झारखंड: छात्रों और सरकार की दूसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा, फीडबैक के लिए ई-मेल आईडी जारी, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
झारखंड में छात्र इन दिनों पीएससी और जेएसएससी की परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। सरकार और छात्रों के बीच इस मुद्दे को लेकर आज दूसरे राउंड की बातचीत हुई। ये मिटिंग लगभग 1 घंटे तक चली लेकिन इसमें किसी भी तरह की सहमति नहीं बन पाई है।
सरकार का कहना है कि हम अलग अलग गुटों और सभी छात्रों से बातचीत करेंगे इसके लिए एक ईमेल आईडी Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया गया है। जिस पर छात्र अपने सुझाव भेज सकते हैं। इस मीटिंग में शामिल होने के बाद प्रतिनिधि मंडल के मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री आवास गए हैं। वो सीएम को इस मीटिंग से संबंधित सारी डिटेल्स देने वाले हैं।
छात्रों और सरकार की मीटिंग
आज देवेंद्रनाथ महतो गुट के 8 छात्रों से सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने स्टेट गेस्ट हाउस में बातचीत की है। शाम को भी बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके पहले शुक्रवार की रात को भी छात्रों और सरकार के बीच बातचीत हुई थी। पिछले 15 दिन से यह छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 6 छात्र ऐसे हैं, जो अनशन पर बैठे हुए है
सरकार का क्या कहना
छात्रों के डेलिगेशन ग्रुप से मुलाकात करने के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जिस तरह से प्रतिनिधि मंडल आज एक समूह से मिला है। वैसे ही JCM, NSUI और ACS से भी मिलेगा। हम लोग एक ईमेल आईडी भी जारी कर रहे हैं जिस पर कोई भी व्यक्ति, छात्रों, स्टेक होल्डर अपना सुझाव दे सकता है। सभी सुझावों के आधार पर एक सामूहिक निर्णय लेने पर विचार किया जा रहा है।
सुनिये , मंत्री जी कुछ कह रहे है।
सिर्फ कहते रहिए , करिए कुछ मत। pic.twitter.com/8kLqD8KxuH
— JPSC JSSC REFORM MANCH (@JPSCreformanch) August 8, 2026
सुनिये , मंत्री जी कुछ कह रहे है।
सिर्फ कहते रहिए , करिए कुछ मत। pic.twitter.com/8kLqD8KxuH
— JPSC JSSC REFORM MANCH (@JPSCreformanch) August 8, 2026
10 अगस्त को विधानसभा का घेराव
बता दें कि बीते दिन भी छात्रों के साथ मीटिंग हुई थी। जिसके बाद छात्रों ने यह स्पष्ट कर दिया गया है कि आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उनका कहना है कि अगर 9 अगस्त तक परीक्षा से संबंधित मांगों पर सरकार फैसला नहीं लेती है या उन्हें पूरा नहीं करती है, तो पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक 10 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके लिए JPSC JSSC रिफॉर्म मंच की तरफ से छात्रों और अभिभावकों से रांची पहुंचने की अपील की गई है। इसके लिए मंच की ओर से सोशल मीडिया पोस्ट जारी करते हुए कहा गया है कि 10 तारीख को रांची नहीं आने देंगे इसलिए 8 और 9 अगस्त को ही रांची पहुंच जाए। हजारीबाग में 10 बसों को पहले ही सरकार द्वारा रोक दिया गया है। आपको रहने और खाने के लिए जयपाल सिंह स्टेडियम में मिल जाएगा।
10 अगस्त विधानसभा घेराव,रांची कूच करो
????सूचना -????
सभी छात्रों को 8, 9 अगस्त से ही बस और ट्रेन से रांची आए।
10 अगस्त को प्रशासन द्वारा आपको रांची आने से रोका जाएगा।
हजारीबाग के 10 से ज्यादा बस को पहले भी रोका गया था आंदोलन के शुरू हाने के दिन।भारी से भारी संख्या में छात्र…
— JPSC JSSC REFORM MANCH (@JPSCreformanch) August 8, 2026
क्या है छात्रों की मांग
प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र मांग कर रहे हैं कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा की ईडी और सीबीआई से जांच करवाई जाए सिर्फ सीआईडी की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर मामले की जल्द से जल्द सुनवाई की जाए। टीडीपीएल को ब्लैक लिस्ट किया जाए और आगे की परीक्षाएं टीसीएस जैसी भरोसेमंद कंपनी से कराई जाए। टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड से कराई गई सभी परीक्षाएं रद्द हो। उन अधिकारियों को हटाया जाए जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
विजय थपलति को बड़ा झटका, परिसीमन पर बुलाई बैठक से 37 सांसद गायब; विपक्ष का बायकॉट
तमिलनाडु के CM विजय द्वारा परिसीमन पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को बड़ा झटका लगा है। DMK और AIADMK समेत 37 सांसदों ने बैठक का बहिष्कार किया। कनिमोझी ने इसे गैर-जरूरी बताते हुए कावेरी मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan









