैन्य कार्रवाइयों पर जोर दिया।

हर साल होने वाले ईस्टर एग रोल कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “यह बहुत खास दिन है… यह दिन है जब हम यीशु को याद करते हैं… यह धर्म को मनाने का दिन है।”

उन्होंने इस मौके पर देश की स्थिति को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “हमारा देश बहुत अच्छा कर रहा है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ… हमने शेयर बाजार में हर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हमने अपनी सेना में भी हर रिकॉर्ड तोड़ दिया है।”

ट्रंप ने हाल ही में ईरान में दो अमेरिकी पायलटों को बचाने के लिए किए गए एक मिशन का भी जिक्र किया और इसे अमेरिका की ताकत का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा, “कल जो रेस्क्यू हुआ… हमने एक नहीं, दो लोगों को सुरक्षित वापस लाए।”

उन्होंने बताया कि ऐसे ऑपरेशन बहुत जोखिम भरे होते हैं और अक्सर इन्हें टाला जाता है, क्योंकि एक पायलट को बचाने में भी कई लोगों की जान जा सकती है।

ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों की तारीफ करते हुए उन्हें “दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर्स” बताया और कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है।

कार्यक्रम में देश के अंदर के मुद्दों पर भी बात हुई, जिसमें अंडों की कीमत का मुद्दा भी शामिल था। ट्रंप ने कहा कि अंडों के दाम काफी कम हो गए हैं। उन्होंने कहा क‍ि कीमतें 40 से 50 प्रत‍िशत तक गिर गई हैं और इसका श्रेय उन्‍होंने अपनी सरकार को दिया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 40,000 से ज्यादा अंडों का इस्तेमाल हुआ, जो देशभर के किसानों ने उपलब्ध कराए।

फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी थोड़ी देर के लिए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं और इस इवेंट को देश के 250वें बर्थडे का हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आप इस खूबसूरत दिन का आनंद ले रहे हैं… इसे अच्छे से मनाइए और आपका दिन शानदार हो।”

ट्रंप ने कहा कि इस कार्यक्रम में पूरे दिन में 30,000 से 50,000 लोगों के आने की उम्मीद है। उन्होंने पिछले साल से तुलना करते हुए कहा, “एक साल पहले… हमारा देश खत्म सा हो गया था… और आज, हम दुनिया का सबसे आगे बढ़ता हुआ देश हैं।”

ईस्टर एग रोल व्हाइट हाउस की एक पुरानी परंपरा है, जिसमें हर साल हजारों परिवार साउथ लॉन पर इकट्ठा होते हैं।

यह परंपरा 19वीं सदी से चली आ रही है और यह अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर से आयोजित सबसे बड़े सार्वजनिक समारोहों में से एक है, जहां त्योहार के जश्न के साथ-साथ सरकार का संदेश भी दिया जाता है।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरान में अमेरिकी एयरक्रू सदस्य को बचाने में इजरायल की मदद पर ट्रंप ने धन्यवाद द‍िया: नेतन्याहू

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने “आस्था और शक्ति” को बदलाव की कुंजी बताते हुए कहा क‍ि आज का ईरान पहले जैसा नहीं रहा, कमजोर हो चुका है, जबकि इजरायल पहले से कहीं अधिक ताकतवर बनकर उभरा है।

नेतन्याहू ने अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ हुई हालिया बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने एक अमेरिकी एयरक्रू सदस्य के साहसी रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना की और इस मिशन में इजरायल की भूमिका को भी अहम बताया।

नेतन्याहू के अनुसार, इजरायल अब केवल रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि ईरान की आर्थिक और सैन्य क्षमताओं को व्यवस्थित रूप से कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, मैंने अपने मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से एक बार फिर बात की। मैंने उस अमेरिकी एयरक्रू सदस्य को बचाने के लिए चलाए गए साहसी बचाव अभियान के प्रति अपनी गहरी सराहना व्यक्त की; और राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपनी ओर से, इस मिशन में इजरायल की ओर से दी गई सहायता के लिए मुझे धन्यवाद दिया।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्‍ट में कहा, ईरान अब वह ईरान नहीं रहा, और इजरायल भी अब वह इजरायल नहीं रहा। इजरायल पहले से कहीं ज़्यादा मजबूत है, और ईरानी शासन पहले से कहीं ज़्यादा कमजोर है। और इसकी कुंजी क्या है? इसका राज क्या है? आस्था और शक्ति। हमारे पास ये दोनों ही प्रचुर मात्रा में हैं।

एक अन्‍य पोस्‍ट में इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, हमने ईरान के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट को नष्ट कर दिया। इसका मतलब है कि हम आईआरजीसी की पैसे की मशीन को सुनियोजित तरीके से खत्म कर रहे हैं। हम फैक्ट्रियों को तबाह कर रहे हैं, गुर्गों को खत्म कर रहे हैं, और हम उनके वरिष्ठ अधिकारियों को भी लगातार खत्म कर रहे हैं।

साथ ही उन्‍होंने उत्तरी इजरायल में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्‍होंने नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, मैंने हाइफा के मेयर योना याहाव से बात की और हाइफा में चार लोगों की जान जाने की भयानक घटना पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया। योना याहाव ने कुछ अनुरोध किए, और मैंने तुरंत अपने कार्यालय के डायरेक्टर जनरल को निर्देश दिया कि परिवारों के साथ-साथ नगर पालिका को भी सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करें।

उत्तरी इजरायल में हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। सरकार का कहना है कि यह हमला ईरानी शासन और उसके समर्थकों की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किया गया।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगे ललित, अमन-सुनील से भी मेडल की उम्मीद

asian wrestling championship 2026: किर्गिस्तान में चल रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप से भारत के लिए अच्छी खबर है. पूर्व अंडर-23 एशियाई कांस्य पदक विजेता ललित, पुरुषों की 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगे. वहीं, भारत के दो अन्य पहलवान भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. Mon, 6 Apr 2026 23:58:01 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: IIT बाबा का विवादों से नाता! #iitbaba #iitbabaabhayasingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T21:19:45+00:00

ऐसा चोर पहले नहीं देखा #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T21:00:56+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: पवन खेड़ा के आरोपों पर क्या बोले CM हिमंता | #pawankhera #assam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T20:48:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: महाकुंभ वाले IIT बाबा ने शादी कर ली! #iitbaba #iitbabaabhayasingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T20:53:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers