Responsive Scrollable Menu

Agniveer Recruitment 2026: अग्निवीर पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, इस डेट तक करें अप्लाई

रांची। भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) रांची ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पहले जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश आवेदन नहीं किया था, उनके लिए यह एक अतिरिक्त मौका है। सेना की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।

चयन प्रक्रिया रहेगी पारदर्शी
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा और इसमें किसी भी तरह की सिफारिश या अनुचित तरीके का कोई स्थान नहीं है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी चेतावनी
उम्मीदवारों को विशेष रूप से आगाह किया गया है कि वे किसी भी दलाल या फर्जी एजेंट के झांसे में न आएं। केवल आधिकारिक वेबसाइट और सही माध्यम से ही आवेदन करें। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए।

Continue reading on the app

APHC Vacancy: हाईकोर्ट में निकली 300 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (APHC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इन पदों में सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और ऑफिस सबऑर्डिनेट जैसे कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है—
सेक्शन ऑफिसर/असिस्टेंट लाइब्रेरियन: लॉ (Law) में डिग्री
सीनियर सिस्टम ऑफिसर: B.Tech या M.Sc (Computer Science) + 5 साल का अनुभव
कंप्यूटर ऑपरेटर: कंप्यूटर में डिग्री + 45 WPM अंग्रेजी टाइपिंग
असिस्टेंट/एग्जामिनर/स्टेनोग्राफर: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन
टाइपिस्ट/कॉपीिस्ट: डिग्री + 45 WPM टाइपिंग
डेटा एंट्री ऑपरेटर: कंप्यूटर साइंस में डिग्री + टाइपिंग स्किल
ऑफिस सबऑर्डिनेट: केवल 7वीं पास (उच्च योग्यता वाले पात्र नहीं)

चयन प्रक्रिया
भर्ती में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी
कुछ पदों (सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट आदि) के लिए चयन CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) के आधार पर होगा। अन्य पदों (टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर, DEO आदि) के लिए CBT केवल स्क्रीनिंग होगी। अंतिम चयन टाइपिंग टेस्ट, शॉर्टहैंड या प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा

आवेदन शुल्क

  1. सामान्य / EWS / BC: ₹800
  2. SC / ST / PH: ₹400

(रियायत केवल आंध्र प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगी)

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें (30 मार्च से एक्टिव)
  • रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें
  • फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें
  • ऑनलाइन फीस जमा करें
  • फॉर्म को चेक कर सबमिट करें

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: फ्लॉप पर फ्लॉप… तीन मैच में 25 रन भी नहीं बना पाया 25 करोड़ का स्टार

IPL 2026 में अभी तक कुछ ही खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ पाए हैं, जबकि कई बड़े नाम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. इसमें से ही एक खिलाड़ी कोलकाता में है, जो संघर्ष कर रहा है. Tue, 07 Apr 2026 06:01:56 +0530

  Videos
See all

Trump Threat to Iran : ट्रम्प की ईरान को अब तक की सबसे बड़ी धमकी | America | Iran Israel War | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:41:43+00:00

IIT Baba Wife Pritika Viral Video :प्रीतिका का रिएक्शन वायरल, IIT बाबा का सवाल | #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:37:13+00:00

36 घंटों में Trump ने बचाई दोनों पायलट की जान | America Pilot Rescue Operation | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:37:41+00:00

PM मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा,जीत चाहिए पक्का! | #viralvideo | #viralnews | #pmmodi | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T02:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers