Responsive Scrollable Menu

Puducherry Assembly Elections 2026: Actor Vijay की TVK ने बिगाड़ा खेल, Lawspet सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

पुडुचेरी में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं 04 मई 2026 को चुनावी नतीजे आएंगे। ऐसे में पुदुचेरी की लॉस्पेट विधानसभा सीट को हॉट सीट माना जाता है। यह सीट शहरी और अर्ध शहरी मतदाताओं का मिश्रण मानी जाती है। राजधानी क्षेत्र के करीब होने की वजह से यह सीट रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों के लिहाज से अहम है। यहां पर सरकारी कर्मचारी, मध्यम वर्ग, छात्र और छोटे व्यवसायी बड़ी संख्या में रहते हैं, जोकि चुनावी परिणामों को काफी हद तक प्रभावित करते हैं।

बीजेपी और AINRC में गठबंधन

इस सीट पर मुख्य रूप में AINRC, इंडियन नेशनल कांग्रेस और भाजपा के बीच देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से अपना कैंडिडेट मैदान में नहीं उतारा है। AINRC का इस क्षेत्र में प्रभाव रहा है। इस बार BJP और AINRC के बीच पुदुचेरी में चुनावी गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में LJK को भी शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकार

त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

साल 2026 के पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में AINRC और बीजेपी गठबंधन के कैंडिडेट वीपी शिवकोलुंधु को मजबूत माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपनी पकड़ को बनाए रखने के लिए अनुभवी चेहरे एम वैथियानाथन को चुनावी रण में उतारा है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। TVK ने बीजेपी की पुदुचेरी इकाई के पूर्व अध्यक्ष वी समिनाथन को लॉस्पेट सीट से कैंडिडेट बनाया है। जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बनता नजर आ रहा है।

समझिए चुनावी समीकरण

बता दें कि एम वैथियानाथन कांग्रेस के नेता है। वर्तमान समय में वह लॉस्पेट निर्वाचन क्षेत्र से पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य हैं। साल 2011 के विधानसभा चुनाव में वैथियानाथन ने AINRC के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। फिर साल 2016 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा, लेकिन इस दौरान हार का सामना करना पड़ा। फिर साल 2021 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने लॉस्पेट निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस बार TVK की ओर से वी समिनाथन मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

Continue reading on the app

Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकार

पुडुचेरी सरकार ने सरकारी स्कूलों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को गुड न्यूज दी है। जो स्टूडेंट सरकारी स्कूलों से पढ़ाई करके मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। उनकी पूरी फीस सरकार भरेगी। पुडुचेरी मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने इसकी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि क्षेत्रीय प्रशासन चालू शैक्षणिक वर्ष के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में शामिल होने वाले सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स द्वारा देय पूरी ट्यूशन फीस का वहन सरकार करेगी।

मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने कहा कि जिन स्टूडेंट्स ने सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और नीट परीक्षा पास की है। वह इस योजना के योग्य माने जाएंगे। यहां सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में होरिजेंटल रिजर्वेशन का 10 फीसदी कोटा के तहत प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कॉलेजों से कहेंगी कि वह स्टूडेंट्स पर ट्यूशन फीस भरने का दबाव न बनाएं। क्योंकि यह प्रशासन द्वारा दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: PM Fasal Bima Yojana: Puducherry के 25000 Farmers की बल्ले-बल्ले, खाते में आए 29 करोड़ रुपये

छात्रों को मिलेगा रिजर्वेशन

केंद्र शासित प्रदेश में प्रोफेशनल्स कोर्सेज में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का चयन CENTAC के जरिए किया जाता है। वहीं केंद्र ने कोटा लागू करने के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इस बीच जानकारी प्राप्त हुई है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए मेडिकल एजुकेशन में 10 प्रतिशत आरक्षण शुरू करने के लिए सरकार को मनाया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

DD vs GT Live Score: क्या दिल्ली को हराकर गुजरात के 'टाइटंस' जीत का खाता खोल पाएंगे? टॉस थोड़ी देर में

DD vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स टीम अपने घर में अरुण जेटली स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस के सामने है. लगातार दो मैच जीतकर अक्षर पटेल की टीम पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है जबकि गुजरात टाइंटस को अभी पहली जीत का इंतजार है. गुजरात अपने दोनों मैच हार चुकी है और वह अंक तालिका में सीएसके से पहले नौवें नंबर पर है. Wed, 8 Apr 2026 18:44:08 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | Weather Update | बदले मौसम ने कहां मचा दी तबाही? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:41:00+00:00

AAJTAK 2 | SHIMLA के राम मंदिर में मुस्लिम परिवार का RECEPTION, मामले पर विवाद! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:45:01+00:00

Dangal: Voter List पर Ashutosh का सवाल, बोले- ट्रिब्यूनल प्रक्रिया अधूरी तो चुनाव अधूरा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:41:36+00:00

Himanta On Pawan Khera | Assam | अब हिमंता के भाई पर भी तगड़ा खुलासा! | #assam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T13:42:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers