आ गया WhatsApp का नया फीचर, अब नए मेंबर भी पढ़ सकेंगे पुराने मैसेज; ग्रुप चैट होगा आसान
WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है, जिससे ग्रुप चैट का अनुभव पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. इस फीचर की मदद से अब किसी भी ग्रुप में जुड़ने वाले नए सदस्य को पुराने जरूरी मैसेज आसानी से भेजे जा सकेंगे. इससे बार-बार स्क्रीनशॉट भेजने या अलग-अलग मैसेज फॉरवर्ड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इस फीचर का उद्देश्य
कंपनी के अनुसार, इस नए फीचर का उद्देश्य ग्रुप में नए शामिल होने वाले लोगों को बातचीत का पूरा संदर्भ समझने में मदद करना है. जब कोई नया सदस्य ग्रुप में जुड़ता है, तो एडमिन या अन्य सदस्य हाल के महत्वपूर्ण मैसेज उसे सीधे भेज सकते हैं. इसमें कम से कम 25 और अधिकतम 100 मैसेज शेयर करने की सुविधा दी गई है. इससे नए यूजर को बातचीत समझने में आसानी होगी और उसे बार-बार सवाल पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फीचर खासकर ऑफिस, परिवार और पढ़ाई से जुड़े ग्रुप्स के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा.
यह भी पढ़ें- फोटोग्राफी के लिए ₹30 हजार रुपये के अंदर मिलने वाले ये 5 फोन हो सकते हैं बेस्ट साबित
प्राइवेसी और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान
व्हाट्सएप ने इस फीचर को बनाते समय यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है. ग्रुप मैसेज हिस्ट्री पहले की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगी, यानी केवल वही लोग इन मैसेज को देख सकेंगे जिन्हें यह भेजा गया है. इसके अलावा, जब भी किसी नए सदस्य के साथ मैसेज शेयर किए जाएंगे, तो पूरे ग्रुप को इसकी जानकारी मिल जाएगी. मैसेज के साथ टाइम और भेजने वाले का नाम भी साफ दिखाई देगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी.
एडमिन के पास रहेगा कंट्रोल
इस फीचर में ग्रुप एडमिन को खास कंट्रोल दिया गया है. एडमिन चाहें तो इस सुविधा को चालू या बंद कर सकते हैं. साथ ही, यह फीचर अपने आप काम नहीं करेगा, बल्कि जरूरत के अनुसार मैन्युअली इस्तेमाल किया जाएगा. इससे अनचाहे मैसेज शेयर होने की समस्या नहीं होगी और ग्रुप का नियंत्रण पूरी तरह यूजर्स और एडमिन के हाथ में रहेगा.
यह भी पढ़ें- Realme 16 5G: रियलमी ने फेंका ऐसा पासा, यूजर्स को सेल्फी मिरर पसंद आ गया तो वनप्लस-वीवो को देगा टक्कर
पर्पल कैप पर 25 साल के गेंदबाज का है कब्जा, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कौन हैं टॉप-5 गेंदबाज
IPL 2026 का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. जहां बल्लेबाज चौके-छक्के की बारिश कर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा रहे हैं, तो गेंदबाज भी विकेट लेकर तहलका मचा रहे हैं. इस सीजन कई गेंदबाजों ने विरोधी टीमों की कमर अकेले तोड़ा है. पर्पल कैप की रेस में कई गेंदबाज शामिल हो गए हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इस सीजन पर्पल कैप पर किसका कब्जा है और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉर-5 गेंदबाज कौन हैं.
रवि बिश्नोई के पास है पर्पल कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई हैं. आईपीएल 2026 रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/41 रहा, जो इस सीजन का सबसे सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन है. उन्होंने 11.40 की औसत और 8.14 की इकॉनमी के साथ गेंदबाजी की है. 25 साल के रवि बिश्नोई ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 विकेट लेकर तहलका मचाया था.
Taken ???? pic.twitter.com/ScD32diMjq
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 5, 2026
दूसरे नंबर पर हैं वैशाक विजय कुमार
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज वैशाक विजय कुमार हैं. वैशाक विजय कुमार ने आईपीएल 2026 में 3 मैचों में कुल 5 विकेट संयुक्त रूप से पहले नंबर पर ही हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 3 विकेट लेना है. उन्होंने 14.40 की औसत और 9.00 की इकॉनमी से गेंदबाजी की. उन्होंने टीम के लिए अहम विकेट निकाले हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट लिया था.
तीसरे नंबर पर बने हुए हैं जैकब डफी
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार गेंदबाज जैकब डफी तीसरे नंबर पर हैं. जैकब डफी ने भी 2 मैचों में कुल 5 विकेट अपने नाम किया है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट लेना है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन के पहले ही मैच में जैकब डफी ने 3 विकेट लेकर तहलका मचाया था. उन्होंने 16.00 की औसत और 10.00 की इकॉनमी के साथ विकेट चटकाए हैं.
अंशुल कंबोज चौथे नंबर पर मौजूद
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाद अंशुल कंबोज आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. अंशुल कंबोज ने भी 3 मैच में कुल 5 विकेट ही चटकाए हैं. उनका बेस्ट प्रेदर्शन 27 रन देकर 2 विकेट लेना है. अंशुल कंबोज ने 24.40 के औसत और 11.43 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है. देखा जाए तो उन्होंने ज्यादा रन लुटाए हैं.
टॉप-5 में टी नटराजन का कब्जा
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज टी नटराजन पांचवे नंबर पर हैं. नटराजन ने इस सीजन 2 मैच में 4 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस सीजन के अपने पहले ही मैच में तहलका मचाया था. टी नटराजन ने 13.25 की औसत और 7.57 की शानदार इकॉनमी के साथ किफायती गेंदबाजी की है.
The Purple Cap race is heating up ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
Who will finish on top? ????#TATAIPL | #KhelBindaas pic.twitter.com/FoIN2Zmo7t
यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS मैच में अपने ही बॉलर को चोटिल कर देते प्रभसिमरन सिंह, जिसे देख मुंह छुपाने पर मजबूर हुए श्रेयस अय्यर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















