Responsive Scrollable Menu

ईरान की चेतावनी: ट्रंप की गाली का जवाब 'तेल-गैस संकट' से देंगे, 2026 में मचेगा हाहाकार

Iran Warns Oil Gas Shortage: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब 'गाली-गलौज' और सीधी धमकियों तक पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ईरान को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है. ट्रंप ने मंगलवार तक का डेडलाइन (समयसीमा) देते हुए कहा है कि अगर ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) का रास्ता नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के बिजली घरों और पुलों को तबाह कर देगा.

The post ईरान की चेतावनी: ट्रंप की गाली का जवाब 'तेल-गैस संकट' से देंगे, 2026 में मचेगा हाहाकार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

IITian Baba Love Story: महाकुंभ वाले 'IIT बाबा' ने रचाई शादी, इंजीनियर पत्नी संग घर पहुंचे तो मां ने.....? मची हलचल

IITian Baba Abhay Singh Marriage: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जब भगवा वस्त्र पहने और लंबी दाढ़ी-जटाओं के साथ एक युवक नजर आया, तो उसकी 'IITian' पहचान ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

बॉम्बे IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करने वाले झज्जर के अभय सिंह 'IITian बाबा' के नाम से मशहूर हुए। लेकिन अब उनके जीवन में एक नया मोड़ आया है। आध्यात्मिक खोज के लिए घर-बार छोड़ने वाले अभय सिंह ने अब गृहस्थ जीवन को अपनाया है।

उन्होंने हाल ही में शादी कर ली है और अपनी पत्नी प्रतीका के साथ पहली बार अपने गृह नगर झज्जर पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ।

​कौन हैं प्रतीका? कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी 
अभय सिंह की पत्नी प्रतीका मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। प्रतीका खुद भी एक इंजीनियर हैं। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। प्रतीका ने मीडिया को बताया कि अभय का स्वभाव बेहद सरल और ईमानदार है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने साथ चलने का फैसला किया।

प्रतीका के अनुसार, वे दोनों मिलकर अब 'सनातन' की परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। उनकी योजना भविष्य में एक 'सनातन यूनिवर्सिटी' बनाने की भी है, जहाँ अध्यात्म, गुरु और साधकों को एक मंच पर लाया जा सके।

​मंदिर में फेरे और फिर कोर्ट मैरिज: शादी की पूरी कहानी 
अभय सिंह ने अपनी शादी को लेकर खुलासा किया कि उन्होंने इसी साल 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित ऐतिहासिक 'अघंजर महादेव मंदिर' में प्रतीका के साथ फेरे लिए थे।

इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। इस पूरी प्रक्रिया को उन्होंने काफी गुप्त रखा था। अभय के अनुसार, उन्होंने कुछ भी छिपाया नहीं, बस वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत सादगी से करना चाहते थे।

​झज्जर में अचानक एंट्री: परिवार भी था अनजानसोमवार को जब अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ झज्जर पहुंचे, तो सबसे पहले वे बैंक गए और वहां अपनी केवाईसी (KYC) कराई। इसके बाद वे अपने पिता कर्ण सिंह से मिलने उनके चैंबर पहुंचे। पिता को तब तक बेटे की शादी की भनक भी नहीं थी।

इसके बाद जब नवविवाहित जोड़ा पैतृक घर पहुँचा, तो मां शीला देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मां ने बहू प्रतीका की आरती उतारी, मिठाई खिलाई और तिलक लगाकर गृह प्रवेश कराया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे अभय के इस फैसले से बहुत खुश हैं।

​सन्यास से विवाह तक का सफर: क्यों बदला फैसला? 
अभय सिंह ने बताया कि अध्यात्म की तरफ रुझान होने से पहले वे अपने पिता के साथ केस स्टडी में हाथ बंटाते थे। सन्यास के दौरान उन्हें अध्यात्म का सच तो समझ आया, लेकिन उन्हें लगा कि समाज और सनातन की सेवा गृहस्थ रहकर भी की जा सकती है। फिलहाल अभय अपनी पत्नी के साथ हिमाचल के धर्मशाला में रह रहे है। 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: KKR-PBKS मैच में मारमपिट्टी, कहर बरपाने वाले खिलाड़ी को गेंद से मारा, देखें Video

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले के बारिश की वजह से रुकने से पहले कुछ ऐसा हुआ जो सच में हैरान करने वाला था. मैच के दौरान पंजाब के विकेटकीपर प्रभसिमरन ने अपनी ही टीम के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को गेंद मार दी. Mon, 06 Apr 2026 21:14:57 +0530

  Videos
See all

Shorts | डूब रही थी युवती फिर NDRF जवान ने बचाया | #viralvideo #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:16:05+00:00

AAJTAK 2 | UTTAR PRADESH में कुदरत का तांडव, कई लोगों की मौत! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:15:06+00:00

पत्नी संग पहली बार दिखे IItian Baba ..देखिए हंसते- हंसते क्या बोले | Viral Video | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:13:22+00:00

रैली के दौरान CM ममता ने किया डांस #shorts #shortsvideo #mamatabanerjee #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:14:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers