12वीं के बाद पिता से सीखी खेती की बारीकियां, 12 एकड़ में मिक्स खेती कर किसान कमा रहा 6-7 लाख रुपये सालाना
सान बड़सिंग पाटिल ने बताया कि मैने कक्षा 12 वीं तक पढ़ाई की है. पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता था तो में अपने पिता के साथ खेत में जाता था तो पिता की खेती करने की बारीकियां देखते रहता था वहीं से मुझे खेती करने की प्रेरणा मिली हैं. कम लागत में अच्छा उत्पादन कर लेता हूं. मेरे द्वारा 12 एकड़ में मिक्स खेती की जाती है.मैं अपने खेत में केला कपास गन्ना मक्का चना सोयाबीन और सब्जी भाजी की खेती करता हूं.
जब फारूक अब्दुल्ला ने गाया लग जा गले..., सुरमई अंदाज का वीडियो वायरल
Farooq Abdullah Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में आयोजित एक खेल समारोह में 88 साल के फारूक अब्दुल्ला अचानक माइक लेकर सुरों में उतर गए. उन्होंने लता मंगेशकर का सदाबहार गीत लग जा गले... गाकर वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. उनका यह अंदाज देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं. दरअसल, शुक्रवार को रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के पहले DP World PGTI India Golf Championship का समापन समारोह आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान एक स्थानीय बैंड प्रस्तुति दे रहा था. इसी बीच फारूक अब्दुल्ला ने माइक संभाला और 1964 में रिलीज हुई फिल्म वो कौन थी? के मशहूर गीत लग जा गले, कि फिर ये हसीं रात हो न हो... की कुछ पंक्तियां गाईं. उनके सुरमई अंदाज ने माहौल को खुशनुमा बना दिया. बाद में उन्होंने गोल्फरों के प्रदर्शन की तारीफ की और पुरस्कार वितरण समारोह में भी हिस्सा लिया. अब उनका गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








.jpg)
