19 नये राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे शरद पवार
Rajya Sabha: राज्यसभा में सोमवार को 19 नए सदस्यों ने शपथ ली. इनमें शरद पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी शामिल रहे. शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने पहुंचे. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से निर्वाचित सदस्यों ने क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली.
The post 19 नये राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे शरद पवार appeared first on Prabhat Khabar.
Delhi Water Supply: आज और कल दिल्ली में सूखे रहेंगे नल, इन इलाकों में पूरी तरह ठप रहेगी पानी की सप्लाई
Delhi Water Supply: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है. दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के जरिए बताया है कि 6 और 7 अप्रैल 2026 को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. यह दिक्कत किसी खराबी के कारण नहीं, बल्कि एक जरूरी और नियमित प्रक्रिया की वजह से होगी.
क्यों प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई?
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई (फ्लशिंग प्रोग्राम) की जा रही है. यह एक नियमित मेंटेनेंस प्रक्रिया है, जिसका मकसद पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखना और सप्लाई सिस्टम को सुचारु रूप से चलाना है. हालांकि, इस सफाई के दौरान कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई रोकनी पड़ती है. इसी वजह से लोगों को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 6 अप्रैल 2026 को दिल्ली के सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, रोहिणी सेक्टर-2 (पॉकेट-4), कराला गांव और आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को पूरे दिन या कुछ घंटों तक पानी की कमी महसूस हो सकती है.
7 अप्रैल को भी जारी रहेगी समस्या
7 अप्रैल को भी कुछ इलाकों में पानी की दिक्कत बनी रहेगी. इनमें सुल्तानपुरी रोहिणी सेक्टर-3 के पॉकेट-F 23, पॉकेट-A-1, पॉकेट-B 10, पॉकेट-C 12 और कराला गांव और आसपास के इलाके शामिल हैं. इस दिन भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी, इसलिए लोगों को पहले से तैयारी कर लेनी चाहिए.
लोगों के लिए क्या है सलाह?
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें, ताकि जरूरत के समय परेशानी न हो. साथ ही पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर और बचत के साथ करने की सलाह दी गई है. यह सफाई प्रक्रिया हर साल की जाती है, जिससे पानी की सप्लाई बेहतर और सुरक्षित बनी रहती है. इसलिए थोड़ी असुविधा के बावजूद यह काम जरूरी है.
टैंकर सेवा भी होगी उपलब्ध
अगर किसी इलाके में पानी की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है, तो दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से पानी के टैंकर भेजे जाएंगे. इसके लिए लोग निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916, 23527679, 23538495
- मंगोलपुरी OHT: 27294132, 27915531
इन नंबरों पर कॉल करके लोग टैंकर की मांग कर सकते हैं या स्थिति की जानकारी ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Accident: दिल्ली के करोल बाग इलाके में डबल डेकर बस पलटी, दो लोगों की मौत
असुविधा के लिए मांगी माफी
दिल्ली जल बोर्ड ने इस अस्थायी परेशानी के लिए लोगों से माफी मांगी है और सहयोग की अपील की है. विभाग का कहना है कि यह काम शहर की बेहतर पानी सप्लाई के लिए बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Delhi News: द्वारका में भू-जल-वायु हाफ मैराथन का आयोजन, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने की एक खास पहल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















