Responsive Scrollable Menu

Bhooth Bangla Trailer: आ रहा है वधूसुर! अक्षय कुमार की भूत बंगला का ट्रेलर आया, 17 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का मजेदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस फिल्म का फैंस को लंबे वक्त से इंतजार था. फिल्म में परेश रावल, वामिका गब्बी, अक्षय कुमार और तब्बू लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

Continue reading on the app

Paresh Rawal: 'धुरंधर' देखकर पछताए परेश रावल! बोले- 'जिंदगी में पहली बार लगा काश...'; ऐसा क्या हुआ? जानें

Paresh Rawal: धुरंधर और इसका सीक्वल धुरंधर द रिवेंज ब्लकॉबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। दोनों ही फिल्मों को दरश्कों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच अभिनेता परेश रावन ने भी हाल ही में आदित्य धर की फिल्म देखी है, जिसपर अब उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। उन्हें फिल्म देखकर अफसोस भी हुआ। उन्होंने ऐसा क्या कहा? जानें...

परेश रावल ने क्या कहा?

दरअसल धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बीच परेश ने खुलकर कहा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा न बनने का अफसोस है। PTI को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि उन्होंने धुरंधर के दोनों पार्ट देखे हैं और उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई। उन्होंने कहा, "मैंने पहला पार्ट दो बार देखा और दूसरा एक बार, और अब दोबारा देखने का मन है। मुझे इसमें होना चाहिए था।"

'मैं इसमें होता तो मजा आता...'

परेश ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एनएसए गोविंद भारद्वाज का किरदार निभाया था, जो अजीत डोभाल पर आधारित था। वहीं 'धुरंधर' में आर माधवन ने अजीत डोभाल से प्रेरित किरदार निभाया। परेश ने कहा कि एक जैसे किरदार की दो अलग-अलग व्याख्याएं देखना दिलचस्प था और उन्होंने आगे कहा, "मुझे 'धुरंधर' बहुत पसंद आई; यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक गाथा है। पहली बार मुझे लगा कि मुझे इसका हिस्सा होना चाहिए था। जिंदगी में पहली बार मुझे लगा होता इसमें तो मजा आता।"

ये भी पढ़ें- Zakir Khan: ‘धुरंधर से सबकी जली है’, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज; बोले- ‘बम ल्यारी में फूटा लेकिन इसका असर…’

परेश रावल ने धुरंधर को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक “सागा” बताया। उन्होंने फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और पैमाने की जमकर तारीफ की।

Paresh Rawal As Ajit Doval in URI

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: भारत में 18वें दिन 1000 करोड़ पार, जानें वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आए हैं, जो देश के दुश्मनों के खिलाफ मिशन पर निकलता है।

फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में भी इसने 1000 करोड़ क्लब में तेजी से एंट्री ली है और अब भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रामायण की मंथरा बनेगी बॉलीवुड की ये मंझी हुई अदाकारा, दमदार एक्टिंग के लिए है मशहूर

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया जा चुका है। टीजर देखने के बाद फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। सभी फिल्म की कहानी देखने के लिए उत्साहित हैं। यह बताया जा रहा है की फिल्म को काफी बड़े लेवल पर बेहतरीन ढंग से दर्शकों के सामने पेश किया … Thu, 09 Apr 2026 15:02:21 GMT

  Videos
See all

Lebanon पर अकेले पड़ गए Donald Trump | Iran Israel War | Iran US War | Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T10:06:09+00:00

US Iran Ceasfire : चावल व्यापारियों पर पड़ी जंग की मार, Export पर ब्रेक और ईरान में फंसा पैसा | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T10:09:31+00:00

Major Gaurav Arya : Israel ने 4 घंटे में तोड़ा Ceasefire! Pakistan का धोखा EXPOSE | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T10:05:26+00:00

UP: दिनदहाड़े लड़की को खींच कर अश्लीलता करने लगा सैय्यद अमन | #fatehpur #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T10:14:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers