घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल कुरकुरी और स्वादिष्ट मछली, जानें आसान तरीका
घर पर मछली बनाते समय अक्सर लोगों को वैसा स्वाद नहीं मिल पाता जैसा होटल या ढाबों में मिलता है. लेकिन अब कुछ आसान टिप्स अपनाकर घर पर ही स्वादिष्ट और कुरकुरी मछली बनाई जा सकती है. सबसे पहले मछली को नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और नींबू के रस के साथ मेरिनेट करें. इसके बाद इसमें थोड़ा गरम मसाला, चुटकी भर काली मिर्च, हल्का अजवाइन और एक चम्मच बेसन या चावल का आटा मिला दें. इससे मछली अंदर से मसालेदार और बाहर से कुरकुरी बनती है. मछली को मेरिनेट करने के बाद कम से कम 30 मिनट तक छोड़ना चाहिए, ताकि मसाले अच्छी तरह से अंदर तक समा जाएं. तलते समय सरसों के तेल का इस्तेमाल करें और मध्यम आंच पर धीरे-धीरे मछली पकाएं. चाहें तो इसमें करी पत्ता डाल सकते हैं. अंत में ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस डालने से स्वाद और बढ़ जाता है.
जंग के माहौल में भी काम पर लगाएं पैसा! 5 कंपनियां दे सकती हैं बंपर मुनाफा, एक्सपर्ट भी बता रहे- बढ़ती जाएगी रकम
Investment Tips : 'जब सड़कों पर खून बह रहा हो, तब भी खरीद जारी रखें-भले ही वह खून आपका ही क्यों न हो.' यह मशहूर कथन अक्सर वॉरेन बफेट से जोड़ा जाता है, लेकिन वास्तव में इसे मशहूर अरबपति बैंकर बैरन रोथ्सचाइल्ड ने कहा था. उनका मानना था कि निवेश में कई बार भीड़ के विपरीत जाकर फैसले लेना ज्यादा फायदेमंद होता है. एक बार फिर इसे सही साबित करने का समय आ गया है, जब ईरान युद्ध ने बाजार को लहुलुहान कर रखा है, तब भी एक निवेशक के तौर पर आपको सही जगह पैसे लगाने से पीछे नहीं हटना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















