बीते पांच हफ्तों में करीब 18 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए, ऑनलाइन बुकिंग की हिस्सेदारी 97 प्रतिशत हुई : केंद्र
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में बीते पांच हफ्तों में करीब 18 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं और प्रतिदिन करीब 50 लाख एलपीजी सिलेंडर को घरों तक पहुंचाया जा रहा है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि कुल एलपीजी बुकिंग में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 97 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। डायवर्जन रोकने के लिए ओटीपी आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू किया गया है और लगभग 90 प्रतिशत डिलीवरी इसी के माध्यम से हो रही है। सभी डिस्ट्रीब्यूटर छुट्टी और रविवार को भी खुले रह रहे हैं ताकि सप्लाई सुचारू बनी रहे।
शर्मा ने आगे कहा कि देश में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है और सरकार द्वारा अतिरिक्त कार्गो की भी व्यवस्था की गई है।
एलपीजी की कमी से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर शर्मा ने कहा,हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सप्लाई को लेकर कुछ वीडियो और क्लिप्स प्रसारित हो रहे हैं। इस संदर्भ में मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि पिछले दो दिनों से ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें सीएमडी भी शामिल हैं, फील्ड में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।
इसके साथ ही राज्य सरकारों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि सप्लाई सुचारू बनी रहे और कहीं भी ब्लैक मार्केटिंग या जमाखोरी जैसी गतिविधियों को तुरंत रोका जा सके।
शर्मा ने आगे बताया कि कमर्शियल एलपीजी का आवंटन मांग के 70 प्रतिशत तक कर दिया गया है। मध्य पूर्व में तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस कारण घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति में प्राथमिकता दी गई, हालांकि, कमर्शियल आपूर्ति में कुछ कटौती हुई है।
वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में व्यवधान आने के बाद भी सरकार ने बीते तीन हफ्तों में 79,900 टन कमर्शियल एलपीजी पहुंचाई है, जो करीब 42 लाख 19 किलो वाले सिलेंडर के बराबर है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मार्च में चीन के कमोडिटी मूल्य सूचकांक में फरवरी से 4 प्रतिशत की वृद्धि
बीजिंग, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग ने 5 अप्रैल को इस बात की घोषणा की कि मार्च में चीन का कमोडिटी मूल्य सूचकांक 129.9 अंक रहा, जो इस साल के फरवरी की तुलना में 4 प्रतिशत और पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 14.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
निगरानी में रखे गए 50 प्रमुख कमोडिटीज में से 38 के मूल्य सूचकांकों में मार्च में फरवरी से वृद्धि देखी गई।
व्यवसाय की दृष्टि से देखें तो, ऊर्जा और रसायन मूल्य सूचकांकों में क्रमशः 16.5 प्रतिशत और 21.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कृषि उत्पाद मूल्य सूचकांक में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
सूचकांक का प्रदर्शन दर्शाता है कि छुट्टियों के बाद उत्पादन में लगातार सुधार हो रहा है, बाजार की मांग में अच्छी वृद्धि हुई है और आपूर्ति और मांग दोनों में सकारात्मक बदलाव आए हैं। समग्र कमोडिटी बाजार ने विस्तारवादी रुझान बनाए रखा है, जिससे इसकी सकारात्मक नींव और मजबूत हुई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation














.jpg)







