Responsive Scrollable Menu

Budget Bike: हीरो स्पलेंडर प्लस से बजाज प्लेटिना 100 तक, जानें बेस्ट मोटरसाइकिल ऑप्शन

Budget Bike: अगर आप कम बजट में शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो भारतीय बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। खास बात यह है कि कुछ मोटरसाइकिल्स की कीमत ₹60,000 से भी कम है, जो मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए बेहद किफायती साबित होती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही पॉपुलर ऑप्शंस के बारे में।

बेस्ट माइलेज बाइक
इस लिस्ट में हीरो स्पलेंडर प्लस सबसे लोकप्रिय विकल्प है। इसमें 97.2cc इंजन मिलता है, जो 65-70 kmpl तक का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹75,441 है। वहीं होंडा साइन 100 भी किफायती बाइक है, जिसमें 98.98cc इंजन और 65-68 kmpl माइलेज मिलता है।

माइलेज किंग ऑप्शन
अगर आपकी पहली प्राथमिकता माइलेज है, तो बजाज प्लेटिना 100 एक बेहतरीन विकल्प है। इसका 102cc इंजन 75-80 kmpl तक का माइलेज देता है। इसमें कम्फर्टेक टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खराब रास्तों पर भी आरामदायक राइड सुनिश्चित करती है।

रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए
डेली यूज़ के लिए हीरो एचएफ डीलक्स और हीरो एचएफ 100 जैसे विकल्प काफी लोकप्रिय हैं। HF Deluxe में i3S टेक्नोलॉजी मिलती है, जो फ्यूल सेविंग में मदद करती है, जबकि HF 100 कम कीमत में बेसिक जरूरतों को पूरा करती है।

स्मार्ट और स्टाइलिश विकल्प
अगर आप एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो हीरो स्पेलेंडर प्लस Xtec बेहतर विकल्प है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल कंसोल मिलता है। वहीं, हीरो पैशन प्लस स्टाइल और कम्फर्ट का अच्छा कॉम्बिनेशन देती है।

ये सभी बाइक्स कम बजट में बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती हैं। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही बाइक चुनकर एक किफायती और सुविधाजनक राइडिंग एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

₹6.25 लाख कीमत, 33 km माइलेज वाली इस कार को लोगों ने सबसे ज्यादा खरीदा, देखें टॉप-25 कारों की पूरी लिस्ट

भारतीय मार्केट में बीते महीने यानी मार्च, 2026 में ताबड़तोड़ कारों की बिक्री हुई। अगर ओवरऑल बिक्री की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

Continue reading on the app

  Sports

KKR vs PBKS मैच हुआ रद्द, सिर्फ 4 ओवर में खत्म हुआ खेल, क्या दर्शकों को मिलेगा टिकट का पैसा?

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मैच सिर्फ 3.4 ओवर के बाद रोकना पड़ा क्योंकि बारिश आ गई थी. इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हुआ और रात करीब 11 बजे मैच रद्द घोषित करना पड़ा. Tue, 07 Apr 2026 00:13:56 +0530

  Videos
See all

Congress VS BJP: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर उठाए तीखे सवाल #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:44:00+00:00

US Iran War: Trump ने Iran को जहन्नुम भेजने की धमकी दी, सोशल मीडिया पर गाली-गलौज वाला पोस्ट वायरल #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T00:01:02+00:00

AAJTAK 2 । 07 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:30:31+00:00

AAJTAK 2 । 07 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । तुला राशि । LIBRA । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers