स्तन कैंसर इलाज के बाद भी कैंसर दरों में बढ़ोतरी, अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कैंसर ट्रीटमेंट के लिए प्रयोग में लाई जा रही थेरेपी से क्या कैंसर का खतरा बढ़ सकता है? सोमवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट ऐसी ही खौफनाक सच्चाई सामने लाती है। जापान में आबादी आधारित एक अध्ययन से पता चला है कि हाल के वर्षों में थेरेपी-रिलेटेड एक्यूट मायलॉइड ल्यूकेमिया (टीएएमएल) की दरों में बढ़ोतरी हुई है। खासकर ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के बाद!
अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की एक पीयर-रिव्यू पत्रिका, वाइले ऑनलाइन इन कैंसर द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित नतीजों से पता चला है कि कैंसर के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ थेरेपी बाद में कैंसर का खतरा बढ़ा देती हैं जो सीधे रक्त पर असर डालती हैं। यानी इलाज के बाद दूसरे प्रकार के कैंसर (सेकंडरी प्राइमरी कैंसर) का खतरा सामान्य आबादी की तुलना में बढ़ रहा है।
टीएएमएल रक्त और बोन मैरो का एक गंभीर कैंसर है जो पहले हुए किसी प्राइमरी कैंसर के लिए की गई कीमोथेरेपी या रेडिएशन के बाद होता है; इसकी एक वजह इन इलाजों से डीएनए को होने वाला नुकसान हो सकता है।
ओसाका इंटरनेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुख्य लेखक केन्जी किशिमोटो ने कहा, यह स्टडी इस बात को बेहतर ढंग से समझने की दिशा में एक अहम कदम है कि कैंसर से बचने वालों की बढ़ती संख्या के साथ टीएएमएल की प्रकृति कैसे बदल रही है।
क्या कैंसर सर्वाइवर्स (उत्तरजीवियों) के साथ-साथ कैंसर इलाज के बाद टीएएमएल के मामले भी बढ़ रहे हैं? इस सवाल का पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं ने ओसाका कैंसर रजिस्ट्री के डेटा का विश्लेषण किया। यह डेटा जापान के उन मरीजों से जुड़ा था जिन्हें 1990 से 2020 के बीच एएमएल होने का पता चला था।
एएमएल के लगभग 9,841 मरीजों में से 636 (6.5 प्रतिशत) को टीएएमएल था। टीएएमएल होने की सालाना दर 1990 में प्रति 100,000 आबादी पर 0.13 से बढ़कर 2020 में प्रति 100,000 आबादी पर 0.36 हो गई। कुल एएमएल मामलों में टीएएमएल मामलों का अनुपात लगभग दोगुना हो गया।
टीएएमएल होने से पहले जिस प्राइमरी कैंसर का इलाज किया गया था, वह खून के कैंसर का ही एक दूसरा रूप था (23.1 प्रतिशत); इसके बाद ब्रेस्ट कैंसर (14.6 प्रतिशत), कोलोरेक्टल कैंसर (11.5 प्रतिशत) और गैस्ट्रिक कैंसर (8.7 प्रतिशत) का नंबर आता है।
स्टडी के मुताबिक, समय के साथ प्राइमरी कैंसर के मामलों में बदलाव साफ दिखा; इसमें ब्रेस्ट कैंसर मामलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई, जबकि गैस्ट्रिक कैंसर के मामलों में कमी साफ देखी गई।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त मिक्सर है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर, मजेदार अंदाज में दिखे अक्षय-राजपाल और परेश रावल
Bhooth Bangla Trailer Release: करीब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद हिंदी सिनेमा की सबसे सफल डायरेक्टर-एक्टर जोड़ियों में से एक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार फिर साथ आ रहे हैं. जी हां, इस बार दोनों अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं. फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी और अब आखिरकार 6 अप्रैल को इसका मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
'भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज
‘भूत बंगला’ का ट्रेलर पिछले कई दिनों से चर्चा में था. पहले इसे 27 मार्च को रिलीज किया जाना था, फिर तारीख बढ़ाकर 30 मार्च कर दी गई, लेकिन दोनों ही दिन ट्रेलर जारी नहीं हुआ. इस देरी ने फैंस के बीच सस्पेंस और उत्सुकता को और बढ़ा दिया था. अब आखिरकार मेकर्स ने 6 अप्रैल को ट्रेलर रिलीज कर दिया है और यह उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है.
इससे पहले जारी किए गए टीजर में फिल्म की रहस्यमयी दुनिया और किरदारों की झलक देखने को मिली थी, लेकिन ट्रेलर में कहानी को और विस्तार से पेश किया गया है. ट्रेलर देखकर साफ है कि फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा.
ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को भूल भुलैया की यादें ताजा हो रही हैं. एक ऐसी फिल्म जिसने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नई पहचान बनाई थी. इस बार भी अक्षय कुमार अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनकी टाइमिंग और एक्सप्रेशन ट्रेलर की जान हैं. वहीं वामिका गब्बी के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी फ्रेश और आकर्षक लग रही है.
Shaam dhalegi aur darwaza khulega, 16 ki shaam mein sabko fun aur horror ka double dose milega ???? #BhoothBanglaTrailer drops today!#BhoothBangla, paid previews begin in theatres 16th April 2026, 9 PM onwards ???? pic.twitter.com/A5GPtzIbBA
— Akshay Kumar (@akshaykumar) April 6, 2026
कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए राजपाल यादव और परेश रावल भी अपने फुल फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. दोनों कलाकारों की मौजूदगी फिल्म में हंसी का डबल डोज देने वाली है. ट्रेलर में एक रहस्यमयी “वधुसुर” से जुड़ी कहानी की झलक भी दिखाई गई है, जो फिल्म के हॉरर एंगल को और दिलचस्प बनाती है. ओवरऑल, ट्रेलर से साफ है कि ‘भूत बंगला’ एक ऐसी फिल्म होगी जिसमें ह्यूमर, डर और कई ट्विस्ट-टर्न्स का शानदार मेल देखने को मिलेगा.
‘भूत बंगला’ स्टार कास्ट
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बांग्ला में कई स्टार्स और दमदार कलाकारों की टीम है, जिसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, स्वर्गीय असरानी, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर जैसे नाम शामिल हैं.
‘भूत बंगला’ कब होगी रिलीज?
आपको बता दें कि यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन बाद में धुरंधर 2 की चल रही लहर के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने 16 अप्रैल को रात 9:00 बजे से पेड प्रीव्यू शो ऑर्गनाइज़ किए हैं. अक्षय कुमार ने पोस्ट कर खुद इस बात की अनाउंसमेंट भी कर दी है. एक्टर ने पोस्ट में लिखा है, " शाम ढलेगी और दरवाजा खुलेगा, 16 की शाम में सबको मजा और हॉरर का डबल डोज मिलेगा. भूत बंगला पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026, रात 9 बजे से थिएटर में शुरू होंगे."
ये भी पढ़ें: शादी के 4 साल बाद मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, एक्ट्रेस ने की प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)


