Veg Biryani Recipe: कुकर में तैयार करें वेज बिरयानी, खुशबू और स्वाद ऐसा कि होटल की बिरयानी भी लगेगी फीकी!
Veg Biryani Recipe: घर पर बिरयानी बनाने का मन तो बहुत होता है, लेकिन लंबे समय तक किचन में खड़े रहने और चावल-दालचीनी-मसालों की लंबी तैयारी से कई लोग इसे बनाने से बचते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो कुकर में बनने वाली वेज बिरयानी ट्राई कर सकते हैं। इसमें बासमती चावल, ताजी सब्जियां और खुशबूदार मसालों का इस्तेमाल होता है। सही तरीके से पकाने पर चावल खिले-खिले रहते हैं और बिरयानी में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आ सकता है।
कुकर वाली वेज बिरयानी की खासियत है कि इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च और आलू डाल सकते हैं। मसालों का सही संतुलन और चावल-पानी का अनुपात इस रेसिपी को स्वादिष्ट बनाने में सबसे अहम है। तो चलिए जानते हैं कुकर में वेज बिरयानी बनाने का आसान तरीका।
वेज बिरयानी के लिए सामग्री
- 1 कप बासमती चावल
- 1 कप मिश्रित सब्जियां
- 1 प्याज, पतला कटा हुआ
- 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1-2 हरी मिर्च
- 1/2 कप दही
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच बिरयानी मसाला
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 तेजपत्ता
- 2 लौंग
- 1 छोटी दालचीनी
- 2-3 इलायची
- 1-2 चम्मच तेल या घी
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया और पुदीना
- लगभग डेढ़ कप पानी
वेजिटेबल पुलाव बनाने का तरीका
चावल को पहले करें तैयार
सबसे पहले बासमती चावल को 2-3 बार पानी से धो लें। इसके बाद इसे करीब 15-20 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इससे चावल अच्छी तरह पकते हैं और बिरयानी में दाने लंबे और खिले हुए नजर आते हैं।
कुकर में लगाएं मसालों का तड़का
कुकर में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची डालें। मसालों से खुशबू आने लगे तो इसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड पकाएं।
सब्जियों को मसालों के साथ पकाएं
अब इसमें टमाटर डालकर नरम होने तक भूनें। हल्दी, लाल मिर्च, बिरयानी मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद गाजर, मटर, बीन्स, शिमला मिर्च और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां डालें।
सब्जियों को 2-3 मिनट तक मसालों के साथ भूनें। अब इसमें फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते हुए करीब 1 मिनट पकाएं। गैस की आंच धीमी रखें, ताकि दही फटे नहीं।
चावल और पानी डालकर पकाएं
भीगे हुए चावल का पानी निकालकर कुकर में डालें। चावल को सब्जियों के साथ बहुत हल्के हाथ से मिलाएं। अब पानी डालें और ऊपर से थोड़ा पुदीना और हरा धनिया डाल दें। कुकर का ढक्कन बंद करके मध्यम आंच पर एक सीटी आने तक पकाएं। गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें।
ऐसे सर्व करें वेज बिरयानी
प्रेशर पूरी तरह निकलने के बाद कुकर खोलें और चावल को चम्मच से हल्के हाथ से फ्लफ करें। ऊपर से थोड़ा ताजा धनिया और पुदीना डालें। इसे रायता, सलाद, अचार या पापड़ के साथ गरमा-गरम सर्व किया जा सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Aloo Bread Pakoda: बच्चों को स्नैक में बनाएं आलू ब्रेड पकोड़ा, देखते ही स्कूल की थकान भूल जाएंगे!
Prostate Cancer: बार-बार पेशाब आना या कमजोर यूरिन फ्लो होता है? प्रोस्टेट कैंसर के हो सकते हैं ये शुरुआती संकेत
Skin Care With Oats: स्किन को चमकदार बना देंगे ओट्स! बेदाग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके
शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति और प्रशासन के बीच नहीं थम रहा विवाद, आज जल सत्याग्रह करेंगे पुरोहित
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर पंडा समिति, प्रशासन और महाकाल मंदिर समिति के बीच विवाद लगातार जारी है। यहां लगभग 11 सालों से शिप्रा आरती करते आ रहे पंडा समिति के लोगों को छोड़कर जिम्मेदारी महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को सौंप दी गई है। इसे लेकर बीते दिनों पंडा समिति को विरोध करते हुए भी देखा गया।
जब समिति के लोग प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध करने लगे तो पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया। इसी बल प्रयोग के विरोध में शनिवार शाम 4 बजे शिप्रा नदी में जल सत्याग्रह करने की घोषणा की गई है। समिति का कहना है कि हम इतने सालों से यहां पर मां शिप्रा की आरती कर रहे हैं और हमसे हमारा अधिकार नहीं छीना जा सकता।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाद
बीते दिन जब मां शिप्रा आरती पंडा समिति के लोगों ने महाकाल मंदिर समिति के बटुकों को रामघाट पर आरती करने से रोका तब मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। अधिकारियों ने पंडा समिति के लोगों को समझने की कोशिश की लेकिन जब विरोध खत्म नहीं हुआ तो बलपूर्वक पुजारियों को वहां से हटाया गया और महाकाल मंदिर समिति के बटुकों से रामघाट पर दूसरी जगह आरती करवाई गई। इसी के विरोध में शिप्रा नदी में जल सत्याग्रह करने का फैसला लिया गया है।
View this post on Instagram
आरती को भव्य बनाना चाहता है प्रशासन
इस मामले में प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालु हरिद्वार जैसी आरती देख सके इसके लिए महाकाल मंदिर समिति के साथ मिलकर नई शुरुआत की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि महाकाल मंदिर समिति की ओर से नदी के किनारे आरती शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें किसी को रोकने या हटाने की बात नहीं है।
समिति का कहना ये हमें बाहर करने जैसा
इस मामले में पंडा समिति के राजेश त्रिवेदी का कहना है कि तीर्थपुरोहित साल 2015 से लगातार शिप्रा आरती करते आ रहे हैं। पिछले वर्षों में आरती के स्वरूप में बदलाव कर इस भव्य भी बनाया गया है। 11 साल बाद अचानक महाकाल मंदिर समिति को इसकी जिम्मेदारी देना पुरोहितों को इस आयोजन से बाहर करने की तरह है। उनका कहना है कि यह हमारा अधिकार है पुरोहित खुद आरती करेंगे महाकाल मंदिर समिति को आरती नहीं करने देंगे। वह यह कहते भी दिखाई दिए कि अगर हम मुगलों से लड़ाई लड़ सकते हैं तो अपने अधिकार के लिए शासन से लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार हैं।
View this post on Instagram
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Mp Breaking News








