Responsive Scrollable Menu

Cooler Cleaning Tips: महीनों से बंद पुराना कूलर दे रहा है बदबू? इन 5 आसान टिप्स को फॉलो कर गर्मी में पाएं AC जैसी ठंडी-ठंडी हवा

Cooler Cleaning Tips: गर्मियां आ गई है और अब फिर एक बार घरों में कूलर का इस्तेमाल होने लगा है, लेकिन कई बार पुराना कूलर उतनी ठंडी हवी नहीं देता जितनी पहले देता था. ऐसे में लोग नया कूलर खरीदने की सोचने लगते हैं. असल में कूलर की कूलिंग कम होने के पीछे कई छोटी-छोटी वजहें होती हैं. अगर इन पर ध्यान दिया जाए तो पुराना कूलर भी अच्छी और ठंडी हवा दे सकता है. चलिए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताते हैं जिससे आप अपने पुराने कूलर को फिर से नया बना सकते हैं और इस गर्मी घर में AC जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं. 

गर्मी में कूलर साफ करने के 5 आसान टिप्स (Air Cooler Cleaning Tips) 

कूलर के टैंक को करें साफ 

अगर आप गर्मी में AC जैसी ठंडी हवा पाना चाहते हैं लेकिन आपका पुराना कूलर खराब हो गया है और इसे फिर से नया जैसा बनाना चाहते हैं कि कूलर टैंक में जमे बैक्टीरिया को साफ कर लें. महीनों से जमा धूल और पानी की वजह से कूलर के टैंक में काई जमा हो जाते हैं. ऐसे में आप पुराने पानी को निकालें और साबुन के पानी या सिरके के घोल से टैंक को रगड़कर साफ कर लें. इसकी बदबू पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. 

कूलिंग पैड्स को बदलें 

आपने अक्सर देखा होगा कूलर में लगे पैड्स में धूल-मिट्टी जमा हो जाती है जिसकी वजह से ठिक से हवा नहीं आ पाती है. ऐसे में अगर आपकी कूलर की घास गंदी या फिर काली पड़ गई है या उसमें छेद हो गए हैं तो उसे तुरंत बदल लें. अगर घास ठीक है तो उसे तेज पानी की धार से साफ करें ताकि उसमें फंसी धूल पूरी तरह से साफ हो सकें और आपको AC जैसी हवा मिल पाए. 

कूलर के पंखे और मोटर करें साफ 

कूलर के पंखे पर जमी धूल उसकी रफ्तार कम कर देती है. एक गीले कपड़े से पंखे की ब्लेड्स को साफ करें. इसके साथ ही मोटर के ऑयलिंग पॉइंट पर 2 से 3 बूंद मशीन का तेल डालें. इससे मोटर बिना शोर किए स्मूथ चलेगी और हवा का फ्लो बढ़ेगा. 

वाटर पंप की करें जांच 

अक्सर पाइप में कैल्शियम जमा हो जाता है जिसके कारण पानी का बहाव कम हो जाता है. ध्यान रखें कि पाइप के सभी छेदों से पानी बराबर गिर रहा हो. अगर पंप धीरे है तो उसे खोलकर साफ करें ताकि कूलिंग पैड्स पूरी तरह से गीला हो सकें. 

वेंटिलेशन का भी रखें खास ध्यान 

इसके अलावा कूलर को कभी भी बंद कमर में भूलकर भी नहीं चलाना चाहिए. बेहतर कूलिंग के लिए कूलर को खिड़की के पास रखें ताकि उसे ताजी हवा मिल सकें. कमरे की दूसरी खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखें ताकि क्रॉस वेंटिलेशन बना रहे और ह्यूमिडीटी न हो. 

यह भी पढ़ें: Summer Bottle Cleaning Tips: फ्रिज में रखने से पहले इन तरीकों से साफ कर लें प्लास्टिक की पानी की बोतल, नहीं आएगी महक

Continue reading on the app

19 नये राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे शरद पवार

Rajya Sabha: राज्यसभा में सोमवार को 19 नए सदस्यों ने शपथ ली. इनमें शरद पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी शामिल रहे. शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने पहुंचे. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से निर्वाचित सदस्यों ने क्षेत्रीय भाषाओं में शपथ ली.

The post 19 नये राज्यसभा सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंचे शरद पवार appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

PM Modi बोले BJP हमारी मां, स्थापना दिवस राजनीतिक आयोजन नहीं, कार्यकर्ताओं के लिए भावुक अवसर, मिशन अभी जारी है

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रहा है, पार्टी मुख्यालय नई दिल्ली सहित देश भर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसलिए पार्टी का स्थापना दिवस केवल … Mon, 06 Apr 2026 16:16:59 GMT

  Videos
See all

युवक ने मसीहा बनकर बचा ली बछड़े की जान | #rajasthan #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:01:30+00:00

CM Yogi ने बताया हिंदी पत्रकारिता का असली इतिहास "हिंदी पत्रकारिता के 200 साल!" #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:57:57+00:00

'At the edge of a battlefield': What is it like at the Strait of Hormuz? #Iran #MiddleEast #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:00:40+00:00

JP Nadda ने बताया क्यों फिर खिलेगा कमल, "असम में NDA की लहर!" | Assam Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:01:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers