सहारनपुर में PNB RSETI की ओर किसानों को दिया जाएगा 15 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण, 18 से शुरू, जानें
पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली के द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण 18 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा. इस प्रशिक्षण में लोगों को खेती से जुड़े जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूअर पालन, मछली पालन, पशुपालन औषधीय और दूध से बनने वाले विभिन्न तरह के प्रोडक्ट बनाकर अपना खुद का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सके. यह प्रशिक्षण पूरे तरीके से निशुल्क रहेगा जबकि खाने की व्यवस्था, रात्रि में ठहरने की व्यवस्था, ड्रेस की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी. उम्र की बात करें तो 18 वर्ष से 49 वर्ष तक का व्यक्ति इसमें भाग ले सकता है और ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकता है.
12वीं के बाद पिता से सीखी खेती की बारीकियां, 12 एकड़ में मिक्स खेती कर किसान कमा रहा 6-7 लाख रुपये सालाना
सान बड़सिंग पाटिल ने बताया कि मैने कक्षा 12 वीं तक पढ़ाई की है. पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता था तो में अपने पिता के साथ खेत में जाता था तो पिता की खेती करने की बारीकियां देखते रहता था वहीं से मुझे खेती करने की प्रेरणा मिली हैं. कम लागत में अच्छा उत्पादन कर लेता हूं. मेरे द्वारा 12 एकड़ में मिक्स खेती की जाती है.मैं अपने खेत में केला कपास गन्ना मक्का चना सोयाबीन और सब्जी भाजी की खेती करता हूं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










