Responsive Scrollable Menu

अविका गौर को हुआ 104 डिग्री बुखार और डेंगू, अस्पताल में भर्ती, पति मिलिंद ने बताया- 'कैसे बीमारी में भी करती रहीं शूटिंग

Avika Gor Hospitalized due to Dengue: 'बालिका वधू' और 'ससुराल सिमर का' सीरियल से फेमस हुईं अविका गौर इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हो गए हैं.  अविका के पति मिलिंद ने जानकारी दी कि उन्हें डेंगू हुआ है. मिलिंद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि अविका ने तेज बुखार के बावजूद अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी की.  टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

ये खबर अपडेट की जा रही है...

 

Continue reading on the app

सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों का किया स्वागत, पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों की आस्था को किया नमन

UP News: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में देश के कई हिस्तों में कांवड़ यात्रा भी चल रही है. उत्तर प्रदेश में भी शिवभक्त कांवड़ लेकर आ रहे हैं. कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बीच सीएम योगी ने भी कांवड़ियों को पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. दरअसल, सीएम योगी शनिवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ पहुंचे. जहां उन्होंने मोदीपुरम में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया. साथ ही भगवान शिव के भक्तों की आस्था को नमन किया.

कांवड़ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि सीएम योगी के शनिवार को मेरठ आगमन को लेकर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. जहां कांवड़ यात्रा मार्ग पर आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया था. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ क्षेत्र के सांसद, विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे.

जहां सीएम योगी के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया. सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया. कार्यक्रम स्थल और आसपास के कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी. मोदीपुरम में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे.

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर जमकर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया. इसके साथ ही कांवड़ियों ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया. बता दें कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात और कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. सीएम योगी के दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई है.

4 से साढ़े चार करोड़ कांवड़िए होंगे कांवड़ यात्रा में शामिल

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सावन के माह की पावन कांवड़ यात्रा अपने चरम की ओर आगे बढ़ रही है. हरिद्वार में हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर के शिवभक्त कांवड़ यात्री अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ते हुए सभी पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. सीएम योगी ने आगे कहा कि लाखों की संख्या में शिवभक्त इस पूरे अभियान के साथ जुड़े हुए हैं सावन की शिवरात्रि पर गाजियाबाद से लेकर हरिद्वार के बीच में 4 से 4.5 करोड़ तक श्रद्धालु शिवभक्त गंगा जल लेकर के पवित्र शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल ने दूर की टीम इंडिया की बड़ी टेंशन, नंबर-3 पर आकर जड़ा शतक, गॉल टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह पक्की!

devdutt padikkal hundred: भारत और श्रीलंका-11 के बीच जारी अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडीक्कल ने शानदार बैटिंग करते हुए सैकड़ा जमाया. पडिक्कल ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 121 गेंदों में 103 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. उनकी पारी में 14 चौके शामिल रहे. इस बल्लेबाजी के साथ उन्होंने पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह पक्की कर ली है. Sat, 8 Aug 2026 14:20:37 +0530

  Videos
See all

PM Narendra Modi ने IIT Delhi 57th Convocation में बाबा बागेश्वर का जिक्र क्यों किया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:29:36+00:00

पाक, तुर्की और सऊदी डिफेंस डील, निशाने पर कौन [Saudi Arabia, Turkey, Pakistan pledge mutual defense] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T09:46:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers