ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स का IPL 2027 खेलना मुश्किल:20 टेस्ट समेत 34 इंटरनेशनल मैच का शेड्यूल; कोच मैकडोनाल्ड बोले- जरूरी हुआ तो मुश्किल फैसले लेंगे
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट खिलाड़ियों के IPL 2027 में खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं। टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि अगले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को 20 टेस्ट समेत 34 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए IPL को लेकर मुश्किल फैसले लेने पड़ सकते हैं। 20 टेस्ट, एशेज और वर्ल्ड कप... सबसे व्यस्त रहेगा ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया अगले एक साल में बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ कुल 20 टेस्ट खेलेगा। इसके अलावा जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज भी होगी। अगर टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचती है तो एक टेस्ट और जुड़ जाएगा। इसके बाद जून-जुलाई 2027 में इंग्लैंड में एशेज और फिर अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। IPL को नहीं किया खारिज मैकडोनाल्ड ने कहा कि IPL ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों के विकास और तैयारी का अहम हिस्सा है। दुनिया की बेस्ट टी-20 लीग में खेलने से खिलाड़ियों को फायदा मिलता है। शुरुआत यही होगी कि खिलाड़ी IPL खेल सकते हैं। बाद में परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड पर सबसे ज्यादा नजर ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट की सबसे बड़ी चिंता तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का वर्कलोड है। तीनों लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे और एशेज भी सामने होगी। मैकडोनाल्ड ने कहा कि खिलाड़ियों के शरीर को आराम देना भी उतना ही जरूरी है, ताकि वे पूरे सीजन में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकें। भारत दौरे के बाद होगा बड़ा फैसला कोच ने कहा कि IPL को लेकर कोई फैसला अभी नहीं लिया जाएगा। खिलाड़ियों की फिटनेस, गेंदबाजी का वर्कलोड और मानसिक थकान हर टेस्ट के बाद आंकी जाएगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि न्यूजीलैंड सीरीज के चौथे टेस्ट या भारत दौरे के बाद पैट कमिंस या मिचेल स्टार्क की स्थिति क्या होगी। इसलिए फैसला समय आने पर ही लिया जाएगा। 2023 का उदाहरण भी दिया मैकडोनाल्ड ने याद दिलाया कि 2023 में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और ट्रेविस हेड ने IPL नहीं खेला था। उन्होंने आराम किया और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, एशेज और वनडे वर्ल्ड कप जीता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन का कारण सीधे IPL को नहीं माना जा सकता। उन्होंने कैमरन ग्रीन का उदाहरण देते हुए कहा कि इंग्लैंड में उनकी चुनौतियां अनुभव की कमी की वजह से थीं, न कि IPL खेलने की वजह से। --------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 5 हजार इंटरनेशनल मैचों वाला पहला फॉर्मेट बना वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार किसी फॉर्मेट में 5 हजार मैच पूरे हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल हुई वनडे को। जिस स्कॉटलैंड में अभी कॉमनवेल्थ गेम्स हुए हैं वहीं 5000वां वनडे मैच भी खेला गया। शुक्रवार को स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच हुए इस मुकाबले को स्कॉटलैंड ने 9 रन से जीत लिया। पूरी खबर…
Sleep Tips: रात में नींद के लिए तरसते हैं? सोने से पहले की ये 6 आसान आदतें दिला सकती हैं सुकून
How To Sleep Better: दिनभर की थकान के बाद भी बिस्तर पर पहुंचते ही नींद गायब हो जाती है, करवटें बदल-बदलकर ही आपकी रात गुजरती है, तो अपनी सोने की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है। आयुर्वेद में भी रात की दिनचर्या को सरल रखने और शरीर-दिमाग को शांत करने वाली कुछ आदतों पर जोर दिया जाता है।
आजकल देर रात तक मोबाइल चलाना, सोने का फिक्स टाइम न होना और तनाव जैसी वजहों से कई लोगों को नींद नहीं आती। ऐसे में सोने से पहले इन 6 आदतों को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाकर नींद के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सकता है।
1. सोते समय कमरे की लाइट बंद रखें
सोने के लिए कमरे में अंधेरा और शांत माहौल रखना बेहतर माना जाता है। बिस्तर पर जाने के बाद कोशिश करें कि दिनभर की चिंता, गुस्से और तनाव को भी कुछ देर के लिए अलग रख सकें। इससे शरीर और दिमाग को आराम करने में मदद मिल सकती है।
2. सुबह उठने का समय तय करें
अच्छी नींद के लिए सिर्फ रात की आदतों पर ध्यान देना ही जरूरी नहीं है, बल्कि सुबह समय पर उठना भी मददगार हो सकता है। रोजाना करीब एक ही समय पर उठने की कोशिश करें। इससे रात में समय पर सोने की आदत बनाने में आसानी हो सकती है।
3. नींद न आए तो कुछ देर ध्यान लगाएं
अगर बिस्तर पर जाने के बाद भी दिमाग शांत नहीं हो रहा है, तो कुछ देर ध्यान लगाने की कोशिश करें। मन को शांत करने के लिए धीमी आवाज में पसंदीदा मंत्र, भजन या श्लोक का जाप भी किया जा सकता है। इससे सोने से पहले मन को शांत करने में मदद मिल सकती है।
4. शरीर को जरूरत से ज्यादा थकाने से बचें
दिनभर एक्टिव रहना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से शरीर में दर्द और थकान बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में पर्याप्त आराम करना जरूरी है। हल्की मालिश भी शरीर को आराम देने में मदद कर सकती है।
5. जगह बदलने पर नींद न आए तो ये तरीका अपनाएं
कई लोगों को घर से बाहर या किसी नई जगह पर सोने में परेशानी होती है। ऐसे में अपने साथ घर की कोई परिचित चीज, जैसे पसंदीदा कपड़ा या तकिया, रख सकते हैं। जानी-पहचानी चीज या खुशबू नए माहौल में भी सहज महसूस कराने में मदद कर सकती है।
6. सोने से पहले मोबाइल और भारी खाना कम करें
रात में सोने से करीब 1-2 घंटे पहले मोबाइल, टीवी और दूसरी डिजिटल स्क्रीन से दूरी बनाने की कोशिश करें। इसके अलावा रात का खाना सोने से लगभग 2-3 घंटे पहले कर लेना बेहतर हो सकता है। अगर सोने से पहले हल्की भूख लगे, तो गर्म दूध जैसे हल्के विकल्प पर विचार किया जा सकता है।
अच्छी नींद के लिए हर बार बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती। रोजाना सोने और उठने का समय एक रखें, रात में कमरे को शांत रखें, स्क्रीन टाइम कम करें। ऐसी छोटी-छोटी आदतें आपकी रात की रूटीन को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।
ध्यान रखें: अगर लंबे समय से नींद नहीं आ रही है, रात में बार-बार नींद टूटती है या पर्याप्त समय सोने के बाद भी दिनभर बहुत ज्यादा थकान रहती है, तो डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: जिम जाने का मन नहीं? 30 मिनट डांस से करें कैलोरी बर्न, मेंटल हेल्थ को भी मिलेगा फायदा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi











