Responsive Scrollable Menu

सुबह उठते ही शरीर में रहती है जकड़न, आमवातारि वटी से मिलेगा आराम

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के समय में कई घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करना होता है, जिससे मांसपेशियां कमजोर होने के साथ-साथ अकड़ने भी लगती है।

इसके साथ ही वात की वृद्धि की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी होने लगती है। कई लोगों को सुबह उठते के साथ ही शरीर में भारीपन, जकड़न और जोड़ों में दर्द की परेशानी से दो-चार होना पड़ता है, ऐसी स्थिति से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद में आमवातारि वटी का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।

आयुर्वेद में जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न का कारण वात और मंद पाचन को माना जाता है। पाचन मंद होने की वजह से शरीर में आम (टॉक्सिन) बढ़ने लगते हैं। आम की वजह से आंतों में गंभीर संक्रमण और जोड़ों में दर्द और रूमेटॉइड और आर्थराइटिस की समस्या होती है। इन सब कारणों से शरीर चलने-फिरने में असमर्थ हो जाता है और दर्द से बेहाल शरीर को रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी होती है। इन सभी परेशानियों से निजात पाने के लिए आयुर्वेद आमवातारि वटी का सेवन करने की सलाह देता है। इसके सेवन से जोड़ों की सूजन, दर्द और अकड़न से राहत मिलती है, लेकिन इसका सेवन चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करें।

आमवातारि वटी आयुर्वेद की सबसे प्रभावी जड़ी-बूटियों का मेल है। इसे बनाने में शुद्ध गुग्गुलु, चित्रक मूल, त्रिफला (आंवला, हरड़, बहेड़ा), शुद्ध पारद (पारा), और शुद्ध गंधक का इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी रोगों को भी कमी आती है और मंद पाचन भी तेज होता है।

आमवातारि वटी के सेवन के साथ जीवनशैली में बदलाव करने भी आवश्यक है। सुबह की शुरुआत गुनगुना पानी से करें और कोशिश करें कि सुबह पानी के साथ कुछ दाने मेथी के लें या फिर लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन जोड़ों के दर्द में आराम देने में मदद करता है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर न बैठें। इससे मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है और गंभीर स्थिति में पानी भरने की समस्या भी देखी जा सकती है। इसलिए हल्का व्यायाम जरूर करें।

--आईएएनएस

पीएस/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026 KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ KKR ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

Kolkata: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आईपीएल 2026 के 12वें मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में सोमवार को खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद, किंग्स के कप्तान अजीिंक्य रहाणे ने …

The post IPL 2026 KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ KKR ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगे ललित, अमन-सुनील से भी मेडल की उम्मीद

asian wrestling championship 2026: किर्गिस्तान में चल रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप से भारत के लिए अच्छी खबर है. पूर्व अंडर-23 एशियाई कांस्य पदक विजेता ललित, पुरुषों की 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगे. वहीं, भारत के दो अन्य पहलवान भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. Mon, 6 Apr 2026 23:58:01 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: रूस-चीन के लिए भी ट्रंप का प्लान तैयार! | Trump | Iran Israel War | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:00:47+00:00

NKP|Sushant Sinha: Iran War पर America में घमासान !| Iran War | Donald Trump | #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:10:00+00:00

News Ki Pathshala | Donald Trump के खिलाफ US में जबरदस्त प्रदर्शन, हटाने की मांग ने पकड़ा जोर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T22:45:01+00:00

News Ki Pathshala | West Bengal Election | Malda Case पहुंचा Supreme Court ! सुनवाई में क्या हुआ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers