Responsive Scrollable Menu

"अपनेपन की भावना...इस टीम के माहौल....", संजू सैमसन को लेकर CSK के हेड कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद ही शर्मनाक रही है. इस सीजन के शुरुआती तीनों मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है. ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन जैसे बड़े बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन बढ़ा दी है. संजू सैमसन आईपीएल 2026 के शुरुआती तीनों मैचों में एक बार भी डबल डिजिट का स्कोर नहीं कर पाए हैं. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संजू के बल्ले से नहीं आने का कारण बताया है.

संजू सैमसन को लेकर CSK के हेड ने कही ये बात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि जब आप किसी फ्रेंचाइजी (राजस्थान रॉयल्स) के लिए लंबे समय तक खेल रहे हों तो किसी भी नई टीम के माहौल में ढलने में वक्त लगता है. वो इस टीम में ढलने की कोशिश कर रहे हैं और फॉर्म में वापसी के लिए बैचेन हैं. 

संजू सैमसन टीम में अच्छे से घुल-मिल गए हैं - स्टीफन फ्लेमिंग

CSK के हेड कोच फ्लेमिंग ने आगे कहा कि टीम में 5 या 6 बदलाव हुए हैं. मैदान से अलग कुछ काम करना अभी बाकी है, ताकि टीम के खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंध और मजबूत हो सके. हालांकि संजू सैमसन के लिए अच्छी बात यह है कि वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में अच्छे से घुल-मिल गए हैं.

यह भी पढ़ें:  PSL में हुआ बैन तो क्या 2 मैच के लिए बन गया कोच? जानें पाकिस्तानी खिलाड़ी के अजब-गजब कारनामे का सच

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच ने आगे कहा कि संजू सैमसन सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम में योगदान देने के लिए बेताब हैं. हमने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके प्रदर्शन को देखा और जानते हैं कि जब वो फॉर्म में आ जाते हैं तो वो बेहद ही खतरनाक साबित होते हैं. ऐसे में संजू सैमसन को यलो जर्सी में अपना सफर तय करने में हमारी तरफ से पूरा सपोर्ट मिलेगा.  

आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में संजू सैमसन का बेहद खराब प्रदर्शन

IPL 2026 में संजू सैमसन का अब तक प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है. वो एक बार भी डबल डिजिट स्कोर तक नहीं पहुंच पाए हैं. आईपीएल 2026 में खेले गए शुरुआती तीनों मैचों में संजू सैमसन सिर्फ 22 रन बना सके हैं. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स को वापसी करनी है तो संजू सैमसन का बल्ला चलना जरूरी है. चेन्नई सुपर किंग्स का अगले मैच में सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. यह मैच 11 अप्रैल को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:  सिक्स को छोड़िए, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 पर CSK का प्लेयर

Continue reading on the app

ईरान की चेतावनी : नागरिक ठिकानों पर हमले हुए तो जवाब अधिक विनाशकारी होगा

तेहरान, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर उसके नागरिक ठिकानों पर और हमला हुआ तो उसकी प्रतिक्रिया कहीं अधिक विनाशकारी और व्यापक होगी।

खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के एक प्रवक्ता ने कहा, अगर नागरिक ठिकानों पर हमले दोहराए जाते हैं, तो हमारे आक्रामक और जवाबी अभियानों के अगले चरण कहीं अधिक विनाशकारी और व्यापक होंगे।

इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट बंद रहा तो वह ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देंगे।

स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य घटनाक्रम में ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलयाती ने रविवार को चेतावनी दी कि रेजिस्टेंस फ्रंट बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट को निशाना बना सकता है।

वेलयाती ने सोशल मीडिया पर कहा, अगर व्हाइट हाउस अपनी मूर्खतापूर्ण गलतियों को दोहराने के बारे में सोचता है, तो वह जल्द ही समझ जाएगा कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार का प्रवाह एक संकेत भर से बाधित किया जा सकता है।

उन्होंने पानी के रास्ते के संभावित बंद होने का इशारा किया। लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला बाब अल-मंडेब स्ट्रेट, अटलांटिक, हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बीच शिपिंग के लिए एक अहम पॉइंट है।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने संकेत दिया कि अगर तेहरान अमेर‍िका की मांगें नहीं मानता है, तो ईरानी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर हमले हो सकते हैं।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय में कार्रवाई करने में नाकाम रहता है, तो उसके पावर प्लांट और पुलों सहित जरूरी एसेट्स को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है।

ट्रंप ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया, अगर वे मंगलवार शाम तक कुछ नहीं करते हैं, तो उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होगा, और उनके पास कोई पुल भी नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि ईरान पूरे देश में मौजूद हर पावर प्लांट और हर दूसरे प्लांट को खो सकता है, जो संभावित हमलों के पैमाने को दिखाता है।

यह टिप्पणी होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव के बीच आई है, जो एक जरूरी ग्लोबल ऑयल रूट है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगे ललित, अमन-सुनील से भी मेडल की उम्मीद

asian wrestling championship 2026: किर्गिस्तान में चल रही एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप से भारत के लिए अच्छी खबर है. पूर्व अंडर-23 एशियाई कांस्य पदक विजेता ललित, पुरुषों की 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करेंगे. वहीं, भारत के दो अन्य पहलवान भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. Mon, 6 Apr 2026 23:58:01 +0530

  Videos
See all

Delhi Assembly Security Breach : दिल्ली विधानसभा में घुसे शख्स का प्लान क्या था? | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T19:45:01+00:00

US Iran War: Iran बोला- अमेरिका पाषाण युग में, France पर निजी टिप्पणी से दोस्त नाराज | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T19:45:01+00:00

Iran Attack on Israel: ईरान के हमले में इजरायल के शहर बने खंडहर! | Tel Aviv | Netanyahu |War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T20:00:17+00:00

US ने Iran के चंगुल से Pilot को कैसे बचाया? | Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T20:00:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers