भूले-भटके, अटके, टूटे शब्द... केरल रैली में राहुल की मलयालम बोलने की ‘कोशिश’ फ्लॉप! पीएम मोदी की लोकल भाषा स्टाइल का कोई मुकाबला नहीं!
आप सबने देखा होगा कि पीएम मोदी जहां भी रैली या जनसभा करने जाते हैं, वहां की स्थानीय भाषा में इतने सहज बोलते हैं कि लोग तालियां बजाते नहीं थकते. वहीं दूसरी तरफ 2026 के केरल विधानसभा चुनाव से पहले एक क्लिप वायरल हो रही है. जिसमें राहुल गांधी मलायालम भाषा में कुछ शब्द बोल रहे हैं, लेकिन अटक रहे हैं. जानते हैं पूरी कहानी.
सोनाली बेंद्रे के पति को जाकिर खान की अवॉर्ड होस्टिंग नहीं आई पसंद? कॉमेडियन बोले- 'गरीब आदमी बर्दाश्त नहीं हो रहा'
Zakir Khan Screen Awards Hosting: अवार्ड शो का मंच अक्सर हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के पलों के लिए जाना जाता है, लेकिन कई बार यहीं कुछ ऐसी बातें भी हो जाती हैं जो चर्चा का रीजन बन जाती हैं. रविवार, 5 अप्रैल को मुंबई में हुए चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 (Chetak Screen Awards 2026) शो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब कॉमेडियन जाकिर खान (Zakir Khan) पहली बार होस्टिंग करते नजर आए. उनके साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और सुनील ग्रोवर भी मंच संभाल रहे थे. सब कुछ नॉर्मल चल रहा था, लेकिन इसी दौरान स्टेज पर कही गई एक बात ने माहौल को थोड़ा अलग बना दिया. हालांकि उस समय लोगों ने इसे हंसी में लिया, लेकिन जाकिर के जवाब ने सबका ध्यान खींच लिया. आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ?-
जाकिर की होस्टिंग नहीं आई पंसंद
दरअसल, अवॉर्ड शो के दौरान सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) और उनके पति गोल्डी बेहल (Goldie Behl) स्टेज पर बेस्ट न्यू एक्ट्रेस की कैटेगरी का अवॉर्ड देने पहुंचे थे. बातचीत के दौरान गोल्डी बेहल ने आलिया भट्ट की होस्टिंग की तारीफ की और कहा कि वह शानदार होस्टिंग कर रही हैं. इसके बाद उन्होंने जाकिर खान का नाम लेते हुए कहा कि वह थोड़ा और अच्छा कर सकते हैं. यह बात हल्के अंदाज में कही गई थी, लेकिन जाकिर ने इसे तुरंत पकड़ लिया और अपने ही अंदाज में जवाब दिया.
'गरीब आदमी बर्दाश्त नहीं हो रहा'
जाकिर खान ने मुस्कुराते हुए कहा, 'जिनसे व्यवहार बनाना है, उनकी तारीफ कर दी और हमें बस के नीचे फेंक दिया. हमें ट्रेन के नीचे काट दो. गरीब आदमी अच्छी जगह आ गया बर्दाश्त नहीं हो रहा है.' हालांकि जाकिर के इस रिएक्शन पर सब ठहाके लगाने लग गए थे. लेकिन उन्होने जिस अंदाज में कहा था उससे साफ पता चल रहा था. ये बात उनके दिल पर लगी थी. बता दें कि इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज आए थे. इसमें जावेद अख्तर, रमेश सिप्पी, अनुपम खेर और विक्की कौशल नजर आए थे.
ये भी पढ़ें: शादी के 4 साल बाद मां बनेंगी करिश्मा तन्ना, एक्ट्रेस ने की प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट
'धुरंधर से सबकी जली तो है'
इसी शो के दौरान जाकिर खान ने फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की सफलता को लेकर भी बात की. उन्होंने इशारों में कहा कि इस फिल्म की कामयाबी से इंडस्ट्री के कई लोग खुश नहीं हैं. जाकिर ने मजाक में कहा कि लोग चाहे कितनी भी बधाई दे दें या इंटरव्यू में कुछ भी कहें, लेकिन सच्चाई यह है कि धुरंधर की सफलता से कई लोगों की जली है. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है और लोग इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
धुरंधर ने जीते 16 अवॉर्ड्स
धुरंधर फिल्म की बात करें तो इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, बल्कि अवॉर्ड शो में भी अपना दबदबा बनाया. फिल्म ने कुल 16 स्क्रीन अवॉर्ड अपने नाम किए, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी का पता चलता है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी और उनकी एक्टिंग को भी खूब सराहा गया. ऐसे में जाकिर खान का इस फिल्म को लेकर बयान और अवॉर्ड शो में हुआ यह पूरा मामला अब लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: 'एक रात सोने के 50 लाख रुपये,' वड़ा पाव गर्ल ने कहा- मेरे पास सबूत हैं, बिजनेसमैन ने रखी थी शर्त
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















