Responsive Scrollable Menu

आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप में चीनी टीम की पुरुष और महिला सिंगल्स खिताबों में जीत

बीजिंग, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप के महिला एकल फाइनल में चीनी खिलाड़ी सुन यिंग्शा ने चीनी खिलाड़ी वांग मान्यू को 4-1 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा और लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की। सुन यिंग्शा महिला एकल विश्व कप में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं।

आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप के पुरुष एकल फाइनल में चीनी खिलाड़ी वांग छुछिन ने जापानी खिलाड़ी मात्सुशिमा तेरु को 4-3 से हराकर अपना पहला पुरुष एकल खिताब जीता। यह पहली बार है, जब इन दोनों खिलाड़ियों ने आईटीटीएफ एकल विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है।

मैच बेहद रोमांचक रहा, दूसरे गेम में स्कोर 16-16 से बराबर था। प्रतिद्वंदी से 3-2 से पिछड़ने के बावजूद, वांग छुछिन ने धैर्य बनाए रखते हुए अगले दो गेम जीतकर शानदार वापसी की। निर्णायक गेम में वांग छुछिन 10-5 से आगे चल रहे थे, तभी उनके प्रतिद्वंदी ने वापसी करते हुए लगातार 3 अंक बनाए और अंततः वांग छुछिन ने 11-8 से जीत हासिल कर ली।

इस बार के आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप में चीनी टेबल टेनिस टीम ने पुरुष और महिला दोनों एकल खिताबों पर कब्जा जमा लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बीते पांच हफ्तों में करीब 18 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए, ऑनलाइन बुकिंग की हिस्सेदारी 97 प्रतिशत हुई : केंद्र

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में बीते पांच हफ्तों में करीब 18 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं और प्रतिदिन करीब 50 लाख एलपीजी सिलेंडर को घरों तक पहुंचाया जा रहा है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि कुल एलपीजी बुकिंग में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 97 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। डायवर्जन रोकने के लिए ओटीपी आधारित डिलीवरी सिस्टम लागू किया गया है और लगभग 90 प्रतिशत डिलीवरी इसी के माध्यम से हो रही है। सभी डिस्ट्रीब्यूटर छुट्टी और रविवार को भी खुले रह रहे हैं ताकि सप्लाई सुचारू बनी रहे।

शर्मा ने आगे कहा कि देश में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है और सरकार द्वारा अतिरिक्त कार्गो की भी व्यवस्था की गई है।

एलपीजी की कमी से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर शर्मा ने कहा,हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर सप्लाई को लेकर कुछ वीडियो और क्लिप्स प्रसारित हो रहे हैं। इस संदर्भ में मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि पिछले दो दिनों से ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें सीएमडी भी शामिल हैं, फील्ड में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।

इसके साथ ही राज्य सरकारों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि सप्लाई सुचारू बनी रहे और कहीं भी ब्लैक मार्केटिंग या जमाखोरी जैसी गतिविधियों को तुरंत रोका जा सके।

शर्मा ने आगे बताया कि कमर्शियल एलपीजी का आवंटन मांग के 70 प्रतिशत तक कर दिया गया है। मध्य पूर्व में तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस कारण घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति में प्राथमिकता दी गई, हालांकि, कमर्शियल आपूर्ति में कुछ कटौती हुई है।

वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में व्यवधान आने के बाद भी सरकार ने बीते तीन हफ्तों में 79,900 टन कमर्शियल एलपीजी पहुंचाई है, जो करीब 42 लाख 19 किलो वाले सिलेंडर के बराबर है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 12 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

रेलवे भर्ती बोर्ड में आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल स्टेज-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इसके अलावा रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी उपलब्ध हो चुके हैं। उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि https://rrbbhopal.gov.in/ ) पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करने की … Mon, 06 Apr 2026 21:18:32 GMT

  Videos
See all

रैली के दौरान CM ममता ने किया डांस #shorts #shortsvideo #mamatabanerjee #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:14:01+00:00

पत्नी संग पहली बार दिखे IItian Baba ..देखिए हंसते- हंसते क्या बोले | Viral Video | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:13:22+00:00

अजीब चोरी, चोर ने चुराए अंडरगारमेंट #viralvideo #viralshorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:17:09+00:00

Shorts | डूब रही थी युवती फिर NDRF जवान ने बचाया | #viralvideo #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:16:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers