कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मिक्सर है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर, मजेदार अंदाज में दिखे अक्षय-राजपाल और परेश रावल
Bhooth Bangla Trailer Release: करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद हिंदी सिनेमा की सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में से एक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिर साथ आ रहे हैं. जी हां, इस बार दोनों अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और अब आखिरकार 6 अप्रैल को इसका मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
'भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज
‘भूत बंगला’ का ट्रेलर पिछले कई दिनों से चर्चा में था. पहले इसे 27 मार्च को रिलीज किया जाना था, फिर तारीख बढ़ाकर 30 मार्च कर दी गई, लेकिन दोनों ही दिन ट्रेलर जारी नहीं हुआ. इस देरी ने फैंस के बीच सस्पेंस और उत्सुकता को और बढ़ा दिया था. अब आखिरकार मेकर्स ने 6 अप्रैल को ट्रेलर रिलीज कर दिया है और यह उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है.
इससे पहले जारी किए गए टीजर में फिल्म की रहस्यमयी दुनिया और किरदारों की झलक देखने को मिली थी, लेकिन ट्रेलर में कहानी को और विस्तार से पेश किया गया है. ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा.
ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को भूल भुलैया की यादें ताजा हो रही हैं. एक ऐसी फिल्म जिसने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नई पहचान बनाई थी. इस बार भी अक्षय कुमार अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनकी टाइमिंग और एक्सप्रेशन ट्रेलर की जान हैं. वहीं वामिका गब्बी के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी फ्रेश और आकर्षक लग रही है.
Shaam dhalegi aur darwaza khulega, 16 ki shaam mein sabko fun aur horror ka double dose milega ???? #BhoothBanglaTrailer drops today!#BhoothBangla, paid previews begin in theatres 16th April 2026, 9 PM onwards ???? pic.twitter.com/A5GPtzIbBA
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 6, 2026
कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए राजपाल यादव और परेश रावल भी अपने फुल फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. दोनों कलाकारों की मौजूदगी फिल्म में हंसी का डबल डोज देने वाली है. ट्रेलर में एक रहस्यमयी “वधुसुर” से जुड़ी कहानी की झलक भी दिखाई गई है, जो फिल्म के हॉरर एंगल को और दिलचस्प बनाती है. ओवरऑल, ट्रेलर से साफ है कि ‘भूत बंगला’ एक ऐसी फिल्म होगी जिसमें ह्यूमर, डर और कई ट्विस्ट-टर्न्स का शानदार मेल देखने को मिलेगा.
‘भूत बंगला’ स्टार कास्ट
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बांग्ला में कई स्टार्स और दमदार कलाकारों की टीम है, जिसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, स्वर्गीय असरानी, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे नाम शामिल हैं.
‘भूत बंगला’ कब होगी रिलीज?
आपको बता दें कि यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन बाद में धुरंधर 2 की चल रही लहर के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने 16 अप्रैल को रात 9:00 बजे से पेड प्रीव्यू शो ऑर्गनाइज़ किए हैं. अक्षय कुमार ने पोस्ट कर खुद इस बात की अनाउंसमेंट भी कर दी है. एक्टर ने पोस्ट में लिखा है, " शाम ढलेगी और दरवाजा खुलेगा, 16 की शाम में सबको मजा और हॉरर का डबल डोज मिलेगा. भूत बंगला पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026, रात 9 बजे से थिएटर में शुरू होंगे."
ये भी पढ़ें: शादी के 4 साल बाद मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, एक्ट्रेस ने की प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट
कौन हैं पायल नाग? जो गोल्ड जीतकर हर युवा के लिए बन गई हैं प्रेरणा, ऐसी है संघर्ष की कहानी
भारतीय एथलीट्स दुनियाभर में अलग-अलग खेलों में अपने जुनून, मेहनत और हौसले से देश का नाम रोशन कर रहे हैं, जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं. भारतीय बेटियां अपने साहस और संघर्ष से दुनिया को यह संदेश दे रही हैं कि कुछ भी असंभव नहीं. अब पैरा तीरंदाजी में 18 वर्षीय पायल नाग ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया है.
पायल नाग ने भारत के ही स्टार एथलीट शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
पायल नाग ने हाल ही में बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में महिलाओं की कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में भारत की ही स्टार खिलाड़ी शीतल देवी को हराकर यह गोल्ड मेडल को अपने नाम किया. यह जीत पायल नाग के लिए सिर्फ एक मेडल नहीं थी, बल्कि उनके संघर्ष और आत्मविश्वास की जीत थी.
पायल नाग की संघर्ष की कहानी
पायल नाग एक साधारण परिवार से आती हैं. बचपन में ही उन्हें शारीरिक चुनौती (दिव्यांगता) का सामना करना पड़ा, ऐसी परिस्थितियों में सामान्य जीवन जीना ही एक चुनौती होता है, लेकिन 18 वर्षीय पायल नाग ने दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. जहां आम तौर पर लोग ऐसी परिस्थितियों में हार मानकर पीछे हट जाते हैं, तो वहीं पायल ने हार मानने के बजाय खुद को मजबूत बनाया और खेल में अपना रास्ता चुना.
उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत नहीं थी, जिससे खेलों में आगे बढ़ना और भी कठिन हो गया, लेकिन कई मुश्किलों के बावजूद पायल ने पैरा तीरंदाजी (Para Archery) को अपना लक्ष्य बनाया.
पायल नाग के पास नहीं थे ज्यादा संसाधन
पायल नाग ने पैरा तीरंदाजी में अपना करियर बनाना चुना. हालांकि तीरंदाजी की शुरुआत उनके पास ज्यादा संसाधन नहीं थे. उनके पास न अच्छी ट्रेनिंग, न आधुनिक उपकरण थे, लेकिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रैक्टिस से उन्होंने अपनी स्किल्स को निखारा और धीरे-धीरे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाया.
पायल नाग आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो किसी भी तरह की चुनौती का सामना कर रहे हैं. उनकी कहानी हमें सिखाती है कि कमियां हमारे शरीर में हो सकती है, लेकिन हमारी जज्बे और सोच में नहीं होती हैं. अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती.
यह भी पढ़ें: खराब मौसम डाल सकता है KKR VS PBKS मैच में खलल, जानिए आज कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)






