हार्दिक IN तो मुंबई इंडियंस से कौन होगा OUT, राजस्थान की आंधी को रोकने के लिए टीम में बदलाव तय
Mumbai India vs Rajasthan Royal: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. राजस्थान की टीम सीजन में बैक टू बैक दो जीत के साथ मुंबई के खिलाफ भिड़ेगी, जबकि मुंबई को उसके पिछले मैच में दिल्ली ने हराया था
US-Iran War: ‘मैं बहुत नाराज हूं, ईरान को इसकी कीमत चुकानी होगी’, अल्टीमेटम खत्म होने से पहले बोले डोनाल्ड ट्रंप
अगले 24 घंटे अमेरिका और ईरान के लिए ही नहीं पूरी दुनिया के लिए अहम है. क्या जंग थमेगी, क्या सीजफायर लागू हो पाएगा, क्या ट्रंप अपनी डेडलाइन से पहले नरम पड़ेंगे? ये कई सवाल हैं जिनका अगले 24 घंटे में जवाब मिलना अहम है. क्योंकि अगर बात नहीं बनी तो जंग का नया दौर शुरू हो जाएगा, तबाही की नई तस्वीर सामने आने लगेगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए मंगलवार तक का टाइम दिया है, उसके बाद ईरान को दोजख बनाने की धमकी दे चुके हैं.
इस बीच ट्रंप ने एक बार फिर से सख्ती के संकेत दिए हैं. ट्रंप ने कहा है कि मंगलवार की डेडलाइन आखिरी डेडलाइन है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इस डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं होगा. ट्रंप का ये बयान तब आया है जब ईरान ने पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की की ओर से की गई मध्यस्थता को खारिज कर दिया है और 15 प्वाइंट प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.
ईरान के तेल के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह तेल कब्जा करने के लिए ही है और वे यानी कि ईरान की सरकार इसके बारे में कुछ भी नहीं कर सकती. ट्रंप ने आगे कहा, "दुर्भाग्य से अमेरिकी लोग चाहते हैं कि हम घर लौट आएं. अगर यह मेरे हाथ में होता, तो मैं तेल ले लेता. मैं तेल अपने पास रखता. मैं इससे खूब पैसा कमाता."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation

















.jpg)





