200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी से लैस होगा Xiaomi 17 Max! लीक्स आए सामने
ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?
ईरान की धमकी के बीच अमेरिका में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है और यह फायरिंग हुई है वाइट हाउस के ठीक पास जहां उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे।आधी रात के बाद अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मौजूद लिफाई पार्क के पास अचानक गोलियों की आवाज गूंजती है। कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका घिर जाता है। सायरन बजने लगते हैं और हर एजेंसी एक्टिव हो जाती है। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस तुरंत मौके पर पहुंचती है। पूरे इलाके को सील कर दिया जाता है। हर आने जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया जाता है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह होती है कि ना ही कोई घायल हुआ, ना ही कोई हमलावर पकड़ा गया और ना ही कोई साफ वजह सामने आई। सबसे बड़ी बात जब भी यह फायरिंग हुई तब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप वाइट हाउस के अंदर ही मौजूद थे। यानी बहुत सटीक यह निशाना यह टारगेट करने की कोशिश की गई। ईस्टर वीकेंड की वजह से वह अपने आधिकारिक आवास में थे। यानी खतरा अगर था तो यह बेहद करीब था।
इसलिए तुरंत उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। वाइट हाउस को चारों तरफ से घेर लिया गया और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। अब सवाल उठता है क्या यह एक सामान्य घटना थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है क्योंकि टाइमिंग बहुत खतरनाक है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले की धमकी दी है और ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है। ऐसे में एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि लोन वुल्फ अटैक की कोशिश यह हो सकती है या फिर किसी बड़े हमले का एक टेस्ट रन। यह पहली बार नहीं है। बता दें कि हाल ही में सैन्य ठिकानों के पास संदिग्ध ड्रोन देखे गए। हाई प्रोफाइल इलाकों में सिक्योरिटी ब्रिज की घटनाएं भी सामने आई।
अमेरिकी एयरबेस पर भी अलर्ट बढ़ा दिया गया। यानी खतरा अमेरिका में लगातार बढ़ रहा है और अब वो राष्ट्रपति के घर तक पहुंच चुका है। दुनिया की सबसे एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम सबसे सुरक्षित माने जाने वाला इलाका भी अब टारगेट पर है।अगर वहां भी फायरिंग हो जाए तो यह सिर्फ एक घटना नहीं यह एक चेतावनी है। क्या अमेरिका की सुरक्षा में सेंध लग चुकी है? क्या आने वाले दिनों में बड़ा हमला हो सकता है? फिलहाल हमलावर फरार हैं। जांच जारी है और वाइट हाउस के चारों तरफ कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





















