Responsive Scrollable Menu

Paresh Rawal: 'धुरंधर' देखकर पछताए परेश रावल! बोले- 'जिंदगी में पहली बार लगा काश...'; ऐसा क्या हुआ? जानें

Paresh Rawal: धुरंधर और इसका सीक्वल धुरंधर द रिवेंज ब्लकॉबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। दोनों ही फिल्मों को दरश्कों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच अभिनेता परेश रावन ने भी हाल ही में आदित्य धर की फिल्म देखी है, जिसपर अब उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। उन्हें फिल्म देखकर अफसोस भी हुआ। उन्होंने ऐसा क्या कहा? जानें...

परेश रावल ने क्या कहा?

दरअसल धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बीच परेश ने खुलकर कहा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा न बनने का अफसोस है। PTI को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने बताया कि उन्होंने धुरंधर के दोनों पार्ट देखे हैं और उन्हें फिल्म बेहद पसंद आई। उन्होंने कहा, "मैंने पहला पार्ट दो बार देखा और दूसरा एक बार, और अब दोबारा देखने का मन है। मुझे इसमें होना चाहिए था।"

'मैं इसमें होता तो मजा आता...'

परेश ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एनएसए गोविंद भारद्वाज का किरदार निभाया था, जो अजीत डोभाल पर आधारित था। वहीं 'धुरंधर' में आर माधवन ने अजीत डोभाल से प्रेरित किरदार निभाया। परेश ने कहा कि एक जैसे किरदार की दो अलग-अलग व्याख्याएं देखना दिलचस्प था और उन्होंने आगे कहा, "मुझे 'धुरंधर' बहुत पसंद आई; यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक गाथा है। पहली बार मुझे लगा कि मुझे इसका हिस्सा होना चाहिए था। जिंदगी में पहली बार मुझे लगा होता इसमें तो मजा आता।"

ये भी पढ़ें- Zakir Khan: ‘धुरंधर से सबकी जली है’, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज; बोले- ‘बम ल्यारी में फूटा लेकिन इसका असर…’

परेश रावल ने धुरंधर को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक “सागा” बताया। उन्होंने फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और पैमाने की जमकर तारीफ की।

Paresh Rawal As Ajit Doval in URI

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: भारत में 18वें दिन 1000 करोड़ पार, जानें वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के किरदार में नजर आए हैं, जो देश के दुश्मनों के खिलाफ मिशन पर निकलता है।

फिल्म ने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में भी इसने 1000 करोड़ क्लब में तेजी से एंट्री ली है और अब भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Continue reading on the app

Trisha Krishnan: डेटिंग रूमर्स के बीच तृषा कृष्णन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, ‘प्यार’ पर कही बड़ी बात!

Trisha Krishnan Vijay Thalapati: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम लगातार सुपरस्टार थलपति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। अब एक्ट्रेस ने इंस्ग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे विजय और उनके रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Trisha Krishnan

इन अफवाहों के बीच तृषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा था, “प्यार सबकुछ नहीं होता, फिर भी प्यार के बिना सब बेकार है।” इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

वीडियो में भी दिया खास मैसेज

तृषा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने जिंदगी और शांति को लेकर अपनी सोच जाहिर की। उन्होंने लिखा कि अब वह जिंदगी के ऐसे दौर में हैं, जहां बहस करने से ज्यादा शांति को महत्व देती हैं।

यह भी पढ़े - Alia Bhatt की होस्टिंग का उड़ा मजाक: ओवरएक्टिंग करने पर हुईं ट्रोल; लोग बोले- 'हम शर्मिंदा हैं!', देखें VIDEO

शांति ज्यादा जरूरी है

एक्ट्रेस के मुताबिक, हर बात पर सही साबित होना जरूरी नहीं होता, बल्कि मन की शांति ज्यादा अहम होती है। उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी पर अपनी एनर्जी खर्च करना जरूरी नहीं है।

अफवाहों को मिला हवा

तृषा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे उनके और विजय के लिंकअप रूमर्स से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट पर नजर

काम की बात करें तो तृषा जल्द ही फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ साउथ स्टार सूर्या भी दिखाई देंगे।

यह भी पढ़े -  42 की उम्र में मां बनने वाली है करिश्मा; जानिए कब आएगा नन्हा मेहमान?

Continue reading on the app

  Sports

बुमराह के बाद अब विराट की बारी, वैभव ने कर ली है 'मार्केट' हिलाने की तैयारी, 'किंग' ब्रांड को 'किड' की चुनौती

क्रिकेट के मैदान पर सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश नहीं होगी, बल्कि दो पीढ़ियों के अहंकार और टैलेंट का महा-मुकाबला होगा! एक तरफ क्रिकेट का 'विराट' साम्राज्य है, जिसके नाम से स्टेडियम गूंजते हैं, और दूसरी तरफ राजस्थान का वो नया 'सूर्य' है जिसकी चमक ने ऑक्शन टेबल से लेकर मैदान तक खलबली मचा दी है. Thu, 9 Apr 2026 18:46:11 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin : Darjeeling में Bhaiyaji का हुआ भव्य स्वागत | Bengal Elections | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:01:54+00:00

UP News: Noida में दर्दनाक हादसा, युवक गिरा पानी भरे गड्ढे में! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:01:32+00:00

Pramod Krishnam।“Akhilesh Yadav जी को इस पर बात करनी चाहिए कि Samajwadi Party चौपट कैसे हुई?” #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:01:49+00:00

Breaking News: नीतीश पहुंचे दिल्ली हलचल हुई तेज | #biharnextcm #bihar #nitishkumar #samratchaudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-09T13:03:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers